मोदी सरकार ने खिलाड़ियों का बहुत सहयोग कियाः मनु भाकर

पेरिस ओलम्पिक के तीन इवेंट में निशाना साधेगी हरियाणा की बेटी
खेलपथ संवाद
झज्जर।
शूटर मनु भाकर का ओलंपिक के लिए चयन हो गया है। वह लगातार दूसरी बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछली बार हुए ओलंपिक खेलों में भी उन्होंने भाग लिया था। इस बार भी उनका ओलंपिक में चयन हुआ है। वह 10 मीटर , 50 मीटर और मिक्स डबल्स इवेंट में भाग लेंगी। 
हरियाणा की खिलाड़ी मनु भाकर का ओलम्पिक में चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनु लगातार दूसरी बार ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। मनु भाकर ओलम्पिक खेलों में शूटिंग के 10 मीटर, 50 मीटर और मिक्स डबल्स इवेंट में भाग लेंगी। मनु इन खेलों में तीन इवेंट में गोल्ड मेडल के लिए निशाना साधने जा रही हैं। मनु भाकर का कहना है कि वे देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाएंगी और हर हाल में देश की झोली में पदक डालने का काम करेंगी।
मनु भाकर ने एक तरफ जहां केंद्र सरकार की खेल नीति की प्रशंसा की तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। मनु का कहना है कि केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों का बहुत सहयोग किया है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि हरियाणा में शूटिंग के लिए बढ़िया रेंज नहीं है। शूटिंग के खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं काफी नहीं हैं। इसके लिए सरकार को खिलाड़ियों को और भी ज्यादा सुविधाएं देने की जरूरत है।
लोगों से की मतदान करने की अपील
मनु भाकर का कहना है कि उन्हें उनके परिवार की ओर से हर कदम पर भरपूर सहयोग मिला है। वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ी मनु भाकर ने मतदाताओं से भी लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की भी अपील की है।  बता दें कि मनु भाकर ने 2022 काहिरा विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में रजत और हांगझोऊ में 2023 एशियाई खेलों में उसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन उनकी एकमात्र व्यक्तिगत सीनियर जीत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में 2023 आईएसएसएफ विश्व कप सीरीज के भोपाल चरण में आई थी। इस प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

रिलेटेड पोस्ट्स