जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल में दिखा कौशल
चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
खेलपथ संवाद
मंगलौर, हरिद्वार (उत्तराखंड)। वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के मैदान पर जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल में होनहार छात्रों ने कमाल का कौशल दिखाया। क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद और जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार माध्यमिक अभिषेक शुक्ला के निर्देशन में संचालित की गई।
प्रतियोगिता में भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की, नारसन, खानपुर, रुड़की ब्लॉक के चयनित खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिलास्तरीय माध्यमिक क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के निदेशक अवतार सिंह और क्रिकेट प्रशिक्षक उमेश कुमार के निर्देशन में हुई।
जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग में दक्ष शर्मा, हिमांक वालिया, सुबहान, अब्दुल रहमान, प्रथम कश्यप, तुषार तिवारी, अंश चौधरी, मोहम्मद असद, प्रशांत शुक्ला, वैभव सैनी, आशीष कुमार, रामप्रताप सिंह, विसंत करणवाल का चयन हुआ है। स्टैंड बाय में डेविड, कृष्णा राठौर, आदिश मलिक को रखा गया है।
अंडर 17 बालक वर्ग में हरिद्वार के अर्णव सैनी, भुवनेश्वर, सिद्धार्थ तोमर, आरव चौधरी, नैतिक राय, शिव श्याम, फरहान, यूसुफ, अयान, आदित्य, तनुष गौतम, नयन गौतम, अक्षय दीप, अब्जुर गफारी, रुद्र पवार का चयन हुआ है तथा देवराज कश्यप, ग्रंथ सैनी, चित्रांश, अनमोल रावत को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
अंडर-19 बालक वर्ग में अलमास, वंश कुमार, मोहम्मद मोहसिन, सत्यजीत, आरुष शर्मा, प्रिंस यादव, देवराज, शाहनवाज, प्रिंस कुमार, तनप्रीत, आयरन, तनुज कश्यप, वंश, हर्षित, यश कुमार का चयन हुआ है जबकि रोहन कुमार, प्रिंस एवं आयरन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय माध्यमिक प्रतियोगिता जोकि नैनीताल में आयोजित होगी, जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिलास्तरीय माध्यमिक क्रिकेट ट्रायल में पवन राना, लोकेश, आलोक सिंह, मांगेराम मौर्य, नवीन सैनी, प्रदीप कुकरेती, महक सिंह, प्रीति सैनी, रेखा रावत, सुरेश चंद्र, आरएल बडोनी, रवि कुमार, धर्मवीर सिंह एवं आलोक द्विवेदी ने सहयोग दिया।
