टोक्यो। अमेरिका की स्कूली छात्रा लीडिया जेकोबी ने टीम की अपनी साथी और गत ओलम्पिक चैम्पियन लिली किंग को पछाड़कर टोक्यो ओलम्पिक की महिला 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 17 साल की जेकोबी अमेरिका की ओलम्पिक तैराकी टीम में जगह बनाने वाली अलास्का की पहली तैराक हैं। जेकोबी ने एक मिनट 4.95 सेकेंड के समय के साथ खिताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका की ततजाना श्कोनमेकर ने एक मिनट 5.22 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता, जबकि ल.......
चीनी खिलाड़ी से हारे नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में पांचवें दिन भारतीय एथलीटों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। इस दौरान भारत को टेबल टेनिस स्पर्धा में एक और तगड़ा झटका लगा है। भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें तीसरे दौर में चीन के खिलाडी मा लांग ने हराया। इस दौरान शरत ने चीनी खिलाड़ी को जबरदस्त टक्कर दी लेकिन जीत से दूर रहे। मा लांग ने शरत को इस मुकाबले में 7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11 से.......
टोक्यो। ओलंपिक में पदार्पण करने वाले भारतीय मुक्केबाज आशीष चौधरी (75 किग्रा) को चीन के एरबीके तुओहेता के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में लचर शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा और हार के साथ ही उनका सफर खत्म हो गया। एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले 27 साल के इस खिलाड़ी ने शुरुआती दौर के बाद लय पकड़ी लेकिन यह उन्हें 0-5 की हार से बचने के लिए काफी नहीं था। हिमाचल प्रदेश के इस मुक्केबाज को चीन के खिलाड़ी ने पहले दौर में ही अपने म.......
टोक्यो। भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलम्पिक में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को पूल ए के मैच में रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता जर्मनी ने उसे 2-0 से मात दी। पहले मैच में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के हाथों 1-5 से हारने के बाद भारतीय महिला टीम ने आज बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन दुनिया की तीसरे नंबर की टीम को हराने के लिये यह काफी नहीं था। भारत की गुरजीत कौर ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करने का मौ.......
टेनिस में भारत का खराब प्रदर्शन टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। भारत के सुमित नागल को टेनिस स्पर्धा के पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में सुमित को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव ने शिकस्त दी। वह पूरे मैच के दौरान सुमित पर हावी रहे। मुकाबले के दौरान सुमित ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। मेदवेदेव .......
क्वार्टर फाइनल में कोरिया ने हराया टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में पुरुषों की तीरंदाजी टीम स्पर्धा में भारत को झटका लगा है। क्वार्टर फाइनल में प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय और अतनु दास से सजी टीम इंडिया को कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय टिकड़ी को कोरिया की किम जे डियोक, किम वूजिन और ओह जिन-हाइक की टीम ने 6-0 से हरा दिया। इस हार के बाद भारत का क्वार्टर फाइनल में सफर खत्म हो गया। कोरियाई टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए .......
टोक्यो। भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी रविवार को महिला युगल के पहले दौर में उक्रेन की नादिया और लियुडमाइला किचेनोक बहनों से हारकर बाहर हो गई। सानिया और अंकिता ने पहला सेट 6-0 से जीतकर शानदार शुरूआत की, लेकिन अगले दो सेट में लय कायम नहीं रख सकी। भारतीय जोड़ी करीब डेढ घंटे तक चला यह मुकाबला 6-0, 7-6, 10-8 से हार गई। सानिया दूसरे सेट में 5-3 से बढ़त मिलने के बाद मैच जीतने के लिये निर्णायक सर्विस पर थी लेकिन उन्होंने दबाव म.......
आस्ट्रेलिया ने 7-1 से धोया टोक्यो। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से आगाज करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेजान आक्रमण और ढीले रक्षण के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों के ग्रुप ए के दूसरे मैच में रविवार को यहा मजबूत आस्ट्रेलिया से 1-7 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनल्टी कार्नर में सुधार के संकेत दिये थे लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके ड्रैग फ्लिकर पंगु नजर आये। आस्ट्रेलिया ने पहले हॉफ में ही 4-0 की बढ़त .......
टोक्यो। भारत की पदक उम्मीद विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा पर सीधे गेमों में आसान जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने 58वीं रैंकिंग वाली इस्राइली प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 21-7, 21-10 से 28 मिनट में यह मुकाबला जीता। सिंधू का सामना अब हांगकांग की चियुंग एंगान यि से होगा जो विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर हैं। जीत के बाद सिंधू न.......
टोक्यो। भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रविवार को यहां पुरुषों की नौकायन लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने 6 : 51 . 36 का समय निकाला। सेमीफाइनल्स 28 जुलाई को होंगे। इस जोड़ी ने कहा, ‘हमने बिल्कुल वही किया जो हमारे कोच ने हमें कहा था। कोच ने कहा था कि हमें भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने की कोशिश करनी है।’ नौकायन लाइटवेट डबल स्किल्स.......
