दुबई, 15 जनवरी (भाषा) भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को बुधवार को आईसीसी का वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना गया जबकि इंगलैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। भारतीय कप्तान विराट कोहली को वनडे और टेस्ट दोनों टीमों का कप्तान चुना गया। इसके अलावा विश्व कप के मैच के दौरान दर्शकों को स्टीव स्मिथ की हूटिंग करने से रोकने के ल.......
जलज सक्सेना के दूसरी पारी में 7 विकेट के दम पर केरल ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में सोमवार को तीसरे दिन पंजाब की दूसरी पारी को 124 रन पर समेट कर 21 रन की रोमांचक जीत दर्ज कर 6 अंक हासिल किये। पंजाब को मैच की चौथी पारी में जीत के लिए 146 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन जलज की फिरकी के आगे कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और पूरी टीम 46.1 ओवर में 124 रन पर आउट हो गयी। .......
भारत की सलामी जोड़ी की पहेली का हल निकालने के लिए कप्तान विराट कोहली के आगे आने के बाद टीम इंडिया मंगलवार से यहां आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में घरेलू सरजमीं पर अपना शानदार रिकार्ड बरकरार रखने उतरेगी। कोहली ने कहा कि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे आने में कोई हिचक नहीं है जिससे कि बेहतरीन फार्म में चल रहे लोकेश राहुल और अनुभवी शिखर धवन दोनों को अंतिम एकादश में जगह मिल सके। उन्होंने कहा, ‘हां, इसकी संभावना है। ऐसा करने म.......
दो बार के विश्व विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को उसी के घर में हरा सकती है। आरोन फिंच की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल भारत को उसी के घर में पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से हराया था। इस दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को सीरीज का पहला मैच मंगलवार (14 जनवरी) को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। घरेलू सत्र में शानदार प्रदर.......
विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल और गौतम गंभीर का बीसीसीआई का क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का सदस्य बनना लगभग तय हो गया है जो 2020 से 4 साल के कार्यकाल के दौरान चयन समितियों को चुनेगी। .......
भारत ने 21 फरवरी से आस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के लिये रविवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में बंगाल की बल्लेबाज रिचा घोष एकमात्र नया चेहरा हैं। टीम में और किसी नये चेहरे को शामिल नहीं किया गया है। वहीं हरियाणा की 15 साल की छात्रा शेफाली वर्मा भी अपने पहले सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ अच्छे प्रदर्शन के बाद पहली वैश्विक प्रतियोगिता में भाग लेंगी। रिचा को हाल ही में महिला चैलेंजर ट्राफी में उनके अ.......
आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि उप महाद्वीप की परिस्थितियों पर दौरा करने वाली टीम के खिलाड़ी अपनी काबिलियत पर शक करने लगते हैं लेकिन भारत में आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में उनका इरादा विराट कोहली की टीम को उसकी ही सरजमीं पर पस्त करने का है। आस्ट्रेलिया ने भारत में 12 महीने पहले पांच मैचों की वनडे सीरीज़ में वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की थी। आगामी सीरीज़ मुंबई में 14 जनवरी से शुरू होगी। फिंच ने टीम की रवानगी से पहले पिछ.......
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि 2 बार के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। शास्त्री ने अन्य विषयों पर भी बात करते हुए आईसीसी के 4 दिवसीय टेस्ट के प्रस्ताव को ‘बकवास’ करार दिया। शास्त्री .......
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद गौतम गंभीर ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की जमकर तारीफ की है। राहुल पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वो भारत की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे थे और 45 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा गंभीर ने कहा कि वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दबाव में होंगे क्योंकि ओपनर के तौर पर राहुल ने जब.......
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने आसानी से सात विकेट से जीत लिया था और आखिरी मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाना है। सीरीज के आखिरी मैच से पहले टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी परेशानी ये है कि विनिंग प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ की जाए या फिर बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जाए। टीम मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली सीरीज के आखिरी मैच में संजू सैमसन और मनीष पांडे को मौका देते हैं या नहीं ये बड़ा सवाल खड.......
