सेमीफाइनल में हारे रेसलर दीपक पूनिया

कांस्य पदक की उम्मीद कायम टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पहलवान रवि कुमार ने इतिहास रच दिया है। वह पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल मे रवि ने कजाकिस्तान के पहलवान सनायव नूरिस्लाम को हराया। रवि कुमार शुरुआती मुकाबले में 5-9 पिछड़ गए थे लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए कजाकिस्तान के पहलवान को पटखनी दी। इस जीत के साथ उन्होंने रजत पदक पक्का कर लिया है।  रवि कुमार भारत के पांचवें पहलव.......

सुंदरगढ़ की दीप ग्रेस एक्का को उम्मीद भारत करेगा कमाल

रियो ओलम्पिक में भी कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व खेलपथ संवाद राउरकेला। हॉकी के गढ़ सुंदरगढ़ से एकमात्र महिला हॉकी खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का को टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। शुरुआती मैचों में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन से जिले के हॉकी प्रेमी मायूस थे, लेकिन सोमवार को विश्व में हॉकी के लिए सबसे मजबूत मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम को हराने पर इनमें काफी खुशी देखी गई। राउरकेला स्पोर्ट्स हॉस्टल एवं .......

शॉटपुट स्पर्धा में भारत को झटका

तेजिंदरपाल सिंह फाइनल में क्वालीफाई करने से चूके टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक का 12वां दिन भारत के लिए अच्छा नहीं बीता। पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने निराश किया। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके तो पहलवान सोनम मलिक भी पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। भारतीय पहलवान सोनम मलिक पदक की रेस से बाहर हो गई हैं। मंगोलिया की पहलवान खुरेलखू बोलोर्टुया की हार के बाद उनका कांस्य पदक जीतने का सपना.......

लंदन और रियो में भी बेल्जियम ने रोकी थी हमारी राह

एक हैटट्रिक से टूटी गोल्ड की उम्मीद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में मंगलवार को भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। उसे बेल्जियम के हाथों 5-2 से करारी हार का सामना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं है, जब बेल्जियम की टीम भारत की राह में रोड़ा बनी है। इससे पहले 2012 में लंदन ओलम्पिक और 2016 रियो ओलम्पिक में भारतीय टीम बेल्जियम से पार नहीं पा सकी थी। बेल्जियम के स्टार स्ट्राइकर एलेक्जेंडर हे.......

गोपी सर ने बधाई दी, साइना ने नहीं: सिंधू

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने सोमवार को कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने के बाद मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने उन्हें बधाई संदेश दिया जबकि सीनियर खिलाड़ी साइना नेहवाल से उन्हें बधाई नहीं मिली।  यह पूछने पर कि क्या पदक जीतने के बाद गोपीचंद और साइना ने उनसे बात की, सिंधू ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘बेशक, गोपी सर ने मुझे बधाई दी। मैंने अब तक सोशल मीडिया नहीं देखा है। मैं धीरे-धीरे सभी.......

महिला हॉकी में ‘चक दे इंडिया!’

टोक्यो। ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर के गोल और गोलकीपर सविता की अगुवाई में रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां विश्व में नंबर दो आस्ट्रेलिया को करीबी मुकाबले में 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर नया इतिहास रचा।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद विश्व में नौवें नंबर की महिला टीम ने यह इतिहास रचा। सेमीफाइनल में उस.......

हॉकी में 49 साल बाद सेमीफाइनल प्रवेश

टोक्यो। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर टोक्यो ओलम्पिक खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही 41 साल में पहला पदक जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। भारत ने इससे पहले हॉकी में अपना आखिरी पदक 1980 में मास्को ओलम्पिक में स्वर्ण पदक के रूप में जीता था। तब मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले गये थे और शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला हुआ था।  इस तरह से भारत 1972 में म्यूनिख ओलंपिक के .......

पुरुष मुक्केबाजी में सतीश हारे, चुनौती समाप्त

टोक्यो। बुरी तरह से चोटिल भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार (प्लस 91) विश्व चैम्पियन उज्बेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। प्री क्वार्टर फाइनल में लगी चोटों के कारण माथे और ठोड़ी पर कई टांके लगवाकर उतरे सतीश 0.5 से हारे। उन्हें जमैका के रिकार्डो ब्राउन के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में दो कट लगे थे।  सेना के 32 वर्षीय मुक्केबाज ने अपने दाहिने हाथ से पंच भी जड़े लेकिन जालोलोव पूरे.......

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास

आस्ट्रेलिया को हराकर ओलम्पिक के सेमीफाइनल में टोक्यो। ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर के गोल और गोलकीपर सविता की अगुवाई में रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां विश्व में नम्बर दो आस्ट्रेलिया को करीबी मुकाबले में 1-0 से हराकर पहली बार ओलम्पिक के सेमीफाइनल में प्रवेश करके नया अध्याय रचा।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद विश.......

शूटर मनु और राही 25 मीटर पिस्टल फाइनल्स से चूकीं

टोक्यो। ओलम्पिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा जब मनु भाकर और राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में प्रवेश से चूक गई। प्रिसीजन दौर के बाद 292 स्कोर करके मनु कल छठे स्थान पर थी लेकिन रैपिड दौर के बाद वह शुक्रवार को कुल 582 स्कोर करके 15वें स्थान पर रही।  रैपिड दौर में उनका स्कोर 290 रहा। वहीं ओलंपिक से ठीक पहले क्रोएशिया में विश्व कप में इसी स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाल.......