दिलीप टिर्की बोले- जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने का है मकसद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी के विकास के लिए अपनी परियोजनाओं और नीतियों का अधिक प्रभावी तरीके से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हॉकी इंडिया अपने ‘सदस्य इकाई पोर्टल’ का विस्तार करेगा और इसमें जिला इकाइयों की जानकारी भी शामिल करेगा। पूर्व भारतीय कप्तान और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी हिस्सों में सुशासन को बढ़ावा देना है। हॉकी इंड.......
भारत के ही शंकर को हराया सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर खेलपथ संवाद वॉशिंगटन। भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने यूएस ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हाल ही में कनाडा ओपन जीतने वाले सेन ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में हमवतन शंकर मुथुसामी को दो सीधे गेमों में 21-10, 21-17 से हराया। इस एकतरफा जीत के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंच गए। सेन ने अपना सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वह शुरुआत से ही शानदार लय में थे और .......
सीधे गेमों में जीत के साथ लक्ष्य भी आगे बढ़ें खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके यहां यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने कोरिया की सुंग शुओ युन को 21-14, 21-12 से हराया। पिछले सप्ताह कनाडा ओपन सुपर 500 खिताब जीतने वाले सेन ने चेक गणराज्य के जेन लोदा.......
खेल मंत्रालय ने भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ की मान्यता रद्द की खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इस समय राष्ट्रीय स्तर पर दो मुक्केबाजी संगठनों में चौधराहट की जंग जारी है। इससे बेशक खेलनहारों को कोई फर्क न पड़ता हो लेकिन उदीयमान मुक्केबाजों के सामने धर्मसंकट की स्थिति जरूर निर्मित हो रही है। बॉक्सिंग संगठनों का मामला जहां अदालत में हिचकोले खा रहा है वहीं दोनों संगठनों के आका अपना-अपना दम ठोक रहे हैं। भारतीय खेल मंत्रालय ने मंगलवार .......
पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन की पहले दौर में आसान जीत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कनाडा ओपन का खिताब जीतकर आ रहे लक्ष्य सेन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने यूएस ओपन बैडमिंटन सुपर 300 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है वहीं, बी साई प्रणीत को कड़े मुकाबले में ऑल इंग्लैंड चैम्पियन ली शी फेंग ने तीन गेमों के संघर्ष में पराजित किया। क्वालीफायर शंकर सुब्रमणियन ने उलटफेर करते हुए आयरलैंड के नहाट एनगुएन को पराजित किया। .......
विश्व पैरा एथलेटिक्स में हुए डिसक्वालीफाई, भारत ने जताया विरोध खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो पैरालम्पिक की कहानी पेरिस में खेली जा रही पैरा विश्व चैम्पियनशिप में दोहराई गई। अजीत कुमार पांचाल ने डिस्कस थ्रो की एफ-52 कैटेगरी में एशियाई रिकॉर्ड के साथ न सिर्फ स्वर्ण जीता बल्कि पेरिस पैरालम्पिक का टिकट भी हासिल किया, लेकिन एक घंटे बाद ही पदक समारोह से ठीक पहले उन्हें डिस्क्वालीफाई कर उनका स्वर्ण छीन लिया गया। विश्व चैम्पियनश.......
बोपन्ना ने तीसरी बार विम्बलडन के अंतिम-4 में बनाई जगह लंदन। शीर्ष वरीय स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने डेनमार्क के होल्गर रूने को सीधे सेटों में 7-6 (3), 6-4, 6-4 से हराकर विम्बलडन के पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रूने उनके बचपन के दोस्त हैं। दोनों साथ में युगल भी खेले हैं। वहीं, तीसरी वरीय रूस के दानिल मेदवेदेव ने भी विम्बलडन के सेमीफाइनल में पहली बार जगह बनाई। उन्होंने पहली बार खेल रहे अमेरिका के क्रिस्टोफर यूबैंक्स को पांच सेटों के.......
एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम से बाहर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों का एक के बाद एक डोप टेस्ट में विफल होना समूचे राष्ट्र के लिए चिन्ता की बात होनी चाहिए। एशियाई खेलों से पहले पांच जूडोकाओं के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद शॉटपुटर करणवीर सिंह भी डोप टेस्ट में विफल रहे। इसे एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। शॉटपुट एथलीट करणवीर सिंह प्रतियोगिता से इतर डोप टेस्ट में.......
लक्ष्य सेन ने भी बनाई अंतिम आठ में जगह खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार की ओलम्पिक चैम्पियन पीवी सिंधु और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर मौजूद चौथी वरीय सिंधु को जापान की नात्सुकी निदाइरा से प्री क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिला वहीं, लक्ष्य ने ब्राजील के यगोर कोएल्हो को आसानी से 21-15, 21-11 से पराजित किया।.......
स्टेडियम में मौजूद 26000 फैंस ने गाया वंदे मातरम् खेलपथ संवाद बेंगलूरु। भारतीय टीम ने नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप जीतकर अपनी साख में इजाफा किया है। देश का हर फुटबॉल प्रेमी खुश है। इस जीत के बाद सुनील छेत्री ने कहा, "सिर्फ यह मैच नहीं बल्कि पूरा टूर्नामेंट शानदार रहा। पूरी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैं इससे ज्यादा उनसे कुछ और नहीं मांग नहीं सकता। हम सात-आठ हफ्तों से एक साथ हैं। लगातार दो पेनल्टी शूटआउट में जीतना आसान नही.......
