यूरोप दौरे के लिए भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम घोषित

हॉकी इंडिया ने रोहित को दी भारतीय जूनियर पुरुष टीम की कमान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने यूरोप दौरे के लिए भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम घोषित कर दी है। टीम रक्षापंक्ति के खिलाड़ी रोहित की अगुआई में 20 से 29 मई तक यूरोप दौरे पर पांच मैच खेलेगी। इस 20 सदस्यीय टीम में शारदानंद तिवारी को उपकप्तान बनाया गया है। हॉकी इंडिया के खिलाड़ियों को अनुभव दिलाने के साथ प्रदर्शन को बेहतर करने की पहल के तहत भारतीय टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदर.......

सलीमा टेटे को मिली एफआईएच हॉकी प्रो लीग की कप्तानी

हॉकी इंडिया ने 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सलीमा टेटे को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 के यूरोप चरण के लिए कप्तान बनाया है जबकि नवनीत कौर को उप कप्तानी सौंपी है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की जो एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण में भाग लेगी। बेल्जियम.......

पहलवान दीपक और सुजीत इस्तांबुल जाएंगे

कुश्ती संघ ने ओलम्पिक क्वालीफायर टीम में नहीं किया कोई बदलाव खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ ने फैसला लिया है कि नौ से 12 मई को इस्तांबुल (तुर्किये) में होने वाले अंतिम ओलम्पिक क्वालीफायर में वही टीम खेलेगी जो पहले ओलम्पिक क्वालीफायर में खेली थी। टीम के चयन के लिए समय कम होने के कारण कोई ट्रायल नहीं कराया जाएगा।  बिश्केक (किर्गिस्तान) में हुए पहले ओलम्पिक ट्रायल में दीपक पूनिया (86 किलो भार वर्ग) और सुजीत कलकल.......

सात भारतीय शटलरों ने कटाया पेरिस ओलम्पिक का टिकट

इन सभी खिलाड़ियों ने रैंकिंग के आधार पर किया क्वालीफाई स्टार शटलर पीवी सिंधू महिला एकल में एकमात्र भारतीय चुनौती खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के सात बैडमिंटन खिलाड़ियों ने आगामी पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ये सात खिलाड़ी चार अलग-अलग श्रेणी के हैं। साई मीडिया ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। इन सभी खिलाड़ियों ने रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया। ओलम्पिक इस साल 26 जुला.......

भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी हम्पी, हरिका, वैशाली

मौजूदा चैम्पियन वेनजुन नहीं लेंगी प्रतियोगिता में हिस्सा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली और आर वैशाली की तिकड़ी 2024-25 फिडे महिला ग्रांप्रि सीरीज में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी 14 खिलाड़ियों ने क्वालीफाइंग शर्तों को पूरा करने के बाद महिला ग्रांप्रि में अपने स्थान अर्जित किए हैं। शेष छह खिलाड़ियों को प्रत्येक छह टूर्नामेंट के आयोजकों द्वारा नामां.......

विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की मेजबानी हासिल करने के प्रयास तेज

डी. गुकेश की जीत के बाद एआईसीएफ सचिव देव पटेल फिडे से करेंगे चर्चा खेलपथ संवाद चेन्नई। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जीतने के बाद अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के सचिव देव पटेल ने कहा कि भारत गुकेश और गत चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन के बीच साल के अंत में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के मेजबानी अधिकार हासिल करने के लिए बोली लगाएगा। भारतीय ग्रैंडमास्टर ने टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का खिताब जीतकर गैर.......

उत्तराखंड में इस साल नहीं अगले साल होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

भारतीय ओलम्पिक संघ चाहता है इन खेलों में श्रेष्ठ खिलाड़ी भी खेलें खेलपथ संवाद देहरादून। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल अब अगले साल होंगे। भारतीय ओलम्पिक संघ चाहता है कि खेलों में बड़े खिलाड़ी शामिल हों इसके लिए इन खेलों को अगले साल वर्ष 2025 में कराया जाए। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि भारतीय ओलम्पिक संघ ने मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी है। उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए प.......

दोहा में भारतीय शूटर पेरिस ओलम्पिक के लिए साधेंगे निशाना

अब तक 20 भारतीय निशानेबाज हासिल कर चुके हैं ओलम्पिक कोटा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। निशानेबाजी में रिकॉर्ड 20 ओलम्पिक कोटा स्थान पहले ही हासिल कर चुका भारत रविवार से दोहा में आईएसएसएफ फाइनल ओलम्पिक क्वालीफिकेशन चैम्पियनशिप (शॉटगन) शुरू होने पर 2024 पेरिस स्थानों के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पृथ्वीराज टोंडिमन, जोरावर संधू और विवान कपूर पुरुषों के ट्रैप में शेष उपलब्ध कोटा स्थान जीतने की कोशिश करेंगे, जबकि श्रेयसी सिंह, मनीषा .......

भारत के 16 तीरंदाज चीन में साधेंगे निशाना

चीन के शंघाई में 21 से 28 अप्रैल तक वर्ल्ड कप स्टेज वन का आयोजन खेलपथ संवाद सोनीपत। सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में चल रहे नेशनल कैंप में भाग ले रहे देशभर के 16 तीरंदाज 20 अप्रैल को चीन में वर्ल्ड कप स्टेज वन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चीन के शंघाई में 21 से 28 अप्रैल तक वर्ल्ड कप स्टेज वन का आयोजन किया जा रहा है। साई सेंटर से शनिवार को 16 तीरंदाज, कोच व हाई परफार्मेंस डायरेक्टर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।.......

बदल भी सकता है ओलम्पिक का उद्घाटन स्थल

सीन नदी पर आयोजन सुरक्षा के लिए चुनौती खेलपथ संवाद पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि योजना के अनुसार सीन नदी पर होने वाले पेरिस ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह को सुरक्षा कारणों से राष्ट्रीय स्टेडियम ‘स्टेड डि फ्रांस’ में कराया जा सकता है। पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक से पहले फ्रांस में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जा रहे हैं क्योंकि इस दौरान लाखों दर्शकों के देश पहुंचने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह म.......