कहा- 'एक तस्वीर खींची गई, उसमें भी राजनीति हुई' खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा पर पेरिस ओलम्पिक 2024 में उनकी दुखद यात्रा के दौरान पर्याप्त समर्थन नहीं देने का आरोप लगाया है। विनेश ओलम्पिक खेलों में कुश्ती के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 30 साल की इस पहलवान ने महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल के लिए क्वालीफाई.......
भारतीय फुटबॉल टीम एक भी गोल नहीं कर सकी खेलपथ संवाद हैदराबाद। सीरिया ने भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। सीरिया के लिए महमूद अल असवाद (सातवें), दालेहो ईरानदुस्त (76वें) और पाब्लो सब्बाग (90+6 मिनट) ने गोल दागे। भारत को इससे पहले तीन सितम्बर को मॉरीशस ने गोलरहित बराबरी पर रोका था, जबकि सीरिया ने मॉरीशस को 2-0 से हराया था। मार्.......
सुखजीत और अभिषेक ने दो मिनट में दो गोल किए खेलपथ संवाद हुलुनबुइर (चीन)। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 के दूसरे मुकाबले में जापान को हरा दिया। सोमवार को हुलुनबुइर में खेले गए मैच में पेरिस ओलम्पिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम ने 5-1 से शानदार जीत दर्ज की। अपने पहले मुकाबले में रविवार को भारत ने मेजबान चीन को 3-0 से हराया था। भारत का अगला मुकाबला 11 सितम्बर को मलेशिया से होगा। डिफेंडिंग चैम्पियन भारत की ओर से सुखजीत .......
एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में गत चैम्पियन टीम इंडिया का जीत से आगाज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में मेजबान चीन पर 3-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए जबकि चीन एक भी गोल नहीं कर सका। ओलम्पिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में खेलने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत म.......
एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में होंगे नामित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह रविवार को एशियाई संस्था की 44वीं आमसभा में एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) के पहले भारतीय अध्यक्ष चुने जाने के लिए तैयार हैं। पूर्व भारतीय निशानेबाज रणधीर को खेल मंत्री मनसुख मांडविया और एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर ओसीए अध्यक्ष नामित किया जाएगा। पंजाब के पटियाल.......
परिजनों और प्रशंसकों ने अपने जांबाजों को पहनाई मालाएं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पैरा एथलीटों का शनिवार को पेरिस से स्वदेश लौटने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। निशानेबाज अवनि लेखरा (स्वर्ण), मनीष नरवाल (रजत), मोना अग्रवाल (कांस्य), तीरंदाज राकेश कुमार (कांस्य), क्लब थ्रो प्रणव सूरमा (कांस्य) ने पेरिस ओलम्पिक में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। खिलाड़ियों का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वाग.......
पैरालम्पिक में 27 पदकों के साथ भारत 17वें स्थान पर आज 200 मीटर दौड़ में सिमरन तो 400 मीटर दौड़ में दिलीप गावित से पदक की उम्मीद खेलपथ संवाद पेरिस। पेरिस में चल रहे पैरालम्पिक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। देश पहले ही पैरा खेलों के इतिहास में अपने सबसे ज्यादा पदक जीत चुका है। भारत ने अब तक कुल 27 पदक जीते हैं। इनमें छह स्वर्ण, नौ रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। ऊंची कूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार, निशानेबाज अवनि लेखरा.......
पूजा के साथ कांस्य पदक मुकाबले में मिली पराजय खेलपथ संवाद पेरिस। इतिहास रचने वाले भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह का गुरुवार को पेरिस पैरालिंपिक में दोहरा पदक जीतने का सपना टूट गया क्योंकि वह अपनी जोड़ीदार पूजा जटियां के साथ स्लोवेनियाई जोड़ी से मिश्रित टीम रिकर्व स्पर्धा के कांस्य पदक के शूटऑफ में हार गए। यह भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देने के बावजूद इटली के शीर्ष वरीयता प्राप्त एलिसाबेटा मिज्नो और स्टेफानो ट्रैविसानी के खिलाफ.......
100 मीटर दौड़ में सिमरन पर भी रहेंगी नजरें खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस पैरालम्पिक 2024 के सातवें दिन भारतीय एथलीट्स का जलवा जारी रहा। सातवें दिन भारत ने चार पदक जीते और इनमें दो स्वर्ण पदक शामिल हैं। हरविंदर सिंह ने पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय तीरंदाज बनकर इतिहास रच दिया। वहीं, धरमबीर ने देर रात क्लब थ्रो में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा। प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में रजत अपने नाम किया। वहीं, विश्व चैम्पियन शॉटपुट (गो.......
कहा- आप अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हो खेलपथ संवाद पेरिस। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला पैरा एथलीट दीप्ति जीवनजी को बधाई दी है। दीप्ति ने पैरालम्पिक में 400 मीटर टी20 वर्ग में कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह आपके समर्पण की जीत है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "पेरिस 2024 पैरालम्पिक में महिलाओं की 400 मीटर - टी20 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर दीप्ति जीवनजी को बधाई। .......
