चार बार की राष्ट्रीय चैम्पियन 26 फरवरी को दुबई में करेंगी पदार्पण खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज और ओलम्पियन सरजूबाला देवी ने पेशेवर सर्किट पर उतरने का फैसला करते हुए भारत के प्रमुख मुक्केबाजी प्रमोटर मुज्तबा कमाल और ग्रासरूट बॉक्सिंग प्रमोशंस एंड मैनेजमेंट के साथ करार किया है। मणिपुर की 28 वर्ष की सरजूबाला ने कोरिया में 2014 एआईबीए विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था और व.......
अस्मिता और समित भी अंतिम चार में खेलपथ संवाद नई दिल्ली। युवा शटलर मालविका बंसोड़ और अस्मिता चालिहा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ओडिशा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में पीवी सिंधू से हारने वाली मालविका ने 58 मिनट तक चले मुकाबले में हमवतन तान्या हेमंत को 21-13, 16-21, 21-17 से पराजित किया। माह के शुरुआत में इंडिया ओपन में अपनी आदर्श साइना नेहवाल को हराने वाली.......
दो लगातार सेट में हारे सानिया और राजीव, क्वार्टर फाइनल से बाहर मेलबर्न। सानिया मिर्जा और राजीव राम की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। इस जोड़ी को जेसन कुबलर और जेमी फोरलिस की जोड़ी ने लगातार सेटों में 6-4, 7-6 से हराया। यह सानिया मिर्जा का आखिरी ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट है। वह इस साल के बाद टेनिस से संन्यास ले रही हैं। इसका एलान सानिया पहले ही कर चुकी हैं। मेलबर्न के मारग्रेट कोर्ट अरेना में खेले गए मुकाबले .......
नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम मणिपुर में अभ्यास कर रही हैं। इसका कारण दिल्ली में कोविड-19 का खतरा और ठंड के मौसम से बचना है। उन्होंने इसी के चलते अगले कुछ सप्ताह तक अपने गृह राज्य में अभ्यास जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा- हां, मैंने कुछ दिन पहले भारतीय मुक्केबाजी महासंघ और साई से अनुमति लेने के बाद मणिपुर में प्रशिक्षण शुरू किया है। दिल्ली में अभी कोविड-19 के मामले बहुत अधिक हैं और ठंड भी .......
नवी मुम्बई। कप्तान सैम केर के पांच गोल की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यहां एएफसी महिला एशियाई कप के अपने शुरुआती मैच में निचली रैंकिंग की इंडोनेशियाई टीम को 18-0 से रौंद दिया। चेल्सी की स्ट्राइकर केर को हाल में फीफा की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार की उपविजेता चुना गया था। उन्होंने टूर्नामेंट के इस चरण की पहली हैटट्रिक की। मैच से पहले वह ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक (महिला और पुरुष खिलाड़ियों में) शीर्ष गोल स्कोरर सूची में टिम काहिल से एक .......
खेलपथ संवाद नवी मुम्बई। भारतीय महिला फुटबॉल टीम एशियाई कप के अपने पहले मैच में भले ही ईरान के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई लेकिन दिग्गज बाईचुंग भूटिया ने उसके प्रदर्शन की प्रशंसा की। भूटिया बृहस्पतिवार को यह मैच देखने के लिए स्टेडियम में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का भाग्य ने साथ नहीं दिया जो वह जीत नहीं पाई। भूटिया ने कहा, ‘हमारी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं बेहद प्रभावित हूं। भाग्य उनके साथ नहीं था जो वे.......
अब लॉरेन लैम से होगा मुकाबला खेलपथ संवाद लखनऊ। ओलम्पिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू ने मात्र 27 मिनट में जीत दर्ज कर सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। शीर्ष वरीय सिंधू ने हमवतन तान्या हेमंत 21-9, 21-9 से पराजित किया। वह पिछले सप्ताह इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में बाहर हो गईं थी। सिंधू का सामना अब अमेरिका की लॉरेन लैम से होगा, जिन्होंने भारत की ईरा शर्मा को संघर्षपूर्ण म.......
मेलबर्न। भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा बुधवार को यहां अपने पहले दौर के मैच गंवाने के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस प्रतियोगिता में क्रमश: पुरुष और महिला युगल के पहले दौर से बाहर हो गये। बोपन्ना और फ्रांस के उनके जोड़ीदार एडुआर्ड रोजर वेसलिन ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले क्रिस्टोफर रंगकाट और ट्रीट हुए के खिलाफ अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गयी और आखिर में उन्हें पहले दौर के इस मैच में 6-3, 6-7(2), 2-6 से हार का सामना करना.......
सैयद मोदी बैडमिंटन लखनऊ। भारत के एचएस प्रणय ने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल मुकाबले में मंगलवार को यहां यूक्रेन के डैनिलो बोस्नियुक पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने बोस्नियुक को 21-14, 21-18 से हराने में सिर्फ 36 मिनट का समय लिया। दूसरे दौर में उनके सामने हमवतन प्रियांशु राजावत की चुनौती होगी, जिन्हें पहले दौर में राहुल यादव चित्तोबिना के खिल.......
डिफेंडर्स को मिलेगा बड़ा फायदा लुसाने। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने खिलाड़ियों के लिए खेल को अधिक सुरक्षित बनाने के प्रयास के तहत नया नियम लागू किया है। इसके अनुसार पेनल्टी कॉर्नर का बचाव करने वाले खिलाड़ियों को गेंद के स्ट्राइकिंग सर्कल से बाहर जाने के बाद भी अपने सुरक्षा उपकरणों के उपयोग करने की मंजूरी होगी। इससे पहले पेनल्टी कार्नर का बचाव करने वाले खिलाड़ियों को फ्लिक लिए जाने के तुरंत बाद सर्कल के अंदर अपने सुरक्षा.......
