उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इशारानी बरुआ और अनमोल खरब के चमकदार प्रदर्शन से भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने रविवार को ग्रुप-ए के दूसरे मुकाबले में सिंगापुर को 4-1 से हराकर उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई चैंपियन भारत ने पहले मुकाबले में कनाडा को 4-1 से मात दी थी। भारत ने इसके बाद दूसरे मैच में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया और पहले ही मैच में अश्मिता चालिहा के हारने के बावजूद वापसी करते.......
जादुमणि-आकाश एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एम जादुमणि (51 किलोग्राम) और आकाश गोरखा (60 किलोग्राम) रविवार को एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। जादुमणि ने अंडर-22 वर्ग के दूसरे दौर में आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकने) निर्णय के साथ मंगोलिया के अल्दरखिशिग बटुल्गा को मात दी। आकाश को मंगोलिया के गनबातार गान ए.......
नेत्रा कुमानन ओलम्पिक क्वालीफायर में पांचवें स्थान पर रहीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। नेत्रा कुमानन ने फ्रांस के हेरेस में ‘लास्ट चांस रेगाटा’ ओलम्पिक क्वालीफायर में भारत के लिए दूसरा पेरिस ओलम्पिक कोटा हासिल किया। तीन साल पहले टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा ले चुकीं नेत्रा ने महिलाओं की डिंघी (आईएलसीए 6) में हिस्सा लेते हुए 67 अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने ‘एमर्जिंग नेशन्स प्रोग्राम’ बैनर के अंतर.......
प्रिया पीवी और रोनीबाला चानू सहायक कोच होंगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईएम विजयन की अगुवाई वाली अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने बुधवार को पूर्व खिलाड़ी लांगम चाओबा देवी के नाम की सिफारिश राष्ट्रीय महिला फुटबाल कोच पद के लिए की है जिससे वह इस पद की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। लांगम चाओबा देवी (51 वर्ष) ने 1999 एशियाई चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी। वह भारतीय टीम की सहायक कोच भी रह चुकी हैं.......
भारत को नौकायन में पहला पेरिस ओलम्पिक कोटा दिलाया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बलराज पंवार ने रविवार को दक्षिण कोरिया के चुंग्जू में 2024 विश्व एशियाई और ओसनियाई ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक क्वालीफिकेशन रेगाटा में पुरुष एकल स्कल स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहकर भारत को नौकायन में पहला पेरिस ओलम्पिक कोटा दिलाया। भारतीय सेना के 25 वर्षीय पंवार पिछले साल चीन के हांग्झोउ में अपने पहले एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूक गये थे। उन्होंने 7:01.2.......
टूर्नामेंट के लिए नहीं लगा तैयारी शिविर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कुश्ती पर विवादों के साये ने ओलम्पिक क्वालीफायर जैसे टूर्नामेंट के लिए पहलवानों की तैयारियों को छीन लिया। भारतीय टीम के पहलवान बिना तैयारियों के देश को पेरिस ओलम्पिक का कोटा दिलाने बिश्केक (किर्गिस्तान) रवाना हो गए। ओलंपिक क्वालिफायर जैसे टूर्नामेंट के लिए पुरुष और महिला पहलवानों का कोई तैयारी शिविर नहीं लगाया गया। पहलवान अपने स्तर पर अखाड़ों में तैयारी कर क्वालिफायर में .......
2028 लॉस एंजिल्स ओलम्पिक तक देंगे अपनी सेवाएं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हरेन्द्र सिंह को हॉकी इंडिया ने वरिष्ठ राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में चुना है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 2028 लॉस एंजिल्स ओलम्पिक तक के लिए कोच नियुक्त किया जाएगा। हरेन्द्र सिंह हॉलैंड के जेनेके शोपमैन की जगह लेंगे। जेनेके शोपमैन, जो एक पूर्व डच हॉकी खिलाड़ी हैं, ने पिछले महीने .......
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने लिया कड़ा फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने दो दिन की ढिलाई के बाद आखिरकार मंगलवार को कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को आगामी सूचना तक निलम्बित कर दिया। दीपक शर्मा पर गोवा में दो महिला खिलाड़ियों के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप है। इंडियन विमेंस फुटबॉल लीग सेकंड डिविजन में भाग लेने गई हिमाचल प्रदेश स्थित खाड एफसी की दो फुटबॉल खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि क.......
कंडीशनिंग कोच काजी किरण मुस्तफा हसन का कार्यकाल मई तक बढ़ाया खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर होने के बावजूद पहलवान बजरंग पूनिया के वित्तीय सहायता प्रदान करने के अनुरोध को मंगलवार को मंजूरी दे दी और साथ ही उनके ‘कंडीशनिंग कोच’ काजी किरण मुस्तफा हसन का कार्यकाल मई के अंत तक बढ़ा दिया। बजरंग पूनिया भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन.......
भारत के दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येंदु बरुआ बने उपाध्यक्ष खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हरियाणा शतरंज संघ के उपाध्यक्ष नितिन नारंग को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) का अध्यक्ष चुना गया है। वह एआईसीएफ के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। खेल संहिता के आधार पर एआईसीएफ के चुनाव में करनाल के 36 वर्षीय व्यवसायी नितिन को निर्विरोध चुना गया। नितिन नारंग ने कानपुर के संजय कपूर का स्थान लिया है। गुजरात के देव पटेल को महासचिव और बिहार के धर्में.......
