प्रदेश के अंशकालिक प्रशिक्षकों की सुध कौन लेगा? खेलपथ संवाद लखनऊ। ओलम्पिक खेलों में भारत के अब तक के श्रेष्ठ प्रदर्शन के जश्न को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बेहतरीन ढंग से मनाया जाएगा। टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों पर उत्तर प्रदेश सरकार भी धनवर्षा करने जा रही है। बेहतर होता प्रशिक्षकविहीन उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों पर धनवर्षा करने से पहले प्रदेश के अंशकालिक प्रशिक्षकों की सुध लेती क्यो.......
पेरिस ओलम्पिक तक छात्रवृत्ति के रूप में प्रतिमाह एक लाख रुपये देने का फैसला गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ओलम्पिक खेलों की मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को बृहस्पतिवार को एक करोड़ रुपये दिए और राज्य पुलिस में डीएसपी पद की पेशकश की। सरमा ने कहा कि सरकार ने राज्य से पहला ओलम्पिक पदक जीतने वाली लवलीना को 2024 के पेरिस ओलम्पिक तक छात्रवृत्ति के रूप में प्रतिमाह एक लाख रुपये देन.......
मैं पदक का कलर चेंज करना चाहूंगा-ओलम्पियन विवेक सागर खेलपथ संवाद भोपाल। टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर विश्व में देश का परचम फहराने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्टॉर खिलाड़ी विवेक सागर का भोपाल विमानतल पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विवेक सागर के स्वागत के लिए एयर पोर्ट पहुंचीं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उस वक्त भावुक हो उठीं जब उन्हें विवेक सागर ने टोक्यो ओलम्पिक में जीता मेडल उनके हाथ में सौंपा। खेल मंत्री न.......
खेलपथ संवाद भोपाल। टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के युवा एवं होनहार खिलाड़ी विवेक सागर ने कहा है कि सिर्फ हॉकी ही नहीं, किसी भी क्षेत्र में सफलता के तीन ही मंत्र हैं, अनुशासन, कठिन परिश्रम और सम्मान। मिन्टो हॉल में आयोजित अपने सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए विवेक सागर ने खिलाड़ियों को यही मंत्र दिए। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि विवेक सा.......
एसजीपीसी ने दिया एक करोड़ का ईनाम खेलपथ संवाद अमृतसर। टोक्यो से पंजाब लौटी हॉकी टीम का अमृतसर में भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत को लेकर एसजीपीसी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। एसजीपीसी ने हॉकी टीम को ईनाम के तौर पर एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। इससे पहले अमृतसर एयरपोर्ट पर सबसे पहले एयपोर्ट के अंदर एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अशोक सिंह, आरपी सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर व रीना ख.......
खेल मंत्री अरविंद पांडेय बोले- बढ़ाया देश का मान खेलपथ संवाद हरिद्वार। प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय रविवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद स्थित घर पर पहुंचे। उन्होंने वंदना की मां सोरण देवी,भाई चंद्रशेखर कटारिया, लाखन कटारिया, पंकज, सौरभ आदि को पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी का वंदना कटारिया को उत्तराखंड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाने.......
खिलाड़ी निकलें भी तो आखिर कैसे खेलपथ संवाद देहरादून। भले ही हम टोक्यो ओलम्पिक या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलााड़ियों से पदक की उम्मीद करते हैं, लेकिन उत्तराखंड राज्य के किसी भी जिले में खेलों की पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। खेल सुविधाएं न होने से खिलाड़ी निराश रहते हैं। अभी तक किसी सरकार ने खेलों के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया है। राजधानी देहरादून में रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ लग.......
पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की घोषणा खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। पंजाब सरकार ने घोषणा की कि वे टोक्यो ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के कांस्य पदक के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की। सोढ़ी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय हॉकी के लिए इ.......
जबलपुर की तीरंदाज यूएसए में करेगी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व खेलपथ संवाद भोपाल। यूएसए के यांगटन में 19 से 26 सितम्बर, 2021 तक होने जा रही सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी, जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय टीम में मुस्कान के चयन होने पर खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुस्कान किरार को बधाई दी है। .......
पिता के निधन पर नहीं आ सकी थी गांव खेलपथ संवाद हरिद्वार। हरिद्वार के छोटे से गांव की वंदना कटारिया ने ओलम्पिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलम्पिक में इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वंदना ने तीन गोल दागे और टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। वंदना के इस प्रदर्शन से समूचे उत्तराखंड के लोग खुश हैं। वंदना ने ओलम्पिक में हैटट्रिक लगाने वाली पहली.......
