चैम्पियनों के स्वागत को हो जाओ तैयार

बारबाडोस से आज रवाना होगी टीम इंडिया खेलपथ संवाद ब्रिजटाउन (बारबाडोस)। टी20 विश्व चैम्पियन भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार शाम को चार्टर विमान से स्वदेश रवाना होगी। बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां हवाई अड्डा ‘अगले छह से 12 घंटों’ में चालू हो जाएगा जिसे श्रेणी चार के तूफान के कारण बंद किया गया था।  रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई.......

भारतीय महिला टीम की दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत

एकमात्र टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से दी मात खेलपथ संवाद चेन्नई। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट के चौथे दिन मेहमान टीम पर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया को इस मैच की चौथी पारी में 37 रनों का टारगेट मिला था, जिसे शेफाली वर्मा और शुभा सतीश की ओपनिंग जोड़ी ने बिना किसी नुकसान के हासिल किया। भारतीय फिरकी गेंदबाज स्नेह राणा को प्लेयर आफ द मैच का पु.......

जय शाह की भविष्यवाणी हुई सच

बारबाडोस के मैदान पर रोहित ने गाड़ा तिरंगा चार महीने पहले किया था दावा खेलपथ संवाद बारबाडोस। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने जैसे ही जीत दर्ज की उसी क्षण रोहित मैदान पर बैठ गए और जोश में चिल्लाने लगे। ये जीत कितनी खास थी उसका अंदाजा खिलाड़ियों के भावुक तस्वीरों को देखकर ही लगाया जा सकता है। जीत के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल .......

रविन्द्र जड़ेजा ने भी किया टी-20 को अलविदा

बीसीसीआई टीम इंडिया को देगी 125 करोड़ का ईनाम खेलपथ संवाद ब्रिजटाउन। भारत के अनुभवी हरफनमौला रविंद्र जड़ेजा ने भी विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में शुमार जड़ेजा ने कहा कि वह टेस्ट और वनडे खेलते रहेंगे। जडेजा (35) ने इंस्टाग्राम पर विश्व कप ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर डालकर लिखा, ‘मैं पूरी कृतज्ञता के साथ टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिक.......

स्नेह राणा के आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने टेके घुटने

भारतीय फिरकी गेंदबाज का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन खेलपथ संवाद चेन्नई। स्पिनर स्नेह राणा के आठ विकेट के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत के फॉलोऑन देने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन सुने लुस के शतक से दूसरी पारी में दो विकेट पर 232 रन बना लिये। दक्षिण अफ्रीका अब भी भारत से 105 रन पीछे है। इससे पहले स्नेह राणा ने 77 रन देकर आठ विकेट चटकाये, जिससे दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 266 रन पर सिमट गयी। .......

जीत के बाद मालामाल हुई टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका को भी मिले करोड़ों रुपए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी। यह भारत की टी20 विश्व कप में दूसरी खिताबी जीत है। इससे पहले टीम ने साल 2007 के टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी ने पहले ही प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था। इस जीत के बाद टीम इंडिया मालामाल हुई वहीं, दक्षिण अफ्रीका .......

जीत के बाद भावुक हो गई टीम इंडिया

फूट-फूटकर रोए हार्दिक, सिराज के भी नहीं रूक रहे थे आंसू खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया तो लगा खूब जश्न होगा। खिलाड़ी जीत मिलते ही मैदान पर भागने लगेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लगभग हर खिलाड़ी जहां था वहीं जमीन पर बैठ गया। क्योंकि आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार काफी लम्बा था। आखिरी बार भारत ने 2013 में आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम किया था। 2011 के बाद टीम वर्ल्ड चैम्पियन नहीं बनी तो 2007 म.......

विराट और रोहित अब नहीं खेलेंगे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच

दिग्गजों के जाने से टी20 क्रिकेट में भारत के एक युग का अंत  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। उन्होंने विराट कोहली के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। संन्यास का एलान करते हुए रोहित ने कहा कि इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा- मैं इस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप जीतने के लिए बेताब था। मैं इसे जीतना चाहता था और .......

रोहित सेना ने चौथी बार दिलाया भारत को विश्व कप

टीम इंडिया ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया खेलपथ संवाद बारबाडोस। भारत ने कुल चौथी बार तो दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना स.......

महिला क्रिकेट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय बेटियों ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया सबसे बड़ा स्कोर खेलपथ संवाद चेन्नई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा टीम स्कोर खड़ा किया। चेन्नई के एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने पहली पारी छह विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित की। इसी के साथ भारत ने आस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दरअसल, महिला टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम द.......