भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा जूनियर हॉकी विश्व कप

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया ऐलान खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। नवंबर-दिसंबर में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 के लिए जगह का फैसला हो गया है। ओडिशा के भुवनेश्वर में यह विश्व कप खेला जाएगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की। भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक विश्व कप की मेजबानी करेगा। गुरुवार को भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- हाल ही में हॉकी इंडिया ने राज्य स.......

पुरुषों की हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी दिसम्बर तक स्थगित

बांग्लादेश हॉकी फेडरेशन ने की पुष्टि नई दिल्ली। इस साल अक्टूबर में ढाका में होने वाली पुरुष हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी को दिसम्बर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को मेजबान बांग्लादेश हॉकी महासंघ ने इसकी जानकारी देते हुए पुष्टि की। बीएचएफ ने कहा, हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी को दिसम्बर तक के लिए स्थगित किया जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मेल का जवाब देते हुए बांग्लादेश हॉकी महासंघ ने लिखा, हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन .......

नीरज सहित कई भारतीय मुक्केबाज उतरेंगे रिंग में

दुबई में ‘फाइट नाइट’ नयी दिल्ली। अनुभवी नीरज गोयत सहित भारतीय मुक्केबाज दुबई में ब्रिटिश स्टार आमिर खान द्वारा प्रोमोट की जाने वाली ‘फाइट नाइट' में 16 अक्तूबर को रिंग में उतरेंगे। इस ‘फाइट नाइट' का आयोजन सुपर बॉक्सिंग लीग (एसबीएल) द्वारा विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) के साथ मिलकर किया जा रहा है।  गोयत के अलावा अन्य भारतीय मुक्केबाजों में चांदनी मेहरा, शिवानी दहिया, संदीप कुमार, सचिन नौटियाल.......

आस्ट्रेलिया भारत में होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप से हटा

कोविड संबंधित सरकारी यात्रा प्रतिबंध और अनिश्चितता को​ बताया कारण सिडनी। आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 से जुड़े सरकारी यात्रा प्रतिबंधों के कारण शुक्रवार को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के कई टूर्नामेंटों से हटने की घोषणा की जिसमें इस वर्ष के आखिर में भारत में होने वाला जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप भी शामिल है। जूनियर पुरुष विश्व कप इस साल नवंबर-दिसंबर में खेला जाएगा। इसके मैच स्थल की अभी पुष्टि नहीं की गयी है।  हॉकी आस्ट्रेलि.......

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के पदक विजेता होंगे मालामाल

एआईबीए पदक विजेताओं को देगी भारी भरकम इनामी राशि नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने आगामी विश्व चैम्पियनशिप के लिए पहली बार गुरुवार को इनामी राशि की घोषणा की। सर्बिया में अगले महीने वाली चैम्पियनशिप में 26 लाख डॉलर के इनाम दिए जाएंगे जिसमें स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख डॉलर मिलेंगे।  यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 24 अक्टूबर से बेलग्राद में शुरू होगी। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के स्वर्ण प.......

मनिका बत्रा को मिली सच बोलने की सजा

एशियाई चैम्पियनशिप से किया बाहर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय खेलों की लीला अपरम्पार है। भारतीय खेल संघों को खिलाड़ियों का सच पसंद नहीं है। खिलाड़ियों को सच बोलने की सजा खेलों से करियर का अंत मान सकते हैं। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के साथ भी वही हो रहा है। मनिका को एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में स्थान न देकर खेलनहारों ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को एशियाई .......

कानपुर के शूटरों ने गाजियाबाद में जमाई धाक

सात शूटरों ने किया उत्तर प्रदेश शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई खेलपथ संवाद कानपुर। लखनऊ में 26 से प्रतावित 44वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग प्रतियोगिता के लिए इन दिनों क्वालीफाइंग दौर गाजियाबाद दादरी में चल रहा है। प्री स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल में स्पोर्ट अकादमी कानपुर के 17 शूटर हिस्सा ले रहे हैं।  क्वालीफाइंग में हिस्सा लेने वाले शूटरों में शैलेश कुमार, अंकित वर्मा, शरद तिवारी, हर्ष कुमार साहू, अमन .......

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 400 मुक्केबाज लगाएंगे जोर

विश्व चैम्पियनशिप का टिकट हासिल करने का मौका शिव थापा करेंगे 63.5 किग्रा वर्ग में असम का प्रतिनिधित्व खेलपथ संवाद बेल्लारी। राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की शुरुआत आज यानी बुधवार से हो रही है। विश्व चैम्पियनशिप का टिकट हासिल करने के लिए इस चैम्पियनशिप में शिव थापा, पूर्व कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी समेत 400 मुक्केबाज जोर लगाएंगे। बता दें कि इस टूर्नामेंट के गोल्ड मेडल जीतने वाले को खुद-ब-खुद विश्व चैम्पियनशिप की टीम में .......

स्वर्ण पदक विजेता को सीधे विश्व चैम्पियनशिप में प्रवेश

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 26 अक्टूबर से खेली जाएगी खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज 15 सितम्बर से शुरू हो रही पुरुषों की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में ‘हेडगार्ड’ के साथ खेलेंगे और टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले सर्बिया में अगले महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करेंगे। इस बार यह कर्नाटक के बेल्लारी स्थित इंस्पायर खेल संस्थान में आयोजित की जायेगी।  हर वर्ग से शीर्ष दो मुक्केबाजों .......

विनेश का वॉकओवर, संगीता की तीन साल बाद वापसी

विश्व चैम्पियनशिप मेंं नहीं होंगे नामी पहलवान पत्नी के लिए कोच बनकर आए बजरंग खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय टीम बिना किसी नामी-गिरामी पहलवान के शिरकत करेगी। बजरंग, रवि कुमार, दीपक पूनिया, सोनम मलिक, सीमा, जितेंदर कुमार पहले ही मंगलवार को आईजी स्टेडियम में इस चैम्पियनशिप के लिए आयोजित ट्रायल में नहीं खेलने की घोषणा कर चुके थे। विनेश ने पहली बाउट बमुश्किल जीती और दूसरी बाउट में उन्होंने चक्कर आने के च.......