ओलम्पिक पदक जीतने तक संन्यास नहीं लूंगीः दीपिका कुमारी

लगातार चौथे ओलम्पिक से खाली हाथ लौटी भारतीय तीरंदाज खेलपथ संवाद पेरिस। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस ओलम्पिक में अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाने के बाद बड़ा बयान दिया है। लगातार चार ओलम्पिक में विफल रहीं दीपिका ने कहा कि वह जब तक ओलम्पिक में पदक नहीं जीत लेतीं, तब तक खेल को अलविदा नहीं कहेंगी। कई बार की विश्व कप विजेता अनुभवी तीरंदाज दीपिका का मानना है कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलम्पिक में पोडियम प.......

यह सफलता मनु की कड़ी मेहनत का सुफल तो नकारात्मक सोचने वालों को जवाबः जसपाल राणा

अपनी शिष्या की उपलब्धि से कोच जसपाल राणा सबसे अधिक खुश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। किसी बच्चे की कामयाबी से सिर्फ तीन लोग सबसे अधिक खुश होते हैं। एक तो माता-पिता और उनके बाद शिक्षा गुरु या फिर खेल गुरु होता है। मनु ने पेरिस ओलम्पिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। मनु की ऐतिहासिक सफलता से वैसे तो समूचा देश खुश है लेकिन मां सुमेधा और पिता रामकिशन के बाद यदि कोई सबसे अधिक खुश है तो वह कोई और नहीं बल्कि दिग्गज शूटर कोच जसपाल राणा हैं।.......

राहुल द्रविड़ बोले- मनु की कहानी और कामयाबी अद्भुत है

एक चैम्पियन का दूसरे चैम्पियन को सलाम खेलपथ संवाद पेरिस। पेरिस ओलम्पिक के दूसरे दिन मनु भाकर ने निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद देश-विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में एक चैम्पियन एथलीट (राहुल द्रविड़) ने दूसरे चैम्पियन एथलीट (मनु) को सलाम किया है।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने मनु की सराहना की है। द्रविड़ भी अपने समय में अपेक.......

अभिनव बिंद्रा को मिलेगा ओलम्पिक ऑर्डर सम्मान

भारतीय निशानेबाज को लेकर आईओसी का बड़ा फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलम्पिक आंदोलन में उनकी उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) द्वारा ओलम्पिक ऑर्डर से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार समारोह ओलम्पिक के समापन से एक दिन पहले 10 अगस्त को पेरिस में 142वें आईओसी सत्र के दौरान आयोजित किया जाएगा। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाच ने बिंद्रा को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, &q.......

बाईचुंग भूटिया ने तकनीकी समिति से इस्तीफा देने की धमकी दी

अखिल भारतीय फुटबॉल संघ पर नजरअंदाज करने का लगाया आरोप खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के महान फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने शनिवार को राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति में पैनल को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति से कहा है कि वह तकनीकी समिति की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी गोवा के कोच स्पेन के मनोलो मार्केज को शनिवार को एआईएफएफ की कार्यकारी समिति न.......

इस बार पैरालम्पिक में भारत का लक्ष्य 25 पारः देवेन्द्र झाझड़िया

भारतीय पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष ने कहा- अच्छी हुई तैयारी  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया ने शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि इस बार पदक संख्या 25 पार जा सकती है। भारतीय पैरालम्पिक दल ने टोक्यो में इतिहास रचते हुए पांच स्वर्ण पदक समेत 19 पदक जीते थे। झाझड़िया ने कहा, "मुझे लगता है कि पेरिस में हमारा प्रदर्शन सर्वश्रेष.......

दीपा मलिक दक्षिण एशिया की उप क्षेत्रीय प्रतिनिधि नियुक्त

एशियाई पैरालम्पिक समिति का बड़ा फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की पहली महिला पैरालम्पिक पदक विजेता दीपा मलिक को एशियाई पैरालम्पिक समिति (एपीसी) ने दक्षिण एशिया के लिए उप क्षेत्रीय प्रतिनिधि नियुक्त किया है। एपीसी की 34वीं कार्यकारी बोर्ड बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।   दीपा तुरंत पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। भारत की पूर्व पैरालम्पिक समिति प्रमुख की नियुक्ति से कार्यकारी बोर्ड में महिला प्रतिनिधियों की संख्या पां.......

ओलम्पिक आने पह ही हम जागते हैं, भारत जागता है

पूर्व ओलम्पिक खिलाड़ी बोले- तैयारियां सतत चलती रहें खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक की शुरुआत में अब 12 दिन का समय शेष है। ओलम्पिक में भाग ले चुके पूर्व खिलाड़ियों को भारतीयों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 26 जुलाई से होगी, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। इससे पहले इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स द्वारा शुक्रवार को आयोजित परिचर्चा ‘इन सर्च आफ ग्लोरी: इंडियाज प्रोस्पेक्टस इन द 2024 ओलम्पिक&.......

गगन नारंग होंगे पेरिस ओलम्पिक में भारत के मिशन प्रमुख

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भारत की महिला ध्वजवाहक होंगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लंदन ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने सोमवार को पेरिस ओलम्पिक के लिए भारत के मिशन प्रमुख के रूप में मुक्केबाज मेरीकॉम की जगह ली। पेरिस खेलों के उद्घाटन समारोह में दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भारत की महिला ध्वजवाहक होंगी।  भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने बताया कि मेरीकॉम के इस्तीफे के बाद उप मिशन प्रमु.......

सचिन तेंदुलकर ने लिया विम्बलडन खेल का आनंद

दर्शकों ने दिया स्टैंडिग ओवेशन, बजी तालियां खेलपथ संवाद नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर विम्बलडन सेंटर कोर्ट पहुंचे। इस दौरान दर्शकों ने भारतीय दिग्गज को स्टैंडिंग ओवेशन दिया और तालियां बजाईं। वहीं, पूर्व बल्लेबाज ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों को धन्यवाद कहा। सचिन के अलावा इंग्लैंड के टेस्ट और सीमित ओवरों के कप्तान बेन स्टोक्स और जोस बटलर के साथ पूर्व कप्तान जो रूट भी विम्बलडन के मुकाबलों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे। .......