शेफाली वर्मा ने अकेले पलटा रुख, बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय बेटियों का जलवेदार प्रदर्शन

खेलपथ संवाद

मैनचेस्टर। भारत ने महिला टी20 विश्व कप के गुप ए मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से शिकस्त दी। बांग्लादेश को आठ विकेट पर 136 रन पर रोकने के बाद भारत ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। भारत की जीत में हरफनमौला शेफाली वर्मा का अहम योगदान रहा।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रन का योगदान दिया। जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 जबकि यास्तिका भाटिया ने 23 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से ऋतु मोनी ने दो विकेट लिए। महिला टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग अब अपने आखिरी स्टेज में है और जल्द ही टूर्नामेंट की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

मेजबान इंग्लैंड महिला टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने 24 जून को लॉर्ड्स में खेले गए अपने ग्रुप चरण के दूसरे आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ इंग्लैंड के 8 अंक हो गए हैं और टीम ने यह सुनिश्चित कर लिया है कि वह ग्रुप-2 में शीर्ष दो स्थानों पर रहेगी, चाहे बाकी मैचों के परिणाम कुछ भी हों।

ग्रुप-2 से दूसरे स्थान के लिए वेस्टइंडीज, मौजूदा चैम्पियन न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला बना हुआ है। इंग्लैंड से हारने के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम अभी भी अपने भाग्य की खुद मालिक है। अगर वह अपने अंतिम ग्रुप मैच में आयरलैंड को हरा देती है तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को अपनी अंतिम भिड़ंत जीतने के साथ-साथ यह उम्मीद भी करनी होगी कि वेस्टइंडीज अपनी आखिरी परीक्षा में चूक जाए।

दूसरी ओर, छह बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों में 8 अंक जुटाकर ग्रुप-1 से सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं, हालांकि टीम ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अंतिम-4 में जगह पक्की नहीं की है। ग्रुप-1 में भारत के तीन जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं जबकि  दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के 3 मैचों में 4-4 अंक हैं और दोनों टीमें अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। भारत, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की संभावनाएं आगे के मुकाबलों पर निर्भर होंगी।

इस बीच, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स महिला T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली दो टीमें बन गई हैं। दोनों टीमों को 20 जून को टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-2 से बाहर होने वाली पहली टीम आयरलैंड रही। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की तरह आयरलैंड भी अभी तक अपना खाता नहीं खोल सकी है। वहीं, टूर्नामेंट के पहले मैच में आयरलैंड को हराने वाली स्कॉटलैंड की टीम भी अब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

 

रिलेटेड पोस्ट्स