जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा के स्वदेश लौटने में होगी देरी

पेरिस से जर्मनी हुए रवाना, सामने आई बड़ी जानकारी 'डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा लेना चाहते हैं नीरज' खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के स्वदेश लौटने में विलम्ब हो सकता है। नीरज ने पेरिस ओलम्पिक में रजत पदक जीता था। पेरिस खेलों का समापन रविवार को हो गया है, लेकिन नीरज के वतन वापसी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, नीरज सम्भावित सर्जरी के बार.......

पेरिस से लौटकर खिलाड़ियों ने किया हॉकी के जादूगर को नमन

राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंच महान खिलाड़ी ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में धमाल मचाने के बाद भारतीय हॉकी टीम शनिवार को स्वदेश लौट आई। भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी के बाद मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।   भारतीय हॉकी टीम शनिवार को दिल्ली  एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान.......

हिगुची ने कहा- विनेश मैं आपके दर्द को समझ सकता हूं

पहलवान बेटी को मिला जापानी ओलम्पिक चैम्पियन का समर्थन खेलपथ संवाद पेरिस। पेरिस ओलम्पिक में कुश्ती में भारत को निराशा हाथ लगी। जहां टोक्यो ओलम्पिक में भारत ने इस स्पर्धा में एक रजत (रवि दहिया) और एक कांस्य (बजरंग पूनिया) समेत दो पदक जीते थे। इस ओलम्पिक में भारत को अमन सहरावत (कांस्य) के रूप में एक ही सफलता मिली है। विनेश फोगाट के पास स्वर्ण जीतने का मौका था, लेकिन फाइनल से ठीक पहले उन्हें बढ़े हुए वजन के लिए अयोग्य करार दिया गया। इसके.......

पहलवान अंतिम पंघाल स्वदेश लौटीं, कहा मेरा कोई कसूर नहीं

अनुशासनात्मक उल्लंघन के कारण विवादों में घिरीं  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस में ओलम्पिक खेलों के खेल गांव में अनुशासनात्मक उल्लंघन के कारण विवादों में घिरी भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल शुक्रवार को स्वदेश लौट आईं। यह पहलवान गुरुवार को तब चर्चा में आ गई थी जब उन्होंने अपने मान्यता कार्ड पर अपनी बहन को खेल गांव में प्रवेश करवाने की कोशिश की थी और बाद में पुलिस ने उन्हें बुलाया। इस घटना ने देश को शर्मसार किया और भारतीय ओलम्पिक सं.......

पेरिस में पदक से चूकीं सैखोम मीराबाई चानू

चोट से वापसी के बाद पेरिस में उठाया 199 किलो वजन खेलपथ संवाद पेरिस। टोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू बुधवार को यहां पेरिस ओलम्पिक के 49 किलोग्राम वर्ग में चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं। मीराबाई ने स्नैच में 88 और क्लीन एवं जर्क में 111 किलो सहित कुल 199 किलोग्राम वजन उठाया। इससे वह महज एक किलोग्राम से पदक से चूक गईं। स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार चीन की मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन होउ झिहुई ने क्.......

फाइनल से पहले पहलवान विनेश और भारत स्तब्ध

आओ जानें ओलम्पिक में कुश्ती के वजन मापने के क्या हैं नियम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के लिए दिल टूटने वाली खबर सामने आई है। विनेश फोगाट को पेरिस ओलम्पिक में स्वर्ण पदक मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। यह तब हुआ जब विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ कुश्ती फाइनल से पहले कुछ ग्राम अधिक वजन पाया गया।  विनेश क्वालीफायर और सेमीफाइनल दौर से पहले वजन मापदंड के भीतर थीं। हाल.......

जर्मनी ने भारतीय हॉकी टीम के अरमानों पर फेरा पानी

अब स्पेन से कांस्य पदक के लिए भिड़ेगी हरमनप्रीत की टोली खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कुछ आसान मौकों में बड़ी चूक के चलते पेरिस ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा। 44 साल बाद भी भारत ओलम्पिक के फाइनल में जगह नहीं बना सका। भारत ने आखिरी बार बार 1980 ओलम्पिक का फाइनल खेला था और गोल्ड मेडल जीता था। भारत कांस्य पदक के लिए अब स्पेन से भिड़ेगा। पहले क्वार्टर के दूसरे और तीसरे ही मिनट में भारत को प.......

पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

विश्व नम्बर एक को आखिरी 15 सेकेंड में हराया नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो क्वालिफिकेशन मार्क के पार खेलपथ संवाद पेरिस। विनेश फोगाट प्री क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर एक और 2020 टोक्यो ओलम्पिक की चैम्पियन जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। यह विनेश का पहला मैच था और उसी में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच जीतने के बाद विनेश भावुक हो गईं।  कुश्ती में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग मे.......

निशा दहिया की चोट की जिम्मेदार कोरियाई खिलाड़ी

कोच वीरेंद्र दहिया ने कोरियाई खिलाड़ी पर लगाया आरोप खेलपथ संवाद पेरिस। भारत की स्टार पहलवान निशा दहिया महिलाओं की 68 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में चोटिल हो गईं। सोमवार को उनका सामना उत्तर कोरिया की पाक सोल गम से हुआ। इस मैच के दौरान निशा के दाएं हाथ में गंभीर चोट आई जिसकी वजह से उन्हें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अब महिला पहलवान की चोट पर राष्ट्रीय टीम के कोच वीरेंद्र दहिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उत्तर कोरिय.......

पैडलर मनिका बत्रा ने बिखेरी चमक, भारत ने रोमानिया को दी मात

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची खेलपथ संवाद पेरिस। श्रीजा अकुला, अर्चना कामथ और मनिका बत्रा की महिला टेबल टेनिस टीम ने रोमानिया को हराकर महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह पहली बार है जब भारत इस स्पर्धा में चुनौती पेश कर रहा है और श्रीजा, अर्चना तथा मनिका की टीम ने कमाल दिखाते हुए रोमानिया को हराया। विश्व में 11 नम्बर की टीम भारत ने इस रोमांचक मुकाबले में चौथी नम्बर की टीम रोमानिया को .......