शिव थापा प्री-क्वार्टर फाइनल में, कांस्य पदक विजेता बिधूड़ी बाहर

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सचिन का शानदार आगाज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पांच बार के एशियाई चैम्पियन मुक्केबाज शिव थापा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में (63.5 किग्रा) ने प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। पांचवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को पांच बार के एशियाई चैम्पियन मुक्केबाज .......

पहले ट्रायल में शीर्ष पर रहीं दीपा दूसरे से हटीं

विश्व जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप के लिए नहीं हुआ चयन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जकार्ता एशियाई खेलों के बाद घुटने की चोट से जूझ रही रियो ओलम्पिक में चौथे स्थान पर रहने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्माकर की वापसी तो हो गई, लेकिन वह विश्व चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी। अगले माह जापान में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए दिल्ली के आईजी स्टेडियम में हुए पहले ट्रायल में दीपा शीर्ष पर रहीं लेकिन दूसरे ट्रायल में नहीं खेलीं। इसके चलते भारतीय जिम्नास्टिक.......

पंकज आडवाणी लगातार दूसरी बार बने एशियाई स्नूकर चैम्पियन

दोहा। भारत के शीर्ष स्नूकर और बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने लगातार दूसरी बार एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में ईरान के आमिर सरखोश को 72-42, 72-0, 70-49, 41-66, 70-17, 30-68, 34-74, 50-12, 64-44 से हराया।  बता दें कि आडवाणी ने 'बेस्ट ऑफ इलेवन' फाइनल में 6-3 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही स्नूकर और बिलियर्ड्स दोनों में अब उनके एशियाई खिताबों की संख्या 11 हो गई है। कोरोना महामारी के कारण क.......

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को नयी चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के दिये निर्देश!

मोहाली में चुनाव से एक दिन पहले खेल मंत्रालय का निर्णय नयी दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के मोहाली में होने वाले चुनावों से एक दिन पहले खेल मंत्रालय ने निशानेबाजी संघ को नये सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये हैं क्योंकि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने चुनावों के लिये चुनाव अधिकारी नियुक्त किये जाने में ‘हितों के स्पष्ट टकराव' का हवाला दिया है।  एनआरएआई हालांकि शनिवार को चुनाव क.......

दीपक समेत एसएसबी के सभी पांचों मुक्केबाजों का जलवा

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप: अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की जीत खेलपथ संवाद बेल्लारी। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता दीपक कुमार (51 किलोग्राम) की अगुवाई में सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के दूसरे दिन अपना दबदबा बनाते हुए सभी पांच मुकाबले जीते। स्ट्रेंजा मेमोरियल के रजत पदक विजेता ने पहले दौर में बिहार के अमन कुमार को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया।  वरूण सिंह (48 किलोग्राम) और आकाश (54 कि.......

भारत को हॉकी में नम्बर एक टीम बनाने का लक्ष्यः शमशेर

कहा- ओलम्पिक पदक तो एक शुरुआत है खेलपथ संवाद नई दिल्ली। फॉरवर्ड शमशेर सिंह ने कहा है कि ओलम्पिक कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिए शुरुआत मात्र है और उसे दुनिया की नम्बर एक टीम बनना है। गौरतलब है कि पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता जो 41 साल बाद ओलम्पिक में उसका पहला पदक था। शमशेर ने कहा, ‘अभी एक टीम के रूप में हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हमने ओलम्पिक पदक जीतकर .......

कानपुर के दो खिलाड़ी नेशनल सेपक टकरा में दिखाएंगे जौहर

योगेश मौर्य और श्रद्धा सोनकर का हुआ चयन खेलपथ संवाद कानपुर। 31वीं सेपक टकरा सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप जोकि 25 सितम्बर से जयपुर राजस्थान में होगी के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन 12 सितम्बर हो हुआ जिसमें 15 बालक और 15 लड़कियों का चयन हुआ। इन टीमों में कानपुर के दो खिलाड़ी योगेश मौर्य और श्रद्धा सोनकर भी शामिल हैं। चयन ट्रायल भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बरेली सेंटर में हुआ।  प्रदेश महासचिव डॉ. शिरिया एस.एम. जी ने बताया की 31.......

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज नमनवीर बराड़ ने की आत्महत्या

मोहाली में गोली मारकर खुद की जीवनलीला समाप्त की मोहाली। भारत के निशानेबाज 28 वर्षीय नमनवीर सिंह बराड़ ने सोमवार सुबह यहां सेक्टर 71 स्थित अपने घर में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ट्रैप निशानेबाज बराड़ इस साल मार्च में दिल्ली निशानेबाजी विश्वकप के न्यूनतम योग्यता स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में चौथे स्थान पर रहे थे।  वर्ष 2015 में उन्होंने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के डबल-ट्रैप शूटिंग इवेंट में क.......

पहलवान सुशील से जुड़ा केस सत्र न्यायालय को सौंपा

नयी दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम हत्याकांड का मामला आगे की सुनवाई के लिए सत्र न्यायालय को सौंप दिया गया है। ओलम्पिक पदक विजेता पलवान सुशील कुमार इस मामले में आरोपी हैं। सोमवार को चीफ मेट्रोपाॅलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लांबा की अदालत ने सुशील और अन्य के खिलाफ हत्या, अपहरण, साजिश के आरोपों के तहत दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के बाद केस सत्र न्यायालय को सौंपा।  इससे पहले सुशील और अन्य आरोपियों को वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिये अदालत के समक्ष.......

श्रीशंकर के कोच को किया बर्खास्त

टोक्यो ओलम्पिक में खराब प्रदर्शन के बाद एएफआई का निर्णय खेलपथ संवाद जयपुर। टोक्यो ओलम्पिक में लम्बी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने उनके कोच एस. मुरली को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि मुरली कोच के साथ-साथ शंकर के पिता भी हैं। इस मामले में एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा, 'हम उसके कोचिंग कार्यक्रम से खुश नहीं हैं, पहली कार्रवाई हो चुकी है और हमने उसका कोच बदल दिया है।'.......