आईओसी ने आईओए को बिना देरी किए सीईओ नियुक्त करने को कहा लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने भारतीय ओलंपिक संघ को बिना किसी देरी किए एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा है। इसके साथ ही यह भी पुष्टि की है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का 140वां सत्र इस साल अक्टूबर में मुंबई में आयोजित किया जाएगा। आईओसी ने बुधवार रात अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान औपचारिक रूप से आईओए चुनावों के परिणामों को स्वीकार किया। आईओसी न.......
अंतिम-4 में पहुंचे तो मिलेगा फीफा विश्व कप का टिकट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत को एएफसी अंडर-17 एशिया कप के लिए ग्रुप डी में मजबूत जापान, वियतनाम, उज्बेकिस्तान के साथ जगह मिली है। यह टूर्नामेंट इस वर्ष 15 जून से दो जुलाई तक थाईलैंड में होना है। फुटबाल टूर्नामेंट के लिए चार ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट दौर में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों को इसी वर्ष पेरू में होने वाले अंडर-17 फीफा विश.......
16 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिला फुटबॉल लीग (आईडब्ल्यूएल) के लिए 16 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ)के ऑफिस में निकाले गए ड्रॉ में दोनों ग्रुपों में पहले चार स्थान पर रहने वाली टीमों को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिलेगा। एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरन के अनुसार 25 अप्रैल से शुरू हो रही लीग की पहली आठ टीमें अगले वर्ष होने वाली लीग के.......
एकल में पीवी सिंधू और श्रीकांत से भी उम्मीद नई दिल्ली। स्विस ओपन बैडमिंटन में युगल चैम्पियन बनने वाली सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी मंगलवार से शुरू होने वाले मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में इसी लय को जारी रखना चाहेगी, जबकि पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत भी फॉर्म में लौटने की उम्मीद लगाए होंगे। सात्विक और चिराग ने रविवार को चीन के रेन जियांग यु और टान कियांग को फाइनल में 21-19 24-22 से हराकर भारत के लिए इस सत्र .......
एशियन चैम्पियनशिप की तैयारी, 39 महिला पहलवानों का शिविर आज से खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्र केंद्र, बहालगढ़ में महिला पहलवानों के अभ्यास शिविर की मंजूरी मिल गई है। ओवरसाइट कमेटी की तरफ से जारी सूची के बाद साई में बुधवार से 39 महिला पहलवानों का शिविर लगाया जाएगा। इसमें एशियन चैम्पियनशिप के लिए चयनित सभी 10 महिला पहलवानों के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की 29 अन्य महिला पहलवान शामिल हैं। शिविर का आयोजन 22 मा.......
सभी महिला पहलवान कन्या छात्रावास में रहेंगी खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय महिला पहलवानों के लिए प्रशिक्षण शिविर अब लखनऊ की बजाय साई सोनीपत में लगाया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण की कुश्ती की प्रोजेक्ट अधिकारी पूनम बेनीवाल ने कुश्ती प्रभारी विजय भट्ट के साथ सोमवार को साई परिसर का दौरा किया और कैम्प लगाने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सूत्रों ने बताया कि कैम्प मंगलवार से शुरू हो सकता है। इसकी आधिकारिक घोषणा साई के अधिकारी म.......
सात्विक-चिराग से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन का अंतिम बार खिताब पुलेला गोपीचंद ने 2001 में जीता था। तब से कोई भी भारतीय शटलर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को नहीं जीत पाया है। हालांकि पिछली बार लक्ष्य सेन ने और 2015 में साइना नेहवाल ने यहां फाइनल में जरूर पहुंचे, लेकिन अंतिम बाधा पार नहीं कर सके। मंगलवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में खिताब का सूखा खत्म करने की जिम्मेदारी लक्ष्य सेन, पीवी सिंध.......
महिला विश्व मुक्केबाजी में 8 खिलाड़ी हरियाणा की इनमें भी अकेले भिवानी की 5 बेटियां शामिल खेलपथ संवाद भिवानी। मिनी क्यूबा के नाम से विख्यात हरियाणा के भिवानी के मुक्केबाजों ने एक बार फिर से पंच का दम दिखाया है। 15 से 26 मार्च तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली आईबा महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की 12 सदसीय टीम में 5 महिला बॉक्सर भिवानी की हैं। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय .......
चीनी ताइपे में 13 से 20 मार्च तक होगा एशिया कप स्टेज-1 खेलपथ संवाद सोनीपत। एशिया कप स्टेज-1 के लिए साई सोनीपत से भारतीय तीरंदाजों और कोचों का दल चीनी ताइपे के लिए रवाना हो गया है। इस दल में चुने गए 16 तीरंदाज, कोच और अन्य सदस्य शामिल हैं। प्रतियोगिता में एशिया के देशों के तीरंदाज भाग ले रहे हैं। सोनीपत, साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि चीनी ताइपे में 13 से 20 मार्च तक एशिया कप स्टेज-1 का आयोजन किया जाएगा। इस.......
चीता 'वीरा' होगा महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का मैस्कट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने शुक्रवार को आगामी आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप 2023 के मैस्कट 'वीरा' का अनावरण किया। यह टूर्नामेंट 15 मार्च से 26 मार्च तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय के माननीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह के अलावा इस .......
