महिला खिलाड़ियों की आत्मसुरक्षा पर हों कार्यशालाएं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। केंद्रीय खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी की अगुवाई में देश के भर के साई के क्षेत्रीय केंद्रों और 23 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) में महिला दिवस मनाया गया। खेल सचिव इस दौरान सभी केंद्रों में मौजूद महिला खिलाड़ियों से वर्चुअली जुड़ीं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय केंद्रों और उत्कृष्टता केंद्रों में महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा प्रमुखता होनी चाहिए। इसके.......
खेल प्रशासन में पारदर्शिता और कुशलता को बढ़ावा मिलेगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि सरकार देश भर में रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को डिजिटल सर्टिफिकेट देगी । इस पहल से खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिभागिता को लेकर पारदर्शिता बनी रहेगी। खेलमंत्री ने खिलाड़ियों और राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिये चीजें आसान करने की अपनी योजना का ऐलान पिछले साल 29 अगस्त को किया था। उस समय एनएसएफ पोर्टल भी शुरू किया गया था।.......
कहा- हम लोग चयन ट्रायल में नहीं उतरेंगे दिल्ली हाईकोर्ट में आपात संयुक्त याचिका दायर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आगामी राष्ट्रीय ट्रायल में भाग लेने के भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के न्योते को ठुकराते हुए पहलवान बजरंग पूनिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में आपात संयुक्त याचिका दायर करके 10 और 11 मार्च को डब्ल्यूएफआई द्वारा आयोजित चयन ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की है। सूत्रों से पता चला है कि बजरंग, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और उ.......
पेरिस ओलम्पिक क्वालीफाइंग स्तर को हासिल करने से चूके खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। पूर्व एशियाई चैम्पियन गोपी थोनाकल ने रविवार को यहां नयी दिल्ली मैराथन का खिताब जीता, लेकिन पेरिस ओलम्पिक क्वालीफाइंग स्तर को हासिल करने से बड़े अंतर से चूक गए। एशियाई मैराथन 2017 का खिताब जीतने वाले 35 वर्षीय गोपी ने पुरुष एलीट स्पर्धा में 42.195 किलोमीटर की दूरी दो घंटे 14 मिनट और 40 सेकेंड में पूरी की। वह हालांकि दो घंटे आठ मिनट 10 सेकेंड के प.......
भारतीय तीरंदाज एशिया कप की छह स्पर्धाओं के फाइनल में खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय तीरंदाज गुरुवार को यहां एशिया कप के पहले चरण में छह टीम स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचे जिससे उन्होंने कम से कम इतने पदक पक्के कर दिए। इसमें दुनिया की पूर्व नंबर एक महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी भी शामिल हैं जो 20 महीने बाद वापसी कर रही हैं। तीन बार की ओलम्पियन दीपिका मां बनने के बाद वापसी कर रही हैं। वह महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में सिमरनजीत कौर के बाद दूस.......
घुड़सवार अनुष ने कहा कि ओलम्पिक खेलना उनका बचपन का सपना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों में ड्रेसेज का ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाले घुड़सवार अनुष अगरवाल्ला ने देश को घुड़सवारी में पहला पेरिस ओलंपिक का कोटा दिलाया है। देश को यह कोटा अनुष के अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी संघ की चार इवेंट में दिखाए गए प्रदर्शन की बदौलत मिला है। अनुष ने वारक्ला (पोलैंड) में 73.485 प्रतिशत, क्रोनेनबर्ग, नीदरलैंड में 74.4 प्रतिशत, फ्रैंकफर्ट.......
दीपा कर्माकर नहीं जीत सकीं कोई पदक खेलपथ संवाद काहिरा। परणीति नायक ने पेरिस ओलम्पिक क्वालीफाइंग एफआईजी अपारेटस विश्व कप में कांस्य पदक जीत लिया। 28 वर्षीय जिम्नास्ट ने वॉल्ट पर 13.616 का स्कोर किया। फाइनल में पहुंचीं राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता दीपा कर्माकर पांचवें स्थान पर रहीं। उनका स्कोर 13.383 रहा। उत्तर कोरिया की एन चांग ओक (14.233) ने स्वर्ण और बुल्गारिया की वेलेंटीना जॉर्जिएवा (13.616) ने रजत जीता। वेलेंटीना और परणी.......
एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दिखाया जलवा खेलपथ संवाद तेहरान। भारतीय एथलेटिक्स बेटियों ज्योति याराजी और हरमिलन बैंस ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में न केवल दमखम दिखाया बल्कि स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बादशाहत सिद्ध की। ज्योति याराजी ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 8.12 सेकंड का समय लेकर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। सौ मीटर बाधा दौड़ में 202.......
ओलम्पिक क्वालीफायर ट्रायल में हिस्सा लेने को व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करेंगे खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि विरोध करने वाले पहलवानों की तिकड़ी बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को किसी भी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह महाराष्ट्र में होने वाले ओलम्पिक क्वालीफायर ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से उनसे सम्पर्क करेंगे। विश्व संचा.......
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कहा खिलाड़ी हित सर्वोपरि खेलपथ संवाद नई दिल्ली। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता बहाल कर दी है। पिछले साल अगस्त में महासंघ की सदस्यता अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई थी। इसके पीछे अध्यक्ष पद के चुनाव ना होने की वजह सामने आई थी। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की तरफ से इस संबंध में जारी किए गए बयान में बताया गया कि पिछले साल अगस्त में भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता निलम्बित की गई थी।.......
