ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9-2 से हराया

विश्व कप हॉकी प्रतियोगिताः गोवर्स ब्लेक ने दागे चार गोल खेलपथ संवाद राउरकेला। हॉकी विश्व कप में शुक्रवार (20 जनवरी) को ग्रुप दौर के मुकाबलों का समापन हो जाएगा। 22 जनवरी से नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे। शुक्रवार को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूल ए में 9-2 की बड़ी जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के लिए गोवर्स ब्लेक ने चार गोल दागे।  ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी ग्रुप में यह साबित कर दिया कि क्यों वह इस विश्व कप.......

डिफेंडिंग चैम्पियन लक्ष्य सेन इंडिया ओपन से हुए बाहर

20वें नम्बर के खिलाड़ी ने हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मौजूदा विजेता लक्ष्य सेन बृहस्पतिवार को इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाए और उन्हें करीबी मुकाबले में विश्व के 20वें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के रस्मस गेंके से 21-16, 15-21, 18-21 से हार मिली। उत्तराखंड के सेन ने पहला गेम जीत लिया था, लेकिन वह अपनी लय को आगे कायम नहीं रख पाए और दूसरे दौर का मुकाबला एक घंटे, 21 मिनट में गंवा ब.......

विश्व कप हॉकी में नीदरलैंड ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

चिली को 14-0 से हराया, मलयेशिया और इंग्लैंड की भी जीत लैन का गोल विश्व कप का 2500वां गोल  खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। हॉकी विश्व कप में गुरुवार (19 जनवरी) को नीदरलैंड, इंग्लैंड और मलयेशिया ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की। नीदरलैंड ने पूल सी में चिली को 14-0 से रौंद दिया। मलयेशिया ने इसी ग्रुप में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। वहीं, इंग्लैंड ने पूल डी में स्पेन को 4-0 से परास्त किया। पूल सी में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद .......

भारत ने वेल्स को दी 4-2 से शिकस्त

आकाशदीप सिंह ने दागे दो गोल अंतिम आठ के लिए न्यूजीलैंड से मुकाबला खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। 1975 की विजेता टीम भारत ने बृहस्पतिवार को हॉकी विश्वकप में पहली बार खेल रहे वेल्स को 4-2 से हरा दिया। अब क्वार्टर फाइनल के लिए भारत की टक्कर क्रॉसओवर में 22 जनवरी को न्यूजीलैंड से होगी। भारत अपने दूसरे खिताब की तलाश में है। भारत की जीत में आकाशदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिन्होंने दो गोल दाए। भारत के लिए अन्य गोल शमशेर सिंह और कप्त.......

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7-0 से हराया

शानदार फॉर्म में दिखी सविता पूनिया की टोली केपटाउन। सोमवार को अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद, भारतीय महिला हॉकी टीम ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका दौरे के अपने दूसरे मैच में घरेलू टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7-0 से शानदार जीत दर्ज की।  एफआईएच महिला राष्ट्र कप में अपनी हालिया सफलता पर सवार होकर, आगंतुकों ने इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखाया है। उन्होंने अभियान की शुरुआत 5-1 से जीत के साथ की और मंगलवार को उन्होंने वैस.......

पीवी सिंधु इंडिया ओपन के पहले ही राउंड में हारीं

लक्ष्य सेन ने एचएस प्रणय को किया बाहर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक में दो पदक जीत चुकीं भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इंडिया ओपन के पहले राउंड में बाहर हो गईं। वहीं, गत चैम्पियन लक्ष्य सेन ने नई दिल्ली में हमवतन एचएस प्रणय को सीधे गेमों में हरा दिया। विश्व नंबर-7 और पूर्व चैम्पियन सिंधु को थाईलैंड की सुपनिदा कटेथोंग ने उलटफेर का शिकार बनाया। कटेथोंग ने सीधे गेमों में मैच जीतकर अगले दौर में अपना स्थान पक्का किया। .......

दक्षिण कोरिया ने जापान को 2-1 से हराया

बेल्जियम और जर्मनी का मुकाबला रहा ड्रॉ विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता खेलपथ संवाद राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच चरम पर है। बता दें कि 17 जनवरी को हॉकी विश्व कप में दो मैच खेले गए। दिन के पहले मैच में दक्षिण कोरिया ने जापान को 2-1 से हराया वहीं, दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन बेल्जियम और दो बार की विजेता जर्मनी के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दरअसल, मौजूदा विजेता .......

विश्व कप हॉकी में अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया का मैच ड्रॉ

नीदरलैंड, फ्रांस और मलेशिया ने अपने-अपने मैच जीते खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना का मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। अब ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना दोनों के पास दो मैच के बाद चार अंक हैं। हालांकि, बेहतर गोल डिफरेंस के आधार पर ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए हेवर्ड जेरेमी ने नौवें, बेल डैनियल ने 29वें और गोवर्स ब्लेक ने 57वें मिनट में गोल किए। वहीं, अर्जेंटीना के लिए.......

रक्षापंक्ति नहीं भेद सके भारत-इंग्लैंड के हमलावर

ड्रॉ पर खत्म हुआ भारत-इंग्लैंड का मैच 12 पेनल्टी कॉर्नर में नहीं हुआ कोई गोल खेलपथ संवाद राउरकेला। हॉकी विश्व कप के ग्रुप डी में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 0-0 के स्कोर के साथ ड्रॉ पर खत्म हुआ। दोनों टीमों का यह दूसरा मैच था। भारत ने पहले मुकाबले में स्पेन और इंग्लैंड ने वेल्स को हराया था। अब यह मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों के पास 4-4 अंक हैं। हालांकि, बेहतर गोल डिफरेंस के चलते इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर .......

विश्व कप हॉकी में भारत और इंग्लैंड मैच गोलरहित ड्रॉ

स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हराकर खाता खोला खेलपथ संवाद राउरकेला। भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप हॉकी पूल डी का मैच रविवार को गोलरहित बराबरी पर छूटा। पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी दोनों टीमों ने 4-4 से ड्रॉ खेला था। आज के मैच में दोनों टीमों को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी गोल नहीं हो सका। भारत ने पहले मैच में स्पेन को और इंग्लैंड ने वेल्स को हराया था। गोल औसत के मामले में इंग्लैंड भारत से तीन गोल से आगे है।.......