राजीव इंटरनेशनल स्कूल के मेधावियों का 10वीं में फहरा परचम

50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हासिल किए 90 फीसदी से अधिक अंक

शौर्य गर्ग 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ बने विद्यालय का गौरव

मथुरा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 10वीं के परिणाम राजीव इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आए। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के बीच विद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। मेधावी शौर्य गर्ग 97.6 प्रतिशत तो स्तुति अग्रवाल 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहले और दूसरे स्थान पर रहे।

विद्यालय के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले पड़ाव की यह शानदार सफलता उनके लिए प्रेरणा और हौसले का काम करेगी। उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी। श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही राजीव इंटरनेशनल स्कूल अपने उद्देश्यों की तरफ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

प्राचार्या प्रिया मदान ने बताया कि अपनी प्रतिवर्ष की सफलता को दोहराते हुए राजीव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस बार भी शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इस बार विद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए तथा शौर्य गर्ग ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। स्तुति अग्रवाल ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा तथा यश अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्या प्रिया मदान ने बताया कि सफलता के क्रम को आगे बढ़ाते हुए अंश भल्ला 96.2, एंजल खंडेलवाल 95.6, म्यांशी बंसल एवं आशी अग्रवाल 95.4, ऊजस सिंह 94.8, सृष्टि, सारांश राजपूत एवं अमृता अग्रवाल 94.6, वेदांत चौधरी 94.4, कर्तव्य कौशिक, हरमनदीप सिंह एवं आन्या गोयल 94.2, आरव शर्मा 94, रीवा कपूर, पार्थ अग्रवाल एवं गौरांग अग्रवाल 93.8, शिवांगी सिंह सेंगर एवं नंदिनी सिंह 93.4, प्रियांशु अग्रवाल एवं निखिल गौर 93.2, शौर्य प्रताप सिंह, लेशिया बघेल, इशिता अग्रवाल तथा चिराग चौधरी ने 92.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया।

उन्होंने बताया कि वीर शर्मा, तृषिका अग्रवाल, हिमांग चौधरी एवं भाव्या जादौन को 92.6 प्रतिशत तो शानवी अग्रवाल, निवान शर्मा, हर्ष सिकरवार एवं भव्य खंडेलवाल को 92.4 प्रतिशत अंक मिले। श्रेया गर्ग एवं अभ्या मिश्रा को 92.2 प्रतिशत, प्रणित जैन 92, अरण्यक पाल सिंह 91.8, राधिका वर्मा 91.6, उर्शिता सिंह 91.2, विदुषी राणा एवं सार्थक जैन 91 फीसदी अंक हासिल करने में सफल रहे। अर्णव मिश्रा एवं अनुग्रह चतुर्वेदी को समान रूप से 90.8 प्रतिशत अंक मिले। विशाल प्रकाश, उमंग अग्रवाल, रुद्राक्ष सिंह एवं आरुष वर्मा ने 90.4 तो जानवी सिंह ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजीव इंटरनेशनल स्कूल और जनपद का गौरव बढ़ाया है। प्राचार्या ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। 10वीं में शानदार सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

चित्र कैप्शनः प्राचार्या प्रिया मदान के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं, दूसरे चित्र में खुशी का इजहार करते हुए होनहार छात्राएं।

रिलेटेड पोस्ट्स