पेरिस ओलम्पिक के लिए भारतीय शॉटगन टीम घोषित

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने पृथ्वीराज तोंडाइमन को बनाया मुखिया एनआरएआई महासचिव सुल्तान सिंह को पदक आने की उम्मीद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने मंगलवार को अगले महीने से होने वाले पेरिस ओलम्पिक के लिए पांच सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम घोषित कर दी है। सीनियर ट्रैंप निशानेबाज पृथ्वीराज तोंडाइमन ने खेलों में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। इस टीम में शामिल सभी खिलाड़ी पहली बार ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे। पेरि.......

गोल्फर शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर को मिला ओलम्पिक का टिकट

अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी पेरिस में दिखाएंगी अपना कौशल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के नंबर एक पुरुष गोल्फर शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर ने पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अगस्त में फ्रांस की राजधानी सेंट-क्वेंटिन-एन-यवेलिंस में मुकाबले खेले जाएंगे। गगनजीत ने 54वीं ओलम्पिक रैंक के साथ क्वालीफाई किया है। वह अपने ओलम्पिक डेब्यू के लिए तैयार हैं। अदिति अशोक और दीक्षा डागर महिला टूर्नामेंट में भारत की तरफ से खेलती नजर आएंग.......

पावो नूरमी खेलों से ओलम्पिक की तैयारी शुरू करेंगे नीरज

इस प्रतियोगिता में चोपड़ा का जर्मनी के खिलाड़ी से होगा सामना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। चोट से उबरने के बाद विश्व चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा वापसी के लिए तैयार हैं। मंगलवार को वह पावो नूरमी खेलों में जर्मनी के मैक्स डेहिंग के खिलाफ खेलेंगे। इस मुकाबले से वह ओलम्पिक की अपनी तैयारियों की शुरुआत करेंगे। डेहिंग प्रतिष्ठित 90 मीटर क्लब के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं, जिसमें चोपड़ा भी प्रवेश करना चाहेंगे। एक दिवसीय प्रतियोगिता के 202.......

शिविर के लिए 40 होनहार हॉकी खिलाड़ियों का चयन

दो महीने से अधिक चलेगा राष्ट्रीय जूनियर शिविर  खेलपथ संवाद बेंगलुरू। रविवार को हॉकी इंडिया के सौजन्य से 63 दिन के राष्ट्रीय जूनियर हॉकी शिविर का शुभारम्भ बेंगलूरु के भारतीय खेल प्राधिकरण सेण्टर पर हो चुका है। इस शिविर में 40 होनहार हॉकी खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने पिछले महीने यूरोप का दौरा किया था। इस दौरे में उसने बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेले थे।  हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष.......

अगले साल भारत में होगा जूनियर हॉकी विश्व कप

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के कार्यकारी बोर्ड ने की घोषणा खेलपथ संवाद लुसाने। भारत अगले साल पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड ने यह घोषणा की। यह प्रतियोगिता दिसम्बर में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में यह पहला अवसर होगा जबकि इसमें 24 टीमें हिस्सा लेंगी। एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप में .......

पेरिस ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में दिखेगी तिरंगे की झलक

पारम्परिक पोशाक में नजर आएंगे भारतीय एथलीट बेटियां साड़ी में नजर आएंगी तो पुरुष खिलाड़ी बंडी और कुर्ते में होंगे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलम्पिक की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और भारतीय एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरा दम लगाने को तैयार हैं। चार साल में होने वाले खेल के इस महाकुंभ के उद्घाटन समारोह को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। पेरिस ओलम्पिक में पारम्परिक भारतीय.......

सुमित नागल को विम्बलडन के मुख्य दौर में सीधे प्रवेश

विश्व नम्बर 94 नागल को उनकी रैंकिंग के आधार पर मिला प्रवेश  खेलपथ संवाद लंदन। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल विम्बलडन के मुख्य दौर में सीधे प्रवेश पाने वाले पांच साल बाद पहले भारतीय बनने जा रहे हैैं। विश्व नंबर 94 नागल को उनकी रैंकिंग के आधार पर सीधे प्रवेश मिला है। नागल 26 मई से शुरु होने जा रहे फ्रेंच ओपन में भी सीधे मुख्य दौर में खेलने जा रहे हैं। इससे पहले प्रजनेश गुनेश्वरन 2019 में विम्बलडन के मुख्य दौर में सीधे खेल.......

ओलम्पिक कोटा विजेताओं को मिली ट्रायल से छूट

यह विशेष परिस्थितियों में लिया गया फैसला है खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने मंगलवार को ओलम्पिक कोटा विजेता सभी छह पहलवानों को चयन ट्रायल से छूट दे दी लेकिन उनके फॉर्म और फिटनेस का आकलन आगामी रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट और हंगरी में अभ्यास शिविर में होगा। डब्ल्यूएफआई ने कहा कि यह विशेष परिस्थितियों में लिया गया फैसला है और इसे भविष्य के लिये परिपाटी नहीं माना जाना चाहिये।  डब्ल्यूएफआई ने यह भी कह.......

परवीन के निलम्बन के बाद जैस्मिन की चमकी किस्मत

मुक्केबाजी में एशियाई खेलों का पदक गंवाएगा भारत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज परवीन हुड्डा को रहने के स्थान संबंधी नियम के उल्लंघन के कारण 22 महीने के लिए निलम्बित किए जाने के बाद भारत का हांगझोऊ एशियाई खेलों का पदक गंवाना तय है। परवीन ने पिछले साल एशियाई खेलों में महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था जिससे उन्हें पेरिस ओलम्पिक का कोटा भी मिला था।  हालांकि, परिणाम प्रबंधन के लिए जिम्.......

मलयेशिया मास्टर्स में खिताब जीतने उतरेंगी पीवी सिंधू

उबेर कप और थाईलैंड ओपन में नहीं लिया था भाग खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ब्रेक से लौटी पीवी सिंधू पेरिस ओलम्पिक से पहले मंगलवार से शुरू हो रहे मलयेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत दर्ज करके अपना मनोबल ऊंचा करने के इरादे से उतरेंगी। पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू ने उबेर कप और थाईलैंड ओपन में भाग नहीं लिया। अब वापसी करते हुए उनका लक्ष्य इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में महिला एकल में अच्छा प्रदर्शन करने का होगा। .......