किशोर से पिछड़ने पर घबराए नहीं थे नीरज चोपड़ा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुषों के भाला फेंक में भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पर कब्जा जमाया। नीरज ने 88.88 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण और किशोर जेना ने 87.54 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से रजत जीता। 1951 से पुरुषों का भाला फेंक एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है। यह 72 वर्षों में पहली बार है जब इस स्पर्धा में भारत के ही दो एथलीट .......
स्वर्ण जीतने का था अंदाजा, पर रिकॉर्ड का नहीं था सोचा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शूटिंग के लिए इसी वर्ष एमबीबीएस को छोड़ने वाली फरीदकोट (पंजाब) की सिफ्त कौर समरा एशियाई खेलों के कम्पटीशन से पहले की रात साथी आशी चौकसी से कह रही थीं कि वे दोनों स्वर्ण और रजत पदक जीत सकती हैं। सिफ्त ने बुधवार को स्वर्ण जीत लिया, लेकिन फाइनल में विश्व कीर्तिमान बनाने का उन्हें अंदाजा भी नहीं था। सिफ्त कहती हैं कि एशियाड का स्वर्ण तो उनके लिए खुशी है ही.......
रोहतक पहुंचे सांसद ने कहा- बगैर ट्रायल भेजना अज्ञानता एडहॉक कमेटी को कुश्ती का कुछ पता नहीं, पंचायत को गुमराह किया खेलपथ संवाद रोहतक। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को रोहतक पहुंचे। वहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चीन में हो रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों से ज्यादा पदक की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने बिना ट्रायल पहलवानों को एशियन गेम्स में भेजे जाने को अज्ञानता भरा निर्णय बताया। खिला.......
बेस्वाद सप्लीमेंट, योग और प्राणायाम से मिली सफलता खेलपथ संवाद हांगझोऊ। बेस्वाद सप्लीमेंट खाना, प्राणायाम और योग कोई भी टीनएजर रोज नहीं करना चाहेगा लेकिन निशानेबाज रमिता जिंदल की यही दिनचर्या थी जिसने यहां एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। रमिता महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में रजत जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य थीं और व्यक्तिगत स्पर्धा में भी उसने कांस्य पदक जीता। वह और दिव्यांश पंवार मामूली अंतर से मिश्रित युगल का कांस.......
पबजी की लत पर पिता की डांट ने बदली जिंदगी दिव्यांश के पिता आईपीएस और मां आरटीओ हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिव्यांश सिंह पंवार का इसे निशानेबाजी में दूसरा जन्म ही कहा जाएगा। 2014 में हर वक्त पबजी की खेलने की लगी लत पर पड़ी पिता की डांट के बाद अगले ही दिन शूटिंग के लिए दिल्ली की कर्णी सिंह रेंज रवाना होने वाले दिव्यांश टोक्यो ओलम्पिक में पदक के दावेदार थे। यहां मिली असफलता ने उन्हें तोड़ दिया। उन्होंने हार के बाद टोक्यो में अपने.......
बहन की शादी का उतारेंगे कर्ज, कराएंगे पिता का इलाज संघर्ष कठिन, जज्बात गहरे: जिंदगी बदलेगा एशियाड का पदक खेलपथ संवाद मुजफ्फरनगर। खिलाड़ी बनना आसान नहीं। एक अच्छा खिलाड़ी बनाने में अभिभावकों के त्याग और बलिदान का अहम रोल होता है। मुजफ्फरनगर के पुनीत से बेहतर भला इस मामले में कोई नहीं बता सकता। पुनीत एशियाड में पदक जीतने के बाद बहन की शादी का कर्ज तथा अपने पिता का इलाज कराएंगे। हांगझोऊ के फुयांग वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पर कॉ.......
कहा- पेरिस ओलम्पिक का टिकट हासिल करना मुश्किल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल है, लेकिन मैं अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रही हूं। ओलम्पिक अगले साल पेरिस में होंगे। साइना लगातार चोटों से परेशान रही हैं और उसके कारण वह कई टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाईं। वह विश्व रैंकिंग में 55वें स्थान पर हैं। विश्व की पूर्व नम्बर एक खिलाड़ी सा.......
कोच विमल कुमार ने कहा- हम उनके अभ्यास सत्र का विश्लेषण कर रहे हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के पूर्व कोच विमल कुमार का मानना है कि मौजूदा सत्र में टूर्नामेंटों में लगातार असफलताओं ने पीवी सिंधू के आत्मविश्वास को कमजोर कर दिया है और देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी से एशियाई खेलों में ज्यादा उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। सिंधू ने लय हासिल करने के लिए दिग्गज प्रकाश पादुकोण की देखरेख में एक सप्ताह तक बेंगलूरू स्थित प्रकाश पादुकोण बैडम.......
भारतीय टीम आलोचनाओं से कतई परेशान नहीं, हम पहले से अधिक फिट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछले कुछ वर्षों में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। टीम 2020 टोक्यो ओलम्पिक में चौथे स्थान पर रही थी। उसके बाद 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता और फिर 2022 नेशंस कप को जीतने में सफल रही। अब टीम की नजर आगामी एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने पर है। टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम अगर स्वर्ण पदक जीतती है तो अगले सा.......
कुश्ती विवाद से लड़कियों को नुकसान, लेकिन पदक जीत रहे पहलवान नई दिल्ली। भारत का अब तक का सबसे बड़ा 634 सदस्यीय दल एशियाई खेलों मे भाग लेगा। लम्बे समय बाद भारत की फुटबॉल टीम भी एशियाई खेलों में भाग ले रही है, लेकिन सबसे ज्यादा पदक की आस भारतीय पहलवानों से ही है। पिछले कुछ समय में भारतीय कुश्ती जमकर विवादों में रही है, लेकिन पहलवानों के प्रदर्शन पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। भारतीय कुश्ती संघ को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ ने अस्थायी तौर पर नि.......
