बोडोलैंड एफसी को मिली पहली जीत खेलपथ संवाद कोलकाता। मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को कोलकाता भारतीय नौसेना एफटी पर 4-0 की जीत से डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मुंबई सिटी एफसी के लिए जोर्ज परेरा डायज, ग्रेग स्टेवार्ट, गुरकीरत सिंह और नाथन एशर रोड्रिग्स ने गोल दागे। मुंबई के क्लब ने ग्रुप चरण का समापन तीन मैचों में नौ अंक से किया। दूसरी ओर, असम के कोकराझार में बोडोलैंड एफसी ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जी.......
रोहित और सुदीप ने दागे दो-दो गोल खेलपथ संवाद डसेलडोर्फ। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्पेन को 6-2 से शिकस्त देकर चार देशों के टूर्नामेंट में अपना विजयी आगाज किया है। रोहित (28वें और 45वें मिनट में) और सुदीप चिरमाको ने (35वें व 58वें मिनट में) दो-दो गोल किए जबकि अमनदीप लकड़ा ने 25वें मिनट और बॉबी सिंह धामी न53वें मिनट में भारत के लिए एक-एक गोल करने में सफल हुए। इस मुकाबल.......
आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में प्रभावहीन शुरुआत खेलपथ संवाद बाकू। भारत का आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में अभियान प्रभावहीन तरीके से शुरू हुआ जब बृहस्पतिवार को प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे छह 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजों में से कोई भी 2024 पेरिस ओलम्पिक कोटा हासिल नहीं कर पाया, लेकिन भारतीय पुरूष दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम के सदस्यों शिवा नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा ने 1734 अंक बनाय.......
एश्ले के हेडर की मदद से इंडियन नेवी को हराया खेलपथ संवाद कोलकाता। एश्ले कोलीज के दूसरे हाफ में किए हेडर की मदद से जमशेदपुर एफसी ने 132वें डूरंड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। ग्रुप बी के मुकाबले में जमशेदपुर ने एकमात्र गोल से जीत हासिल की। एश्ले ने इंडियन नेवी के खिलाफ हुए मैच का इकलौता गोल 70वें मिनट में किया। मुंबई सिटी ग्रुप में छह अंक लेकर सबसे ऊपर है। जमशेदपुर और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के तीन-तीन अंक हैं। पिछले मैच में जमशेदप.......
कुश्ती के दौरान मुड़ गया था घुटना, डेढ़ वर्ष मुश्किल में बीते खेलपथ संवाद अम्मान। हाल ही में विश्व चैम्पियन बने मोहित ग्रेवाल की हर भारतीय तारीफ कर रहा है। इस उदीयमान पहलवान ने लगभग डेढ़ साल मुश्किल भरे दिन गुजारे लेकिन मैट में कदम रखते ही इतिहास रच दिया। आठ साल पहले मोहित को जब कोच जयवीर के अखाड़े में मैट की कुश्ती के गुर सिखाने के लिए ले जाया गया तो उनका वजन सिर्फ 35 किलो था। फिर भी भोपनिया अखाड़े के कोच जयवीर को यह लगा कि इस लड़के.......
एशियाई खेलों के लिए बेंगलुरु में शुरू हुआ शिविर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने 13 अगस्त से यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में शुरू होने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 34 सदस्यीय कोर सम्भावित समूह की घोषणा की लेकिन इसमें रानी रामपाल का नाम न होना चौंकाने वाला कदम कह सकते हैं। यह शिविर प्रतिष्ठित हांगझोऊ एशियाई खेलों से पहले 18 सितम्बर को समाप्त होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों में अपने अभिय.......
15 दिन की तैयारी के बाद एशियाई खेलों में दिखाएंगे दम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों से पहले भारतीय खेल मंत्रालय ने छह ग्रीको रोमन स्टाइल पहलवानों को खास ट्रेनिंग के लिए रोमानिया भेजा है। ये सभी पहलवान 15 दिन तक खास तैयारी करने के बाद एशियाई खेलों में भारत के लिए अपना दम दिखाएंगे। खेल मंत्रालय अपनी खास योजना 'असिस्टेंट एनएसएफ स्कीम' के जरिए खिलाड़ियों को अपने खर्चे पर विदेशों में खास ट्रेनिंग के लिए भेजता है और ये पहलवान .......
बृजभूषण के करीबी संजय सिंह को रोकने लगा रहे जोर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में सिर्फ एक दिन बचा है लेकिन दंगल फिर भी चालू है। बजरंग और विनेश जहां अनीता श्योराण के पक्ष में लामबंद हो गए हैं वहीं वह हर तरह से अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार संजय सिंह को रोकने जोर लगा रहे हैं। रंग में भंग करने के लिए बजरंग, विनेश और साक्षी ने बुधवार को राजघाट पर प्रेस कांफ्रेंस करने की घोषणा की थी। विनेश ने सोशल मीडिया पर बताया कि रा.......
महिला विश्व कप फुटबॉलः स्पेन का सामना नीदरलैंड से खेलपथ संवाद ऑकलैंड। एक बार की विजेता जापान की टीम शुक्रवार को महिला फुटबाल विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में स्वीडन से भिड़ेगी। हालांकि इस मैच में स्वीडन के सामने जापान को रोकने की कड़ी चुनौती रहेगी जिसका अभी तक टूर्नामेंट प्रदर्शन शानदार रहा है। जापान को इस टूर्नामेंट के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है जो अभी तक हारा नहीं है। स्वीडन को अपने पहले खिताब का इंतजार है। वह 2003 म.......
विदेशी कोच ने पैसा नहीं मिलने पर ट्रेनिंग रोकी योगी सरकार भी आर्थिक मदद कर दे तो बात बन जाए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सेना के शानदार घुड़सवार विकास कुमार एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए, लेकिन विदेशी कोच को पैसा नहीं मिलने पर फ्रांस में उनकी तैयारियां बंद कर दी गई हैं। अब विकास और मेजर अपूर्व दभाड़े ने खेल मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। बुलंदशहर केडरोली गांव के विकास कुमार को योगी .......
