राजीव एकेडमी पूर्व प्लेस्ड छात्र-छात्राओं को दिखा रही स्वर्णिम करियर की राह
प्रतिष्ठित कम्पनियों में इंटरव्यू एवं चयन प्रक्रिया की दिलाई जा रही सुविधाएं
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेण्ट, मथुरा अपने छात्र-छात्राओं को केवल प्लेसमेंट दिलाने तक सीमित नहीं है बल्कि उनके बेहतर करियर निर्माण के लिए निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। संस्थान के अंडरग्रेजुएट सत्र 2023-26 तथा पोस्ट ग्रेजुएट सत्र 2024-26 के ऐसे छात्र-छात्राएं, जिनका पूर्व में विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में प्लेसमेंट हो चुका था, लेकिन वे किसी कारणवश जॉब स्विच करना चाहते हैं अथवा बेहतर करियर अवसरों की तलाश में हैं, संस्थान का ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग पूरी तत्परता के साथ उनके सपनों को पंख लगा रहा है।
संस्थान का ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट (टीएनपी) विभाग ऐसे छात्र-छात्राओं को नई एवं बेहतर रोजगार सम्भावनाओं से जोड़ते हुए लगातार प्रतिष्ठित कम्पनियों में इंटरव्यू एवं चयन की प्रक्रिया उपलब्ध करा रहा है। विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल के अनुरूप निरंतर नई कम्पनियों के अवसर साझा किए जा रहे हैं, जिनमें छात्र-छात्राएं आवेदन कर रहे हैं तथा बेहतर अवसर प्राप्त होते ही नई कम्पनियों में सफलतापूर्वक जॉइन भी कर रहे हैं।
इस अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को एनटीटी डाटा, इंडस वैली पार्टनर, एचएसीएल टेक, वोडोफोन आइडिया लिमिटेड, आब्सरव नाव, लीवरोएक्स एलएलसी, थराविंग टाइम, एयरटेल आदि प्रतिष्ठित कम्पनियों में करियर के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग की मेहनत एवं समर्पण से छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट रोजगार अवसर मिल रहे हैं।
संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना का कहना है कि हमारे देश में शैक्षिक संस्थानों की सफलता अक्सर प्लेसमेंट, वेतन पैकेज और बड़ी कम्पनियों की भर्ती के आधार पर आंकी जाती है लेकिन किसी भी संस्थान की वास्तविक सफलता का पैमाना यह नहीं है कि छात्र-छात्रा को पहली नौकरी कहां मिली बल्कि यह है कि वह अपने करियर में आगे कितनी तेजी से बढ़ता है।
डॉ. सक्सेना ने कहा कि राजीव एकेडमी का उद्देश्य केवल छात्र-छात्राओं का प्रथम प्लेसमेंट कराना नहीं बल्कि उनके सम्पूर्ण करियर विकास में हर कदम पर सहयोग देना है। डॉ. सक्सेना ने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी बेहतर अवसर, उच्च वेतनमान अथवा करियर ग्रोथ के लिए जॉब परिवर्तन करना चाहता है, तो संस्थान का ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग न केवल उसके साथ मजबूती से खड़ा रहता है बल्कि उसे उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराने तक निरंतर प्रयास करता है। डॉ. सक्सेना बताते हैं कि राजीव एकेडमी में एक ऐसा इकोसिस्टम है जहां छात्र-छात्राओं को पढ़ाई की गंभीरता, इंडस्ट्री से जुड़ाव, लीडरशिप का विकास और करियर के लिए तैयारी, सब मिलकर सीखने का एक शानदार अनुभव मिलता है।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने राजीव एकेडमी के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल का कहना है कि राजीव एकेडमी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ दीर्घकालिक करियर विकास के अवसर प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। संस्थान का लक्ष्य छात्र-छात्राओं को उद्योगों की आवश्यकता अनुरूप तैयार करना तथा उनका करियर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे अपने व्यावसायिक जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त कर सकें।
चित्र कैप्शनः प्रतिष्ठित कम्पनी की प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं।
