नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को एक-एक शब्द में डिस्क्राइब किया है। क्रिकट्रैकर के साथ लाइव इंस्टाग्राम सेशन के दौरान यूसुफ से पूछा गया कि धोनी और युवी को वो एक शब्द में बताएं कैसे हैं, इस पर उन्होंने जबर्दस्त जवाब दिया। यूसुफ पठान ने धोनी को चालाक और युवी को रॉकस्टार बताया है। यूसुफ पठान से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'धोनी क.......
मुंबई, (एजेंसी)। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एबी डिविलियर्स को फिर से राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने के बारे में पूछा था, लेकिन वह तभी वापसी करना चाहते हैं जब वह अपनी शीर्ष फार्म में हों। विस्फोटक बल्लेबाज डिविलियर्स ने मई 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन कुछ दिनों से राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी की खबरें आ रही हैं। .......
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रिस लिन का मानना है कि इस साल उनके देश में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होना चाहिए। लिन ने कहा, ‘बेशक हम प्रार्थना कर रहे हैं कि इसका आयोजन हो, लेकिन हमें उसका सामना करना होगा जो हमारे सामने होगा।’ .......
नयी दिल्ली, (एजेंसी)। जसप्रीत बुमराह को इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है लेकिन उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा भी था, जब उनके अजीबोगरीब एक्शन के कारण लोग सोचते थे कि वह भारत की तरफ से नहीं खेल पाएंगे। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। बुमराह ने कहा कि मेरे एक्शन के कारण लोग सोच.......
मुंबई, (एजेंसी)। पिछले कुछ समय से भारत के लिये सीमित ओवरों की क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे केएल राहुल ने कहा कि विकेटों के पीछे दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने का बहुत अधिक दबाव रहता है, क्योंकि प्रशंसक आपसे काफी उम्मीदें लगाये रहते हैं। धो.......
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज माइकल होल्डिंग का मानना है कि महामारी के कारण गेंद से छेड़छाड़ के लिए कृत्रिम पदार्थ का इस्तेमाल को वैध बनाना ‘विरोधाभासी’ है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने इस पहल का समर्थन किया। पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और पूर्व दिग्गज वकार युनूस ने कहा कि गेंद को चमकाने के लिए लार और पसीने का विकल्प कुछ और नहीं हो सकता। .......
कराची, एजेंसी)। पाकिस्तान सुपर लीग में सटोरियों द्वारा संपर्क किये जाने की जानकार नहीं देने वाले तुनकमिजाज बल्लेबाज उमर अकमल पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है। उन पर बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता की धारा 2.4.4 के तहत फरवरी में हुए दो मामलों के तहत आरोप लगाये गए हैं। ये दोनों मामले पाकिस्तान की टी-20 लीग पी.......
नयी दिल्ली, (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगस्त से शुरू होने वाले 2020-21 के घरेलू सत्र के लिये कोई ठोस वैकल्पिक योजना तैयार नहीं की है, लेकिन बोर्ड के क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक सबा करीम ने कहा कि महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद अधिक से अधिक मैचों का आयोजन करना उनकी प्राथमिकता होगी। इंगलैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी सभी खेल गतिविधियो.......
मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के विश्व के नंबर एक तेज गेंदबाज पैट कमिन्स ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है और उन्होंने भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज को अपनी टीम के लिये सबसे बड़ा सरदर्द करार दिया। मध्यम क्रम के बल्लेबाज पुजारा ने 2018-19 में भारत की आस्ट्रेलिया के खिलाफ शृंखला जीतने में अहम भूमिका निभायी थी। कमिन्स से जब पूछा गया कि किस बल्लेबाज को.......
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर ‘काफी परेशान’ करते है और वह उन्हें ब्लॉक करने जा रहे हैं। चहल सोशल मीडिया पर सबसे व्यस्त भारतीय क्रिकेटरों में से एक है। गेल ने इंस्टाग्राम पर कहा कि मैं गंभीरता से टिकटॉक से बोलूंगा कि चहल को ब्लॉक करे। आप सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा दिलाते हैं। आपको सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरूरत है। हम चहल से थक चुके हैं। मैं तुम्हें अपने .......
