दोनों ने एकतरफा अंदाज में जीते मुकाबले खेलपथ संवाद ताशकंद। दीपक भोरिया (51 किलो भारवर्ग) निशांत देव (71 किलो भारवर्ग) ने शानदार जीत के साथ यहां चल रही विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दीपक ने चीन के झांग जियामाओ को जजों के सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से हराया। निशांत को भी फलस्तीन के फोखा निदाल के खिलाफ ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा और पहले ही दौर में रेफरी ने मुकाबले में उनके दबदबे को देखते हुए दो मिनट क.......
मालडोवा के सर्गेई नोवाक को हराया ताशकंद। पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में खेल रहे भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच (54 किलो भारवर्ग) ने मालडोवा के सर्गेई नोवाक को हराकर जीत से शुरुआत की है। पूर्व यूथ चैंपियन ने जजों के 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से बेंटमवेट वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। तेइस साल के सचिन ने अपने लंबे कद का फायदा उठाकर दमदार पंच लगाकर पहला दौर आसानी से जीत लिया। दूसरे दौर में सचिन के आक्रामक तेवर जारी रहे। उनका रक्षण .......
जिंजू (कोरिया)। भारतीय भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने रविवार को यहां एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में पुरुषों के 67 किलोग्राम भार वर्ग के स्नैच में रजत पदक जीता, लेकिन क्लीन एवं जर्क में वह तीनों प्रयासों में नाकाम रहे जिससे कुल योग में जगह नहीं बना सके। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बाद अपने पहले टूर्नामेंट में भाग ले रहे जेरेमी 12 भारोत्तोलकों के बीच अकेले ऐसे खिलाड़ी रहे जो अपनी स्पर्धा पूरी नहीं कर पाए। उनका यह भार वर्ग हालांकि ओलंपिक क.......
साबले व पारूल का भी रिकॉर्ड प्रदर्शन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। त्रिकूद एथलीट प्रवीण चित्रावल ने क्यूबा में आयोजित प्रतियोगिता में 2023 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाइंग मानक हासिल करने के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया तो वहीं अविनाश साबले और पारुल चौधरी ने अमेरिका में चल रही ट्रैक स्पर्धा में क्रमश: पुरुषों और महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाए। इक्कीस साल के चित्रावल ने क्यूबा के हवान.......
80 किलोग्राम भारवर्ग में ईरान के बॉक्सर को हराया खेलपथ संवाद ताशकंद। टोक्यो ओलम्पियन आशीष चौधरी ने मंगलवार को 80 किलोग्राम भारवर्ग में ईरान के मेसाम घेशलाघी को पराजित करके विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। आशीष ने पूर्व एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता मेसाम पर 4-1 से जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश के 28 वर्षीय आशीष ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए पहले दौर में अपना दबदबा बनाया। 2019 एशियाई .......
दिल्ली पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को दी सुरक्षा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। खिलाड़ी जनवरी के बाद दूसरी बार धरने पर हैं। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी प.......
पहलवानों के समर्थन में उतरी कई हस्तियां खेलपथ संवाद गोंडा (उत्तर प्रदेश)। धरने पर बैठे पहलवानों के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस्तीफा देना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है, किन्तु वह अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं देंगे। बृजभूषण ने कहा,‘मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। हर तरह की जांच का सामना करने को तैयार हूं। मैं शुरू से कह रहा हूं कि इसके पीछे एक उद्योगप.......
दिल्ली पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में दर्ज किया मामला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में दो एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है वहीं, अन्य छह महिला पहलवानों के आरोपों पर दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस आरोपों की जांच करेगी। डीसीपी प्रणव तयाल ने इसकी पुष्टि की है। शु.......
खुद को बेगुनाह साबित करने का पूरा प्रयास करेंगे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के खिलाफ पूरी लड़ाई के संकेत दिए हैं। वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे। उनके ऊपर भारत के शीर्ष पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एक वीडियो संदेश में बीजेपी सांसद ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जिक्र किए बिना संकेत दिया कि जब तक उनके पास लड़ने की ताकत है तब तक वह हार नहीं मानेंगे।.......
अदिति अशोक पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं खेलपथ संवाद कोलकाता। बेंगलुरु की प्रणवी उर्स और एमेच्योर अवनि प्रशांत ने यहां ट्रायल्स में कुल 10 अंडर 206 का समान स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल करके इस साल सितम्बर में चीन में होने वाले एशियाई खेलों की गोल्फ प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। भारत की स्टार गोल्फर अदिति अशोक पहले ही एशियाई खेलों की टीम में जगह बना चुकी थीं। इस तरह से अब महिला गोल्फ में भारत के तीन खिलाड़ी .......
