मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति पाने छात्र-छात्राएं दिखा रहे दम

पहले दिन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में दिखाया कौशल

खेलपथ संवाद

नारसन, हरिद्वार, (उत्तराखंड)। नारसन ब्लॉक के संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना प्रतियोगिता (8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग) का शुभारम्भ राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में किया गया। ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी नारसन आकांक्षा राठौर एवं ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा के दिशा-निर्देशन में पहले दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने कमाल का कौशल दिखाया। प्रतियोगिता का समापन 23 जुलाई को होगा।

प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग की प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि आर्यावर्त चौधरी प्रधानाचार्य राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन ने छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रतियोगिता जीतने के बजाय प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता में लाठरदेवाहूण, गुरुकुल नारसन, मोहम्मदपुर, मखदुमपुर, लखनौता, गाधारोना, मुंडलाना, ढंडेरा एवं लिब्बरहेड़ी संकुल के सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प, फारवर्ड बैंड एंड रीच, मेडिशन बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ एवं 6×10 शटल रन इवेंट द्वारा शारीरिक परीक्षण टेस्ट प्रतिभागियों का हुआ। प्रतियोगिता के दौरान पायल, अरुणा, सोनाक्षी, अनुष्का, रितिका, जोया, दिव्यांशी,प्रेरणा, आयुषी एवं जानवी आदि प्रतिभागियों ने जमकर पसीना बहाया। ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया की जिला स्तर पर चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रतिमाह ₹1500 छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता के दौरान संजीव कुमार राणा, अरुण खरे, राजीव चौधरी, सौरभ कुमार, अरविंद चौधरी, संदीप भारद्वाज, अंशु अग्रवाल, राजकुमार, कुलदीप मलिक,  प्रमेंद्र कुमार  मलिक, साजिद अली , वाजिद अली ज्ञानेश्वर प्रसाद कुशलजीत कुमार, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी, अलीशा चौधरी एवं आलोक द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।

रिलेटेड पोस्ट्स