सिर्फ सम्मान नहीं बल्कि नंबर-1 का ताज बचाने उतरेगा भारत

आज हारे तो छिन जाएगी चार साल की टी-20 की बादशाहत

खेलपथ संवाद

लंदन। साउथेम्प्टन के रोज़ बाउल स्टेडियम में जब वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय टीम सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें ना सिर्फ अपना सम्मान बचाने की होगी बल्कि नंबर-1 का ताज भी केंद्र में होगा।

आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से मिली हार के बाद भारत एक और टी20 सीरीज हार चुका है, लेकिन वह लगातार दो व्हाइट वॉश नहीं चाहेगा। अगर श्रेयस अय्यर एंड कंपनी शानिवार को जीत नहीं पाई तो वह बीते चार साल से जिस मेंस टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर अपना कब्जा रखे हुए है, उसे खो देगी।

भारत के अभी 269 रेटिंग अंक हैं और जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के 267 रेटिंक अंक हैं। ब्रिटेन दौरे की शुरुआत के समय भारत के 275 रेटिंग थी। आयरलैंड के खिलाफ मिली हार से भारत को 3 रेटिंग अंक का नुकसान हुआ था और यह घटकर 272 रेटिंग अंक हो गई थी जबकि इंग्लैंड के खिलाफ हार की हैट्रिक के बाद उसको और नुकसान हुआ। अगर इंग्लैंड ने सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया तो उसे दोगुना फायदा होगा। मैच जीतने के साथ साथ उसे सीरीज जीतने के अंक मिलेंगे। हालांकि, अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है तो वह नंबर-1 पोजिशन बचाने में सफल हो जाएगी।

ब्रिस्टल में इंग्लैंड की नौ विकेट से शानदार जीत ने कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा था,"हमें बताया गया है कि अगर हम अगला मैच जीतते हैं, तो हम दुनिया की नंबर 1 टीम बन जाएंगे और निश्चित रूप से हमारी नज़र इसी इनाम पर है।" "भारत एक मज़बूत टीम है हो सकता है कि वे [इस सीरीज़ में] उतने अच्छे न खेले हों जितना पिछले कुछ सालों में खेले हैं, लेकिन हमने जिस तरह से अपनी योजनाओं को लागू किया है, उससे हम वाकई खुश हैं।"

हैरी ब्रूक ने आगे कहा,"सच कहूं तो, भारत को 4-0 से हराना एक बहुत ही खास सीरीज़ जीत होगी, और दुनिया में नंबर 1 बनना और भी बेहतर होगा। हमारा मुख्य लक्ष्य यही है। हम मैदान पर उतरकर उन्हें फिर से शानदार तरीके से हराने की कोशिश करना चाहते हैं। हमें साउथेम्प्टन जाना है और वहां के हालात को जितना हो सके समझने की कोशिश करनी है और यह काम हमने इस सीरीज़ में अब तक बहुत अच्छे से किया है।

कैसे काम करती है रैंकिंग

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल एक अंक आधारित सिस्टम का इस्तेमाल करता है खिलाड़ियों और टीम के रेटिंग तय करने में। रैंकिंग में हालिया फॉर्म को ध्यान में रखा जाता है। मई के बाद खेले गए सभी मैचों को 100% वेटेज दिया जाता है, जबकि पिछले दो सालों में खेले गए मैचों को 50% वेटेज मिलता है। किसी खास मैच में मिलने वाले या गंवाए जाने वाले पॉइंट्स दोनों टीमों की ताकत पर निर्भर करते हैं। ऊंची रैंकिंग वाली टीम को हराने पर कम रैंकिंग वाली टीम को हराने की तुलना में ज़्यादा पॉइंट्स मिलते हैं।

विश्व चैम्पियन बनने के बाद भारत का यह पहला विदेशी दौरा है। टीम इंडिया यूके दौरे पर सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से पांच हार चुकी है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। कप्तान बनने के बाद से श्रेयस अय्यर को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। ऐसे में शानिवार आज अय्यर और भारत के लिए आखिरी मौका है, जीत दर्ज करने का और जीत के साथ इस सीरीज का अंत करने का।

रिलेटेड पोस्ट्स