लखनऊ के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अहमदाबाद में मचाएंगे धमाल

आईसीएसी रीजनल ताइक्वांडो में रुद्राक्ष, हुसैन मेहंदी, पंखुड़ी ने जीते स्वर्ण  खेलपथ संवाद लखनऊ। हाल ही में उद्योग नगरी कानपुर में हुई आईसीएसी की रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ के रुद्राक्ष मिश्रा, हुसैन मेहंदी और पंखुड़ी वर्मा ने अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल स्वर्णिम सफलता हासिल की बल्कि अहमदाबाद में चार अक्टूबर से होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप की टिकट भी कटा ली। राजधानी के यह होनहार चौक स्टेडियम लखनऊ में अप.......

मेरठ की पारुल चौधरी ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

पेरिस ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हंगरी में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की पारुल चौधरी 11वें स्थान पर रहीं। उन्होंने इसमें 9:15.31 के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ पारुल ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड हासिल कर पेरिस ओलम्पिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। स्टीपलचेज में ब्रुनेई एथलीट विन्फ्रेड मुटिले यावी ने 8:54.29 के समय के साथ स्वर्.......

असम के जोरहाट शहर में बना अनोखा बैडमिंटन कोर्ट

नेट से बंद किनारे; खिलाड़ियों के लिए कुर्सियां भी लगाईं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। असम के जोरहाट शहर में अनोखा बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। यह कोर्ट किसी पार्क या खेल के मैदान में नहीं है, बल्कि फ्लाईओवर के नीचे है। खास बात यह है कि यह शहर का पहला फ्लाईओवर है। असम बैडमिंटन एसोसिएशन (एबीए) के सचिव दिगंता बुरागोहेन ने बताया कि एक स्थानीय व्यवसायी एमपी अग्रवाल ने अपने पिता की याद में शहर के ना-अली इलाके में फ्लाईओवर के नीचे बुनियादी सुविधाओ.......

राजस्थान में खुलेगा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्रः अनुराग ठाकुर

33 खेलो इंडिया केंद्रों का किया शुभारम्भ  खेलपथ संवाद जयपुर। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को जयपुर में कहा कि सभी राज्य खेलों के मामले में आगे बढ़ें क्योंकि जब राज्य सरकारें खेलों के लिए एक सर्वसम्मत दृष्टिकोण के साथ केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी तभी भारत के अधिक पदक आएंगे। अनुराग ठाकुर ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलो इंडिया केन्द्र का शुभारम्भ किया। केंद्रीय खेल मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राजस.......

रेफरी के गलत फैसले से कबड्डी खिलाड़ी आगबबूला

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खिलाड़ी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़े खेलपथ संवाद दौसा। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए राजस्थान सरकार इस समय राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों का आयोजन कर रही है लेकिन इन ओलम्पिक खेलों में शिकायतें और खेल को खेल की भावना से नहीं खेलने के मामले भी सामने आ रहे हैं। दौसा में कबड्डी के फाइनल मुकाबले में मिली हार से नाराज खिलाड़ी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गए तथा रेफरी पर गलत निर्णय के आरोप लगाए। जब दो टी.......

मोहन बागान का एक साथ तीन टूर्नामेंट में खेलना बना मुश्किल

अबाहिनी के खिलाफ रहना होगा सावधान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मोहन बागान सुपरजायंट्स मंगलवार को एएफसी कप में ढाका की टीम अबाहिनी लिमिटेड के सामने होगी। पिछले मुकाबले में बागान ने अबाहिनी को 3-1 से हराया था, लेकिन इस बार स्थितियां वैसी नहीं हैं। अबाहिनी की टीम शानदार प्रदर्शन करती आ रही है और बागान को उससे सावधान रहना होगा। मोहन बागान की अबाहिनी के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती अपनी मारक क्षमता को बढ़ाने की होगी। बागान इस समय एक साथ तीन टू.......

जूडो खिलाड़ी हिमांशी टोकस ने जीता गोल्ड

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की छात्रा का कमाल सीनियर कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में हासिल की सफलता खेलपथ संवाद भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की जूडो खिलाड़ी हिमांशी टोकस (बीपीईएस प्रथम वर्ष -63किलो ग्राम वर्ग) ने सीनियर कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में गोल्ड जीत कर पूरे पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 2 अगस्त से 6 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुई।  हिमांशी टोकस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइ.......

मोबाइल ऐप में गड़बड़ी के कारण मुश्किल में फंसी भावना

भारतीय खिलाड़ी पर नाडा के नियमों के उल्लंघन का आरोप खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पैदल चाल की भारतीय खिलाड़ी भावना जाट ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की रहने के स्थान संबंधी नियमों को पूरा करने में विफलता के लिए रविवार को मोबाइल एप्लिकेशन में गड़बड़ी को जिम्मेदार ठहराया। इसी ऐप के माध्यम से उन्हें आवेदन भरना था और बाद में उनका फोन भी खो गया। नाडा ने रहने के स्थान संबंधी जरूरी जानकारी देने में विफल रहने के कारण भावना को अस्थाय.......

भारतीय तीरंदाजों ने दो पदकों पर साधा निशाना

विश्व कप चरण-4 में कांस्य पदक के मुकाबले में मारी बाजी खेलपथ संवाद पेरिस। रिकर्व तीरंदाजों ने गुरुवार को यहां विश्व कप चरण चार में पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते। धीरज बोम्मादेवारा, अतानु दास और तुषार शेल्के की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में आंद्रेस तेमिनो, युन सांचेज और पाब्लो आचा की स्पेन की टीम को 6-2 (54-56, 57-55, 56-54, 57-55) से हराया। दूसरी वरीय भारतीय टीम हालांकि इससे पहले ची.......

कनाडा में सोने-चांदी सी चमकी रीना बिटिया

वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में फहराया परचम सफलता के लिए अनुशासन बहुत जरूरी खेलपथ संवाद भोपाल। बेटियां कमाल कर रही हैं। देश हो या विदेश वह शान से तिरंगे का मान बढ़ा रही हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में सेवारत रीना गुर्जर कनाडा में वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में सोने-चांदी सी चमकी। उसने कराटे में स्वर्ण और रजत पदक जीते। भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। इसी क्रम भोपाल की एक और बेटी ने इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड पु.......