मुस्कान ने जूडो में जीता गोल्ड

स्पेशल ओलम्पिक वर्ल्ड गेम्स  खेलपथ संवाद रोहतक। बर्लिन में स्पेशल ओलम्पिक वर्ल्ड गेम्स में मुस्कान ने जूडो लेवल 3 स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। मुस्कान गांव बहुअकबरपुर निवासी रणवीर की पुत्री हैं और विशेष गुरुकुल चैरिटेबल ट्रस्ट की विशेष वोकेशनल क्लास की छात्रा हैं।  18 वर्षीय मुस्कान को यहां तक पहुंचाने में गुरुकुल की प्रिंसिपल सुनीता कुमारी का विशेष हाथ रहा है। गुरुकुल के निदेशक ने बताया कि सुनीता ने म.......

लेबनान ने भूटान को 4-1 से हराया

सेमीफाइनल का दावा मजबूत किया खेलपथ संवाद बेंगलुरु। लेबनान ने भूटान को 4-1 से हराकर यहां चल रही सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप में अपने सेमीफाइनल में पहुंचने के दावे को मजबूत कर दिया है। टीम बी ग्रुप में छह अंक के साथ शीर्ष पर है और अभी उसे 28 जून को मालदीव के खिलाफ मैच खेलना है। बांग्लादेश और मालदीव के 3-3 अंक हैं। वे भी अभी होड़ में शामिल हैं।  भूटान की टीम दो मैच हारकर बाहर हो चुकी है। लेबनान के लिए मोहम्मद सादेक,अली अल हज, खली.......

नेपाल पर जीत से भारत को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

भारतीय कोच इगोर स्टिमैक पर एक मैच का बैन खेलपथ संवाद बेंगलुरु। पाकिस्तान को 4-0 की करारी शिकस्त देकर सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल में शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम शनिवार को जब नेपाल के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी नजरें जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने पर होगी। कागजों पर भारतीय टीम नेपाल से मजबूत नजर आती है। भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों के बीच नौ मैचों खेल.......

हैंडबॉल को विश्व स्तर पर दिलाएंगे पहचान: दिग्विजय चौटाला

विश्व हैंडबॉल दिवस पर गांव धनाना में आयोजित हुआ सम्मान समारोह खेलपथ संवाद भिवानी। जजपा नेता एवं हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने विश्व हैंडबॉल दिवस पर गांव धनाना में आयोजित सम्मान समारोह में 21 लाख रुपये की राशि स्थानीय हैंडबॉल एसोसिएशन को देने की घोषणा की। इस अवसर पर चौटाला ने कहा कि वह हैंडबॉल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाएंगे। इससे पहले भीम अवार्डी और हरियाणा हैंडबॉल के महासचिव संदीप कोटिया की अगुवाई म.......

प्रीमियर हैंडबॉल लीग में महाराष्ट्र का जलवा

कोच सुनील गहलावत बोले- हमारे खिलाड़ी लगातार भारत के लिए खेल सकते हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महाराष्ट्र आयरनमैन पहली बार आयोजित किए जा रहे प्रीमियर हैंडबॉल लीग में लगातार पांच मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। यह टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई है। मुख्य कोच सुनील गहलावत अपने खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन से वास्तव में प्रभावित हैं और उनकी जमकर प्रशंसा की है। कोच गहलावत ने बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सही सुव.......

प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे प्रणय और कश्यप

राष्ट्रीय चैम्पियन मिथुन मंजूनाथ को मिली शिकस्त ताइपे। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों एचएस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप ने बुधवार को यहां अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ ताइपे ओपन के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।  दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को स्थानीय खिलाड़ी लिन यू सिएन को इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट के पहले दौर में सिर्फ 26 मिनट में 21-11, 21-10 से हराने के दौरान अध.......

नौ साल बार भारत पहुंची पाकिस्तान फुटबॉल टीम

सुरक्षा के खास इंतजाम, पहला मैच भारत के खिलाफ खेलपथ संवाद बेंगलुरू। दक्षिण एशियाई फुटबॉल संघ चैम्पियनशिप की शुरुआत भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से हो रही है। 21 जून से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के पहले मैच में भारतीय टीम मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच श्रीकांतीरावा स्टेडियम मे खेला जाएगा।  एसएएफएफ चैम्पियनशिप के 14वें संस्करण में भाग ले रहीं आठ टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत के साथ कुवैत, नेपाल और .......

लम्बे अर्से बाद सोनीपत के बहालगढ़ में लौटी रौनक

अखाड़े में पहुंचे शीर्ष पहलवान खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों ने अब प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए नयी शुरुआत की है। पहलवानों ने एशियाई खेलों के ट्रायल की तैयारियों के लिए सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में अभ्यास शुरू कर दिया है।  शीर्ष पहलवानों के खेल मैदान में लौट आने के बाद एक ब.......

सात्विक और चिराग ने रचा इतिहास

खेलपथ संवाद जकार्ता (एजेंसी)। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।  विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता और एशियाई चैम्पियन भारतीय जोड़ी.......

सात्विक-चिराग सुपर-1000 टूर्नामेंट के फाइनल में

एचएस प्रणय को विक्टर से मिली हार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व नम्बर छह जोड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पहली बार सुपर-1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में कोरियाई जोड़ी मिन ह्यूक कांग और सियोंग जेई सियो की जोड़ी को 17-21, 21-19, 21-18 से पराजित किया। यह मुकाबला तीन गेमों में एक घंटे सात मिनट तक चला। वहीं.......