कप्तान हरमनप्रीत के नेतृत्व में फिर गोल्ड की दावेदारी
एशियाड के लिए 33 क्रिकेटर बेटियां रडार पर
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आगामी एशियाई खेलों में प्रमुख खिलाडि़यों के दम पर अपने स्वर्ण पदक की रक्षा करने के लिए उतरेगी। बीसीसीआई की ओर से इन खेलों के लिए संभावितों में इंग्लैंड में होने जा रहे टी-20 विश्व कप की 15 में से 14 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। इनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा जैसी क्रिकेटर शामिल हैं।
भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम ने 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। बीसीसीआई ने इन खेलों के लिए 33 महिला क्रिकेटरों को लांग लिस्ट में जगह दी है। इन्हीं में से 15 सदस्यीय टीम एशियाई खेलों के लिए चुनी जाएगी। एशियाड में महिला क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। 22 सितंबर को फाइनल खेला जाना है। भारत के अलावा महिला क्रिकेट में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मेजबान जापान खेल रहे हैं। चीन, मलयेशिया और थाईलैंड की तीन अन्य टीमों ने इन खेलों के लिए क्वालिफाई किया है।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2023 में श्रीलंका को 19 रन से हराकर ऐतिहासिक पहला एशियाड स्वर्ण जीता था। हरमनप्रीत कौर की टीम को 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड में टी-20 विश्वकप खेलना है। लांग लिस्ट के हिसाब से माना जा रहा है कि बीसीसीआई इस बार भी इन खेलों में अपनी प्रमुख टीम को एशियाई खेलों में उतारेगी। पिछले एशियाड की विजेता टीम की 10 सदस्य इस बार लांग लिस्ट में शामिल हैं।

संभावितों में युवा क्रिकेटरों को भी जगह दी गई है। इनमें कमलिनी, जिंतीमनि कालिता, श्वेता सेहरावत जैसी क्रिकेटर भी शामिल हैं। अनुभवी क्रिकेटों में रिचा घोष, हरलीन देयोल, प्रतिका रावल, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा जैसी क्रिकेटरों का नाम शामिल है। लांग लिस्ट में टीम के मुख्य कोच अमूल मजूमदार, गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी, फील्डिंग कोच मुनीश बाली को भी जगह दी गई है।
एशियाड के लिए सम्भावित 33 महिला क्रिकेटर
अमनजोत कौर, अमनदीप कौर, अनुष्का शर्मा, अरुंधति रेड्डी, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, जी कमलिनी, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, जिंतीमनी कालिता, काश्वी गौतम, किरन नवगिरे, क्रांति गौड़, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, पूजा वस्त्राकर, प्रतिका रावल, प्रेमा रावत, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, रिचा घोष, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे, शैफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्वेता सेहरावत, स्मृति मंधाना, स्नेह राणा, श्रीचरणी, तेजल हसबनीस, उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा।