गुवाहाटी में भी आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान

ध्रुव जुरेल ने भी खेली शानदार 81 रनों की पारी, राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलुरू को 6 विकेट से हराया

खेलपथ संवाद

गुवाहाटी। वैभव सूर्यवंशी का वैभवशाली खेल गुवाहाटी में भी जारी रहा। इस नन्हें उस्ताद ने बेंगलूरु के दिग्गज गेंदबाजों को छठी का दूध याद दिला दिया। वैभव ने अपनी 26 गेंदों में 78 रनों की पारी में सात छक्के उड़ाए। राजस्थान रॉयल्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से जीत में वैभव के साथ ​​ध्रुव जुरेल की शानदार 81 रनों की पारी की भी अहम भूमिका रही।

रजत पाटीदार की कप्तानी पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने विकेटों के पतन के बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के मैच में आठ विकेट पर 201 रन बनाए। पाटीदार ने 40 गेदों में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 63 रन बनाए। एक समय पर आरसीबी के छह विकेट 94 रन पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला।

चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली (16 गेंद में 32 रन) समेत गत चैम्पियन आरसीबी के सभी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गए। आखिरी ओवरों में इंपैक्ट सब वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद में 29 रन बनाये जिसमें संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में 21 रन बने। मैच से पहले बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ और पिच में नमी के कारण अतिरिक्त उछाल मिला।

रिलेटेड पोस्ट्स