आरएटीएम की छात्रा कमलेश शर्मा का एबर्ड मीडिया में चयन

एमबीए 2025-27 बैच की विद्यार्थी को मिला रोजगार का अवसर

खेलपथ संवाद

मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरएटीएम), मथुरा के एमबीए 2025-27 बैच की विद्यार्थी कमलेश शर्मा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कमलेश शर्मा का एबर्ड मीडिया में चयन हुआ है। कम्पनी की ओर से उन्हें नियुक्ति प्रस्ताव भी प्रदान किया गया है।

कमलेश शर्मा की इस उपलब्धि से आरएटीएम परिवार में हर्ष का माहौल है। संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों, विशेषज्ञ व्याख्यानों और विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार की प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार किया जाता है।

राजीव एकेडमी के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कमलेश शर्मा को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां संस्थान के शैक्षणिक प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. आर.के. अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना आरएटीएम की प्राथमिकताओं में शामिल है। संस्थान विद्यार्थियों की रुचि, क्षमता और प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है और ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। डॉ. अग्रवाल ने कमलेश शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।

आरएटीएम, मथुरा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ करियर निर्माण और रोजगारपरक शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। कमलेश शर्मा का एबर्ड मीडिया में चयन इसी दिशा में संस्थान की एक और उल्लेखनीय उपलब्धि है।

रिलेटेड पोस्ट्स