मेजबान तमिलनाडु ने बढ़ाई मध्य प्रदेश की मुश्किल

14वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप  खेलपथ संवाद चेन्नई। अपने पहले मुकाबले में अंडमान निकोबार पर 29-0 की शानदार जीत दर्ज करने वाली मध्य प्रदेश हॉकी टीम को अपने दूसरे मुकाबले में मेजबान तमिलनाडु से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद भी जीत नसीब नहीं हुई। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहने के चलते मध्य प्रदेश का अपने पूल में शीर्ष पर रहना कठिन हो गया है। मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे द.......

भारतीय पैरा शटलरों ने जापान में जीते 24 पदक

पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में किया कमाल का प्रदर्शन खेलपथ संवाद टोक्यो। शिवराजन सोलईमलई और सुकांत कदम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को जापान पैरा बैडमिंटन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 24 पदक जीते। भारत ने छह स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक जीते। शिवराजन ने पुरुष एकल एसएच6 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा पुरुष युगल में सुदर्शन श्रवणकुमार मुथुसामी के साथ मिलकर खिताब जीता। सुकांत ने पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीतने के अला.......

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की मर्यादा से मजाक

खिलाड़ियों के प्रशिक्षण स्थल पर जो हुआ वह दुखद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिल्ली के क्रीड़ांगन अजीब तमाशा बनते जा रहे हैं। फिलहाल ऐतिहासिक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चर्चा में है। हाल ही में इस स्टेडियम में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाती टूर के हिस्से के रूप में एक संगीत कार्यक्रम हुआ जिसमें मैदान की मर्यादा का ख्याल नहीं रखा गया। भारत में खेल प्रशंसकों के लिए नई दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम खास मायने रखता है। इस स्ट.......

एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पैडलर मनिका बत्रा

डब्ल्यूटीटी चैम्पियंस टूर्नामेंट में बर्नाडेट एस को हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने रोमानिया की 14वीं रैंकिंग वाली बर्नाडेट एस को हराकर फ्रांस के मोंटपेलियेर में चल रहे डब्ल्यूटीटी चैंपियंस टूर्नामेंट महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की 30वें नंबर की खिलाड़ी बत्रा ने 29 मिनट में 11- 9, 6-11, 13-11, 11-9 से जीत दर्ज की। मनिका ने पेरिस ओलंपिक प्री क्वार्टर फाइनल में.......

अंजलि ने अंडर-23 विश्व कुश्ती में जीता रजत पदक

युवा पहलवान चिराग फाइनल में पहुंचे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान अंजलि ने अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप के 59 भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं, फ्री स्टाइल में चिराग ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में कम से कम रजत पदक तय कर दिया है। नेहा शर्मा (57 किला भारवर्ग), शिक्षा (65 किलोग्राम) और मोनिका (68 किलो भारवर्ग) कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।  नेहा और मोनिका ने चीन और शिक्षा ने जापान की पहलवान को हराया। ग्रीको रोमन म.......

महान विश्वनाथन आनंद की गौरवशाली परम्परा का संवाहक अर्जुन

शतरंज के सरताज एरिगैसी ने कायम किया अनोखा रिकॉर्ड शतरंज ओलंपियाड में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अर्जुन एरिगैसी शतरंज की दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और इसका फायदा उन्हें रैंक में मिला है। 2003 में जन्मे अर्जुन ने पहले ही खुद को विश्व स्तर पर शीर्ष खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है और उनका वर्तमान फॉर्म उनके समर्पण, कौशल और निरंतर सुधार क.......

विश्व चैम्पियनशिप में भारत के पहलवान नहीं ठोकेंगे ताल

भारतीय कुश्ती महासंघ ने वैश्विक संस्था को लिखा पत्र खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ ने 28 अक्टूबर से तिराने (अल्बानिया) में शुरू होने जा रही 12 गैर ओलम्पिक भार वर्ग की विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप से भारतीय टीम का नाम वापस ले लिया है। महासंघ ने कुश्ती की वैश्विक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) को पत्र लिखकर खेल मंत्रालय पर उसकी स्वायत्ता में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।  मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ .......

जर्मनी के खिलाफ नहीं चली हरमनप्रीत की टोली

कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनाल्टी स्ट्रोक चूके, 2-0 से मिली हार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओालम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम बुधवार को पूरी तरह बेरंग नजर आई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दो मैचों की सीरीज के पहले मैच में जर्मनी के खिलाफ 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को यहीं खेला जाएगा। जर्मनी की टीम इन दिनों भारत दौरे पर है। जर्मनी ने पेरिस ओलम्पिक में सिल्वर मेडल जीता था। दिल्ली के.......

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलेशिया को हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। तीन बार के चैम्पियन भारत ने सुल्तान जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलयेशिया को 4-2 से हराकर अपना अजेय क्रम जारी रखा। भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत नौ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड पांच अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के लिए शारदा नंद तिवारी (11वें ).......

जोहोर कप में जूनियर हॉकी जांबाजों की ग्रेट ब्रिटेन पर शानदार जीत

पीआर श्रीजेश के शिष्यों ने लगातार दूसरा मुकाबला किया फतह खेलपथ संवाद जोहोर (मलेशिया)। पीआर श्रीजेश की कोचिंग वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में 10 गोल वाले हाईवोल्‍टेज मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन पर धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने रविवार को ग्रेट ब्रिटेन को 6-4 से हराकर टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा। भारत की शानदार जीत में दिलराज सिंह और शारदा नंद तिवारी के दो-दो शामिल हैं। रविवार क.......