जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी ट्रायल में दिखाया कौशल

चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार का करेंगे प्रतिनिधित्व

खेलपथ संवाद

हरिद्वार। मंगलौर, हरिद्वार, यूके स्पोर्ट्स एकेडमी लिबहेरी मैदान पर जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद्र एवं जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार माध्यमिक अभिषेक शुक्ला के निर्देशन में संचालित हुई जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित खेलप्रेमियों की वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की, नारसन, खानपुर ब्लॉक के चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।

जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया कि हरिद्वार से अंडर-19 बालिका वर्ग में अक्षिता सैनी, आयुषी, समीक्षा, गरिमा, महिमा, अंजलि, भावना, रिया रिया, राधिका, रिया, मुस्कान तथा अंडर 17 बालिका वर्ग में अंजलि, सुहाना, खुशबू, हिमांशी, शिवानी, करीना, जसवीर कौर, परी, अंतिम एवं  अंडर 14 बालिका वर्ग में परी, दीक्षा, अरुणा, पायल, आरोही, आरती, वर्तिका, दिव्या, लक्ष्मी, सृष्टि का चयन किया गया है। इसी तरह अंडर-14 बालक वर्ग से अचलेश्वर, सुदीत, आयुष, प्रियांशु, विनय सैनी, जयंत, अर्थव, बसंत, दक्ष चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जोकि बालक वर्ग टिहरी एवं बालिका वर्ग उत्तरकाशी में सम्पन्न होगी में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता में संजीव कुमार, मनजीत राणा, संत कुमार,सुधीर कुमार, महेश सिंह, अरुण कुमार खरे, योगीराज, सुबोध नयन, ऋषि पाल, शालू तोमर, प्रीति सैनी, आलोक सिंह, नवीन सैनी, संजीव कुमार, राजीव कुमार, स्वस्ति त्यागी, सुमित मुखिया, भीम सिंह मनीष काकरान, एवं आलोक द्विवेदी आदि ने अपना सहयोग दिया।

रिलेटेड पोस्ट्स