पहले बल्लेबाजों का कमाल फिर फिरकी का धमाल

न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराया, सेंटनर ने झटके 5 विकेट खेलपथ संवाद हैदराबाद। बल्लेबाजों के कमाल के बाद मिशेल सेंटनर की फिरकी के जादू से न्यूजीलैंड ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में सोमवार को यहां नीदरलैंड को 99 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई।  नीदरलैंड की ओर से सिर्फ कोलिन एकरमैन (68) ही टिक कर बल्लेबाजी कर पाए। उन.......

एशियाड में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पहला स्वर्ण जीता

अफगानिस्तान को लगातार तीसरी बार मिला रजत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया को चैम्पियन घोषित किया गया। टी20 रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है वहीं, अफगानिस्तान 10वें पायदान पर है। भारतीय पुरुष टीम को पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण मिला है। अफगानिस्तान को लगातार तीसरा रजत .......

रचिन-कॉन्वे की रिकॉर्ड साझेदारी से जीता न्यूजीलैंड

इंग्लैंड को हराकर विश्व कप में किया विजयी आगाज खेलपथ संवाद अहमदाबाद। न्यूजीलैंड ने विश्व कप के पहले मैच में ही सनसनीखेज जीत हासिल की है। उसने खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम को बुरी तरह हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार (पांच अक्टूबर) को वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड ने नौ विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही उसने विश्व कप 2019 के फाइनल में मिली हार.......

भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया

तिलक वर्मा का शानदार अर्धशतक रवि साई किशोर ने तीन विकेट लिए खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल मैच में नौ विकेट से हराकर एशियाई खेल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान मैच के विजेता से होगा। इस मैच में भारतीय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरु.......

न्यूजीलैंड का शानदार आगाज, इंग्लैंड की शर्मनाक पराजय

विश्व कप क्रिकेटः डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के आकर्षक शतक अहमदाबाद। बाएं हाथ के बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के आकर्षक शतक तथा इन दोनों के बीच रिकॉर्ड साझेदारी से न्यूजीलैंड ने बृहस्पतिवार को यहां एकदिवसीय विश्व कप के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड को 82 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया।  कप्तान केन विलियमसन के बिना खेल रहे न्यूजीलैंड के सामने 283 रन का लक्ष्य था जो उसने .......

शिखर धवन का पत्नी आयशा से हुआ तलाक

कोर्ट ने माना-पत्नी ने मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पारिवारिक अदालत ने बुधवार को क्रिकेटर शिखर धवन को उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की मंजूरी दे दी। अदालत ने माना कि पत्नी ने उन्हें मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया है। पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश हरीश कुमार ने तलाक याचिका में धवन द्वारा पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को इस आधार पर स्वीकार कर लिया कि पत्नी ने या तो उक्त आरोपों का विरोध नहीं किया या खुद का.......

अब लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का समय : रोहित शर्मा

12 साल बाद अपनी धरती पर विश्व विजेता बनने का अवसर खेलपथ संवाद अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि अब एकांत में रहकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का समय आ गया है। भारतीय टीम से उम्मीद की जा रही है कि वह तीसरी बार 50 ओवरों के विश्व कप को जीतने में सफल रहेगी।  भारत ने 2011 में अपनी धरती पर विश्व कप जीता था। इसके बाद 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड ने अपनी धरती पर खिताब जीता। अब भ.......

विश्व कप क्रिकेटः 46 दिन, 48 मैच और एक चैम्पियन

12 साल बाद इतिहास दोहरा सकता है भारत तीन विश्व कप से कायम है खराब रिकॉर्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। क्रिकेट के महाकुंभ का बिगुल बजने वाला है। भारत कुल चौथी बार और 12 साल के अंतराल के बाद पूर्ण रूप से पहली बार वनडे विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। पांच अक्टूबर से 19 नवम्बर के दौरान 46 दिनों तक क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोलेगा। इस दौरान 10 शहरों में 10 टीमों के बीच 48 मुकाबले खेले जाएंगे।  1975 में क्रिकेट के विश्व .......

यशस्वी के शानदार शतक से नेपाल पस्त

भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया साई किशोर ने डेब्यू मैच में बनाया रिकॉर्ड खेलपथ संवाद हांगझोऊ। यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक से एशियाई खेल 2023 में भारतीय क्रिकेट जीत ने विजयी आगाज किया है। अपने पहले मैच में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया है। शीर्ष वरीयता वाली टीम होने के कारण भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने का मौका मिला और टीम इंडिया ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।  भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते.......

भारत का पहला अभ्यास मैच आज इंग्लैंड से

अश्विन पर रहेंगी नजरें; तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा खेलपथ संवाद गुवाहाटी। भारतीय टीम पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप के लिए अपना पहला अभ्यास मैच शनिवार को मौजूदा विजेता इंग्लैंड के खिलाफ यहां बरसापारा स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच में भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर नजरें होंगी जिन्हें चोटिल अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम चार्टर फ्लाइट से बृहस्पतिवार को राजकोट से गुवाहाटी पहुंची थी। .......