रितु नेगी की कप्तानी में कबड्डी टीम की दूसरी बड़ी जीत खेलपथ संवाद हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ शहर में चल रहे एशियाई खेलों में बुधवार को हिमाचल की रितु नेगी के नेतृत्व वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में थाइलैंड को करारी शिकस्त दे सेमीफाइनल में जगह पक्की है। भारत ने थाइलैंड को एकतरफा मुकाबले में 54-22 से अंतर से हराया। खास बात यह रही कि मैच के दौरान पूरा स्टेडियम हिमाचल की पुष्पा राणा और निधि शर्मा के सर्वश्रेष्ठ प्.......
एशियाडः पीवी सिंधू और प्रणय भी जीते खेलपथ संवाद हांगझोऊ। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने कड़े मुकाबले में लियो रोली केरनांडो और डेनियल मार्टिन की जोड़ी को हराकर बुधवार को यहां एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दुनिया की तीसरे नम्बर की भारतीय जोड़ी ने 84 मिनट चले मुकाबले में 24-22, 16-21, 21-12 से जीत दर्ज की। इससे पहले दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू और एचएस प्रण.......
एशियाई खेलों का फाइनल मुकाबला जीत ओलम्पिक टिकट कटाने को मौका खेलपथ संवाद हांगझोऊ। शुरुआती क्वार्टर में ही तीन गोल करने के बाद कोरियाई पलटवार का डटकर सामना करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को 5-3 से जीत के साथ एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारतीय हॉकी लड़ाकों को फाइनल जीत शान से ओलम्पिक टिकट कटाना चाहिए। भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलम्पिक के लिए सीधे क्वालीफाई किय.......
मुक्केबाजी में भारत ने एक रजत समेत पांच पदक जीते खेलपथ संवाद हांगझोऊ। टोक्यो ओलम्पिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को एशियाई खेलों में बुधवार को एकतरफा फाइनल में हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि हरियाणा की परवीन हुड्डा को कांस्य पदक मिला। मौजूदा एशियाई चैम्पियन लवलीना को दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता लि कियान ने 75 किलो फाइनल में हराया। इसके साथ ही मुक्केबाजी में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। भारत ने एक रजत और चार कांस्य समेत.......
1951 से लेकर अब तक जानिए कब कितने पदक मिले खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 2023 एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 11वें दिन की सुबह भारत की झोली में दो पदक आए। पहला पदक 35 किलोमीटर दौड़ में था और दूसरा पदक तीरंदाजी में था। शुरुआती 10 दिन में 69 पदक हासिल करने वाले भारत ने 11वें दिन 73 का जादुई आंकड़ा छुआ और पुराने सारे र.......
हॉकी खिलाड़ियों के पास स्वर्ण पदक जीतने का शानदार मौका खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत के लिए उपकप्तान हार्दिक सिंह ने पहला गोल किया। दूसरा गोल मनदीप सिंह ने किया। तीसरा गोल ललित उपाध्याय ने दागा। चौथा गोल अमित रोहिदास और पांचवां गोल अभिषेक ने किया। कोरिया के लिए जूंग मानजाई ने पहला, दूसरा और तीसरा गोल किया। भारत के लिए पहला.......
एशियाई खेलों में बेटियों की धमक खेलपथ संवाद हांगझोऊ। विश्व चैम्पियन लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) ने एशियाई खेलों में फाइनल में पहुंचकर ओलम्पिक कोटा हासिल कर लिया, जबकि युवा मुक्केबाज प्रीति पंवार को 54 किलो सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद कांस्य से संतोष करना पड़ा। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना ने सेमीफाइनल में एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता थाईलैंड की बेसन मानिकोन को सर्वसम्मति से लिये गए फैसले में हराया। लंबे कद .......
भारतीय खिलाड़ियों ने दसवें दिन जीते नौ मेडल खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों में भारत के लिए दसवां दिन शानदार रहा। मंगलवार को भारत के खाते में नौ पदक आए। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ और अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता। वहीं, मोहम्मद अफजल ने पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में रजत और तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथेलॉन में रजत पदक जीता। .......
अब 100 पदकों का आंकड़ा छूने की होगी कवायद खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। अब तक भारत के खाते में 16 स्वर्ण सहित 71 पदक हो चुके हैं। भारत ने पहला पदक 24 सितम्बर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में, भारतीय खिलाड़.......
सभी छह टीम स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में अतानु-अंकिता और ओजस-ज्योति का कमाल खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोमवार को एशियाई खेलों में सभी टीम स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने पांच टीम एलिमिनेशन दौर खेले और सिर्फ एक सेट गंवाया। वहीं महिला कंपाउंड टीम को क्वालिफिकेशन में शीर्ष रहने के कारण क्वार्टर फाइनल तक बाय मिला था। पांचवीं वरीयता प्राप्त अतानु दास और अंकित.......
