भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय रथ जारी

आखिरी ग्रुप मैच में हांगकांग को 13-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय रथ जारी है। ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने हांगकांग को 13-0 के विशाल अंतर से हराया। भारतीय महिला हॉकी टीम से एशियाई खेलों में स्वर्ण की उम्मीद है।  हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में भारतीय स्ट्राइकर वंदना कटारिया, उप-कप्त.......

स्क्वाश और टेनिस में गोल्ड, निशानेबाजों की चांदी

खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों में टेनिस मिश्रित युगल स्पर्धा में रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को हराकर स्वर्ण पदक जीता। स्क्वाश में पुरुष टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।  इसके अलावा, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या ने रजत पदक जीता। वे चीन की जोड़ी से हार गए.......

पदकों की झड़ी, सोने-चांदी से भर दीं झोलियां

एशियाड में भारतीय एथलीटों का जलवा खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और निशानेबाजी में अपना परचम लहराते हुए भारत की झोली में कई पदक डाले। भारत ने रविवार को जहां चमकदार बनाते हुए 15 मे़डल जीते वहीं सोमवार को सात मे़डल जीतकर अपने पैर सर्वश्रेष्ठता की तरफ बढ़ा दिए। अविनाश साबले एशियाई खेलों में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए, जबकि पुरुषों के शॉटपुट में तेज.......

एशियाड में भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब

भारत की झोली में अभी तक कुल 61 पदक खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय दल हांगझोऊ एशियाई खेलों में आहिस्ते-आहिस्ते अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर कदम बढ़ा रहा है। भारतीय दल के 61 पदक हो गए हैं। इन खेलों में भारत ने पहला पदक 24 सितम्बर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है।  2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण म.......

भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत

मलयेशिया को 6-0 से रौंदा, सेमीफाइनल का दावा मजबूत किया खेलपथ संवाद हांगझोऊ। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत महिला हॉकी टीम का विजयी सफर जारी है। पूल-ए के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने मलयेशिया को 6-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ सविता पूनिया की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर लिया है।  भारत ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से अर्जित किए, जबकि चार फील्ड गोल्स किए। भारत.......

निकहत जरीन ने एक साथ दो उपलब्धियां हासिल कीं

मुक्केबाज ने पदक के साथ ओलम्पिक कोटा किया तय खेलपथ संवाद हांगझोऊ। दो बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलम्पिक कोटा और पदक पक्का किया। एशियाड में अपना तीसरा मुकाबला खेल रही निकहत को क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन की नसार हनान पर आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत दर्ज करने में तीन मिनट से भी कम समय लगा। राष्ट्रमंडल ख.......

पुरुष बैडमिंटन टीम ने 37 साल बाद पदक किया तय

स्क्वैश में स्वर्ण के लिए भारत-पाकिस्तान में टक्कर खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारत ने नेपाल को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर 37 साल बाद एशियाई खेलों की बैडमिंटन टीम स्पर्धा में पदक तय कर लिया है। लक्ष्य सेन ने प्रिंस दहल को 21-5, 21-8, किदांबी श्रीकांत ने सुनील जोशी को 21-4, 21-13 से और मिथुन मंजूनाथ ने बिष्णु कतुवाल को 21-2, 21-17 से पराजित किया। सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ पुरुष टीम ने कम से कम कांस्य पदक तय कर लिया। हालांकि महि.......

टेबल टेनिस में शरथ-साथियान हारकर बाहर

टेनिस में बोपन्ना-रूतुजा की जोड़ी फाइनल में खेलपथ संवाद हांगझोऊ। रामकुमार रामनाथन और साकेत मायनेनी एशियाई खेलों में टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा के फाइनल में हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले की मिश्रित युगल जोड़ी ने हालांकि फाइनल में पहुंच कर टेनिस में भारत के स्वर्ण पदक की आस जगाए रखी है। बोपन्ना और भोसले की जोड़ी ने मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की मिश्रित युगल सेमीफाइनल में चा.......

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किया जापान फतह

भारत ने 2018 एशियाई स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराया खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराकर न सिर्फ लगातार तीसरी जीत दर्ज की बल्कि सेमीफाइनल की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है। भारत के लिए दो गोल अभिषेक (13, 48 मिनट) में किए, जबकि एक-एक गोल मनदीप सिंह (24), अमित रोहिदास (34) ने किया। जापान ने अंतिम क्षणों में दो गोल कर अंतर 2-4 किया। य.......

मेजबान चीन एशियन गेम्म में शीर्ष पर

भारत 24 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर खेलपथ संवाद हांगझोऊ। 19वें एशियन गेम्स में मेजबान चीन की बादशाहत बरकरार है। वह अब तक 76 स्वर्ण, 43 रजत, 21 कांस्य सहित कुल 140 पदक के साथ मेडल सूची में शीर्ष पर काबिज है। भारत की बात करें तो वह 24 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत ने अभी तक 6 स्वर्ण 8 रजत, 10 कांस्य सहित कुल 24 पदक जीत.......