मनिका बत्रा ने एशिया कप में रचा इतिहास

कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं नई दिल्ली। एशिया कप टेबल टेनिस में देश की नम्बर एक महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कांस्य पदक मैच में हिना हयाता को 4-2 से हराया। हिना हयाता की रैंकिंग छह है। वह तीन बार इस इस टूर्नामेंट को जीत चुकी हैं। इस दिग्गज को खिलाड़ी को हराकर मनिका ने देश का नाम रोशन किया। मनिका एक करोड़ 63 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के .......

मनिका बत्रा ने किया उलटफेर

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी को हराया क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं नई दिल्ली। मनिका बत्रा ने एशिया कप टेबल टेनिस में बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व नंबर सात चीन की चेन जिंगटांग को सात गेमों के संघर्ष में पराजित किया। मनिका इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गईं, जहां उनका सामना ताईपे की चेन जू यू से होगा। वहीं, विश्व नंबर 39 देश के नंबर पुरुष पैडलर जी साथियान को सात गेमों के संघर्ष में पांचवीं वरीय जापान के यूकिया उदा से हार का .......

पहलवान विनेश फोगाट बुल्गारिया में करेंगी तैयारी

न्यूयार्क में खेलेंगे पहलवान बजरंग पूनिया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट बुल्गारिया के बेलमेकेन में ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सेराफिम बेर्जाकोव की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगी और खेल मंत्रालय इसके लिए टॉप्स के जरिये आर्थिक मदद करेगा। तीन बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश के साथ उनके फिजियो अश्विनी पाटिल भी बेलमेकेन जाएंगे।  बेलमेकेन समुद्र तल से लगभग 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। .......

लिवरपूल को खरीद सकते हैं मुकेश अम्बानी

12 साल बाद बिकने के कगार पर यह टीम 381 अरब रुपये होगी कीमत खेलपथ संवाद लंदन। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लिवरपूल को खरीद सकते हैं। इस मशहूर को क्लब को बेचने के लिए फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (एफएसजी) तैयार है। क्लब के मौजूदा मालिकों ने बिक्री के लिए बोली मंगवाई है। एफएसजी लिवरपूल को कम से कम 381 अरब रुपये में बेचना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी क्लब को खरीद.......

चोटिल शिव थापा फाइनल मुकाबले से हटे

रजत पदक से करना पड़ा संतोष नई दिल्ली। भारत के शिव थापा ने बॉक्सिंग के 63.5 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है। हालांकि, फाइनल मुकाबला उनके लिए काफी निराशाजनक रहा। खिताबी मुकाबले में वह बीच में ही चोटिल हो गए और उन्हें मैच से हटना पड़ा। सभी को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन थापा को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। एशियाई चैंपियनशिप में यह उनका छठा पदक है। थापा को इस तरह से रजत पदक से संतोष करना पड़ा जो उनका एशियाई चैंपियनश.......

गोल्डन पंच से एक कदम दूर शिव थापा

एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में चार मुक्केबाजों ने जीते कांस्य पदक आज पांच महिला बॉक्सर गोल्डन पंच लगाने रिंग में उतरेंगी अम्मान। छह बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा ने जोर्डन के अम्मान में चल रही एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गुरूवार को फाइनल में प्रवेश किया जबकि चार मुक्केबाजों ने अपना अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया। थापा (63.5 किलोग्राम) ने सेमीफाइनल में ताजिकस्तान के बाखोदुर उस्मोनोव को 4-1 के विभाजित फैसले में.......

सवालों के घेरे में खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया का कामकाज

अध्यक्ष सुधांशु मित्तल और सचिव महेंद्र सिंह त्यागी के जलवे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन के पदाधिकारियों के कामकाज को लेकर प्रायः उंगली उठती रहती हैं। खेल संगठन पदाधिकारियों का काम तो वैसे खेलों और खिलाड़ियों की भलाई होनी चाहिए लेकिन अधिकांश खेलनहार संगठनों को अपनी आरामतलबी और मौजमस्ती की सैरगाह समझते हैं। खेलप्रेमियों ने हैंडबॉल की दुर्दशा तो देख ही ली, खो-खो खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया भी कमोबेश उसी राह पर चल रहा है।.......

भारतीय फुटबॉल में 80,000 की सैलरी पर भर्ती होंगे 50 रेफरी

फुटबॉल मैच के दौरान बेहतर फैसले के लिए एआईएफएफ का बड़ा फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत में फुटबॉल मैच के दौरान रेफरी के स्तर को ऊपर उठाने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ अनुबंध के आधार पर 50 रेफरी नियुक्त करेगा। इन रेफरी को हर महीने 80,000 रुपये वेतन भी दिया जाएगा ताकि वह रेफरी आसानी से अपना जीवन यापन कर सकें और उन्हें आय के लिए किसी अन्य स्रोत पर निर्भर न रहना पड़े।  एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि अगर भारतीय.......

फीफा विश्व कप से पहले चोटिल हुए मेसी

टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा पेरिस। फीफा विश्व कप 2022 की शुरुआत में चंद दिनों का समय बचा हुआ है और इससे पहले अर्जेंटीना की टीम चोट से जूझ रही है। दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक और टीम के स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी भी विश्व कप से ठीक पहले चोटिल हो गए हैं। मेसी से पहले डी मारिया और डिबेला भी चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप में मुश्किल में फंस सकती है।  कतर में होने वाला विश्व कप मेसी .......

लवलीना बोरगोहेन ने किया पदक पक्का

कजाखस्तान की मुक्केबाज को 3-2 से हराया नई दिल्ली। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अपना पदक कर लिया है। जॉर्डन के अम्मान में लवलीना ने 75 किलोग्राम वर्ग में अपना पहला मुकाबला जीत लिया। उन्होंने कजाखस्तान की वेलेंटीना खलजोवा के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल कर ली है। लवलीना को कम से कम कांस्य पदक पक्का करने के लिए एक जीत की जरूरत थी। 25 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की .......