युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अधिकाधिक मौके मिलें

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ गौतम गंभीर से काफी नाराज

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उस सीरीज में वैभव अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और तीन मैचों के बाद ड्रॉप कर दिया गया था। इसको लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ गौतम गंभीर से काफी नाराज दिखे। कैफ का मानना है कि वैभव को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में भी खिलाना चाहिए था।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज का मानना है कि अगर सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते, तो उनकी नर्वसनेस खत्म हो जाती। इससे इंग्लैंड में वे अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। कैफ का कहना है कि सूर्यवंशी को ड्रॉप करना किसी भी तरह से ठीक नहीं था। उनके जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए था।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने ओरेंज कैप जीतकर सबका ध्यान खींचा। बैट से लगातार रन बनाए और अपनी धाक जमाई। इसी फॉर्म के आधार पर उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली। फैंस को उम्मीद थी कि आयरलैंड सीरीज में उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

टीम मैनेजमेंट ने आयरलैंड में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को प्राथमिकता दी। सैमसन तीन मैचों में असफल रहे, जिसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू मिला। लेकिन वहां भी शुरुआती तीन मैचों में वे रन नहीं बना पाए और पांचवें मैच से बाहर कर दिए गए।

वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाने पर भड़के कैफ

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वैभव एक्स-फैक्टर खिलाड़ी हैं। आईपीएल में उन्होंने स्पॉटलाइट में रहते हुए भी बैट से बात की और ओरेंज कैप जीती। अगर उन्हें आयरलैंड में मौका मिला होता तो नर्वसनेस खत्म हो जाती और इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन होता। उनके पास शानदार फॉर्म था। ओरेंज कैप जीतकर आए थे लेकिन आपने उनसे कहा कि पहले पानी दें। वे खास खिलाड़ी हैं, उन्हें सीधा आयरलैंड में खेलाना चाहिए था। खास ट्रीटमेंट मिलना चाहिए था। आयरलैंड में खेलते तो यूके में कोई नर्वसनेस नहीं रहती।"

जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव ने किया कमाल

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में वैभव को तीनों मुकाबलों में पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। उन्होंने पहले और तीसरे मैच में अर्धशतक ठोका। वे सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे, जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रिलेटेड पोस्ट्स