ओलम्पिक में दूसरे देशों से खेलेंगे कुछ भारतीय मूल के खिलाड़ी

19 साल की पैडलर प्रिथिका टेबल टेनिस में दिखाएंगी जलवा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। 26 जुलाई को शुरू हो रहे इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 206 राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी के 10,500 से भी ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। इसके लिए पेरिस में पूरी तैयारी हो चुकी है। भारतीय एथलीट्स समेत कई अन्य देशों के एथलीट भी पेरिस के खेल गांव पहुंचना शुरू कर चुके हैं। हालांकि, पेरिस ओलम्पिक में.......

पेरिस ओलम्पिक के आईने में देखें राज्यों के खेल विकास की तस्वीर

फिर रोल मॉडल बना हरियाणा, यूपी, एमपी, बिहार बहुत पीछे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक खेलों का सबसे बड़ा मंच ही नहीं राज्यों के खेल विकास का आईना भी होता है। बीते कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में हरियाणा ने जिस तरह की उपलब्धि हासिल की है, उससे कई राज्यों के खेल विकास की तस्वीर धूमिल नजर आने लगी है। ऐसे राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रद.......

पेरिस ओलम्पिक की तैयारियों पर 470 करोड़ रुपए खर्च

मिशन ओलम्पिक सेल ने एथलेटिक्स पर खर्च किए 96 करोड़  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक की शुरुआत में अब सिर्फ आठ दिन का समय शेष है। भारत इस बार पेरिस ओलम्पिक में 117 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और सभी को इनसे बेहतर प्रदर्शन करने की आशा है। इस बीच सरकार ने ओलम्पिक की तैयारियों के लिए राशि आवंटित कर दी है। तीन साल पहले टोक्यो खेलों में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक के बाद भारत में इस ओलम्पिक चक्र में ट्रैक एवं फील्.......

अब तक सिर्फ तीन भारतीय मुक्केबाजों ने जीते ओलम्पिक में मेडल

पेरिस में पदक का रंग बदलने को बेताब हैं लवलीना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के अन्य एथलीटों की तरह ही भारतीय मुक्केबाज भी पेरिस ओलम्पिक के लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं। इस बार देश को निकहत जरीन और टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन से पदक लाने की काफी उम्मीदें हैं। भारत की ओर से चार महिला और दो पुरुष मुक्केबाजों से पदक लाने की उम्मीदें हैं, लेकिन इनमे लवलीना और निकहत पर दारोमदार रहेगा।  मुक्केबाजी ऐसी स्पर्धा है जिसमें पिछले.......

किस खेल में कितने भारतीय खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

पेरिस ओलम्पिकः एथलेटिक्स में सर्वाधिक भारतीय पेश करेंगे चुनौती खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलम्पिक के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत ने टोक्यो ओलम्पिक में एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते थे और अपने इतिहास का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत पेरिस खेलों में 118 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है ज.......

ओलम्पिक में भारतीय तीरंदाजों को पहले पदक की आस

लिम्बाराम से लेकर दीपिका कुमारी तक की कोशिश रही विफल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक का काउंट डाउन शुरू हो चुका है और अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तरह ही तीरंदाजों ने भी इसके लिए कमर कस ली है। दिलचस्प बात यह है कि भारत को कभी भी तीरंदाजी में ओलम्पिक पदक नहीं मिला है और तीरंदाजों की कोशिश रहेगी कि 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलम्पिक में वह पदक का सूखा समाप्त करें। भारत ने पेरिस ओलम्पिक खेलों के लिए पुरुष और महिला मिलाकर छह तीरंदाज.......

ओलम्पिक खेलों में भारत ने हॉकी में जीते सर्वाधिक 12 पदक

टेनिस में अच्छा नहीं रहा है भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक का काउंट डाउन शुरू हो चुका है और भारतीय दल इसके लिए पूरी तरह तैयार है। भारत को इस बार उम्मीद है कि पेरिस में खिलाड़ी अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं, लम्बे अरसे बाद टोक्यो 2020 में पदक का सूखा समाप्त करने वाली भारतीय प.......

भारत ने 25 ओलम्पिक में जीते 35 पदक

10 स्वर्ण, नौ रजत तथा 16 कांस्य ओलम्पिक में 26वीं बार उतरेगा भारत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस में खेलों का महाकुम्भ शुरू होने वाला है। दुनिया के दो सौ से अधिक देशों के महिला-पुरुष खिलाड़ी इसमें अपने पौरुष और कौशल की बानगी पेश करेंगे। भारत के भी 111 खिलाड़ी टोक्यो ओलम्.......

हर क्षेत्र में दिखी टीम इंडिया की बादशाहत

अब रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविन्द्र जड़ेजा नहीं खेलेंगे टी-20 खेलपथ विशेष नई दिल्ली। रोहित सेना ने देश को टी-20 का खिताब दिलाकर करोड़ों मुरीदों को खुश कर दिया है। विश्व खिताब के लिए क्रिकेट मुरीदों को लम्बा इंतजार करना पड़ा। यद्यपि टीम फाइनल में पहुंची लेकिन खिताब से दूर ही रही। खैर, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिये शनिवार ‘जीत के जश्न’ का वार बन गया। सत्रह साल बाद टी-20 विश्व कप भारत ने अपनी झोली में डाला।  .......

देश की आवाम को सरकार से बहुत दरकार

कब तक चलेगा मजबूरियों और चुनौतियों का गठबंधन खेलपथ विशेष नई दिल्ली। गठबंधन धर्म की जरूरतों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी सरकार की तीसरी पारी का जम्बो मंत्रिमंडल अपरिहार्य था। जाहिर तौर पर मंत्रिमंडल के गठन में अनुभव,युवा, जातीय समीकरण, गठबंधन के दायित्व और आगामी विधानसभा चुनाव की प्राथमिकताएं स्पष्ट नजर आती हैं। जिसके चलते तीस कैबिनेट मंत्रियों की ताजपोशी हुई है। बहत्तर सदस्यीय मंत्रिमंडल में तीस कैबिनेट मंत्रियों में बिहार को तरजीह देना .......