अभिमन्यु ईश्वरन ने मुम्बई के खिलाफ लगाया शानदार शतक

ईरानी कप में सरफराज खान ने मुम्बई के लिए खेली नाबाद 222 रनों की पारी खेलपथ संवाद लखनऊ। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने मुंबई के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। शेष भारत ने ईश्वरन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 289 रन बना लिए हैं, लेकिन वह अभी भी मुंबई से 248 रन पीछे चल रही है। मुंबई ने सरफराज खान के नाबाद 222 रनों के दम पर पहली पारी में 537 रन बनाए थे। .......

महिला टी-20 विश्व कप में भारत का मुकाबला न्यूजीलैण्ड से आज

भारतीय महिला टीम पर पहली बार चैम्पियन बनने का होगा मौका खेलपथ संवाद दुबई। महिला टी20 विश्व कप की गुरुवार से शुरुआत से हो रही है, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम शुक्रवार से अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत का सामना ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा। आंकड़ों में न्यूजीलैंड की टीम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा रहा है, लेकिन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पूरी तैयारी के साथ आई है और अपने दिन किसी भी टीम .......

भारतीय बेटियां टी20 विश्व कप जीतने को तैयार

आज से 10 टीमों में होगी दुनिया जीतने की होड़ खेलपथ संवाद दुबई। महिला टी-20 विश्व कप का रोमांच आज से सिर चढ़कर बोलने वाला है। देखने वाली बात यह होगी कि यूएई में शुरू हो रहे इस विश्व कप में नया विजेता मिलेगा या फिर पिछले तीन बार से विजेता ऑस्ट्रेलिया का दबदबा ही जारी रहेगा। अभी तक हुए कुल आठ टी20 विश्व कप में छह बार ऑस्ट्रेलिया और एक-एक बार इंग्लैंड, वेस्टइंडीज ही विजेता बने हैं। भारत समेत अन्य कोई देश अब तक टी-20 चैम्पियन नहीं बना है।.......

ईरानी ट्राफी में सरफराज खान ने ठोका दोहरा शतक

इकाना में शेष भारत के खिलाफ मुंबई का विशाल स्कोर खेलपथ संवाद लखनऊ। स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले में शानदार दोहरा शतक जड़ा जिससे मुंबई ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने नौ विकेट पर 536 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय सरफराज 276 गेंदों पर 25 चौकों और चार छक्कों की मदद से 221 रन और जुनैद खान खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे।  इससे पहले, मुंब.......

रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ बुमराह बने नम्बर वन टेस्ट गेंदबाज

रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने भी लगाई छलांग खेलपथ संवाद दुबई। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार को दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया। दिग्गज गेंदबाज ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने सनसनीखेज प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और दिग्गज बल्लेबाज विराट क.......

भारतीय टॉप ऑर्डर फेल होने के बाद जेमिमा, दीप्ति और रिचा का कमाल

वॉर्म अप मैच में टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका पर धमाकेदार जीत आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की तैयारी में यह मैच होंगे मददगार खेलपथ संवाद दुबई। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के वॉर्म अप मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हरा दिया। मैच में भारत की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट.......

सीएम योगी ने खिलाड़ियों को प्रदान की 22.70 करोड़ की पुरस्कार राशि

कहा- अब पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी बनाने की तैयारी युवाओं के समय और श्रम दोनों को प्रभावित कर रहा स्मार्ट फोन खेलपथ संवाद लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले 14 ओलम्पियंस व पैरालम्पिक एथलीट्स को 22.70 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पदक विजेताओं में प्रवीण कुमार, सुहास एलवाई, अजीत सिंह, प्रीति.......

कानपुर टेस्ट दो दिन के अंदर खत्म हुआ

भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर 2-0 से जीती सीरीज खेलपथ संवाद कानपुर। भारत ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया को 95 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे रोहित एंड कंपनी ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली 29 रन और ऋषभ पंत चार रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल छह रन और यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए। विराट और यशस्वी के बीच तीसरे.......

टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर लगातार जीती 18वीं टेस्ट सीरीज

बांग्लादेश का किया सूपड़ा साफ, यशस्वी जायसवाल रहे हीरो खेलपथ संवाद कानपुर। भारत ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया को 95 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे रोहित एंड कम्पनी ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी तो रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में 11-11 विकेट लेकर कमाल किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते ह.......

कानपुर टेस्ट में भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

रोहित और यशस्वी का विस्फोटक अंदाज 18 गेंदों में फिफ्टी और 61 गेंदों में शतक खेलपथ संवाद कानपुर। कानपुर के ग्रीन पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन आज भारत ने दो विश्व रिकॉर्ड बना डाले। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 233 रनों पर ढेर करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी और महज 18 गेंदों पर वो रिकॉर्ड बना लिया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था और टेस्ट में ये रिकॉर्ड किसी अजूबे से कम नहीं है।.......