भारत महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप को तैयार

चीता 'वीरा' होगा महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का मैस्कट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने शुक्रवार को आगामी आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप 2023 के मैस्कट 'वीरा' का अनावरण किया। यह टूर्नामेंट 15 मार्च से 26 मार्च तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय के माननीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह के अलावा इस .......

एशियन चैम्पियनशिप में दिखेगा हरियाणा के पहलवानों का दम

कजाकिस्तान में 9 से 14 अप्रैल तक होगी प्रतियोगिता बजरंग पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट ने ट्रायल से बनाई दूरी, 30 में से 24 पहलवान हरियाणा के खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण पर कई अंतरराष्ट्रीय पहलवानों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच कुश्ती संघ की ओवरसाइट कमेटी ने एशियन चैंम्पियनशिप के लिए ट्रायल लेकर 30 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा कर दी है। चयनित 30 पहलवानों में से 24 हरियाणा से हैं। ये.......

क्या लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनेंगे गुरुनायडू

विश्व यूथ भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भारत के 13 भारोत्तोलक दिखाएंगे जौहर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारोत्तोलक सेनापति गुरुनायडू एक बार फिर विश्व यूथ चैम्पियन बनने का दावा ठोकने जा रहे हैं। वह डरेस (अल्बानिया) में 25 मार्च से एक अप्रैल तक होने वाली विश्व यूथ भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में खेलने जा रहे हैं। बीते वर्ष जून माह में गुरुनायडू ने लियोन (मैक्सिको) में हुई इस चैम्पियनशिप में 55 किलो भार वर्ग का स्वर्ण जीता था। इस बार भी वह इसी भार म.......

दिल्ली हाईकोर्ट से पहलवानों को मिली राहत

चयन स्पर्धा में भाग ले सकते हैं पांच खिलाड़ी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार (नौ मार्च) को पांच पहलवानों को भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से आयोजित एशियाई चैंपियनशिप की चयन ट्रायल स्पर्धा में भाग लेने की अनुमति प्रदान कर दी। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने विशेष सुनवाई में याचिकाकर्ता पहलवानों अनुज कुमार, चंदर मोहन, विजय अंकित और सचिन मोर को भाग लेने की अनुमति दी जा सकती है और योग्यता के आधार पर आकलन किया जा सकता है। सा.......

राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा मेरठ

मार्च में  होगी प्रतियोगिता, विभिन्न राज्यों की 13 टीमें लेंगी हिस्सा खेलपथ संवाद मेरठ। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने के बाद जिले में पहली राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता होने जा रही है। उत्तर प्रदेश खेल विभाग द्वारा 1 मार्च से राष्ट्रीय महिला हॉकी प्राइजमनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रविवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्रपाल सिंह ने पत्रकारों को यह जानका.......

मिस्र के टूर्नामेंट में भी नहीं खेलेंगे दिग्गज भारतीय पहलवान

विनेश, बजरंग और रवि दहिया की ना, 27 पहलवानों की टीम घोषित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के शीर्ष पहलवानों विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने मिस्र में होने वाले रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग न लेने का निर्णय किया है। यह एक महीने में दूसरी बार है कि जबकि विनेश, बजरंग, रवि दहिया, दीपक पूनिया, अंशु मलिक, संगीता फोगाट और संगीता मोर जैसे पहलवान ने महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में न जाने का निर्णय लिया है। टूर्नामेंट 23 फरवरी से 26 फरवरी तक होगा। इ.......

डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप में उतरेगा भारत

विश्व ग्रुप-1 में जगह कायम रखने का लक्ष्य खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टेनिस टीम के लिए शुक्रवार से डेनमार्क के खिलाफ शुरू हो रहे डेविस कप प्लेऑफ में चुनौती मुश्किल नजर आ रही है। टीम के सामने विश्व ग्रुप-1 में अपनी जगह सुरक्षित रखने का लक्ष्य है। भारतीय टीम में एक भी खिलाड़ी शीर्ष 300 रैंकिंग में शामिल नहीं है, जबकि मेजबान टीम में होल्गर रुने दुनिया में नौवें नंबर के खिलाड़ी हैं।  होल्गर रुने ने पिछले माह हुए ऑस्ट्रेलिया.......

भारतीय जूनियर हॉकी टीम की घोषणा

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर प्रीति को मिली कप्तानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए प्रीति को महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया है। रुतुजा दादासो पिसाल दौरे में टीम की उप-कप्तान होंगी। टीम 17 से 25 फरवरी तक मेजबान जूनियर और ए टीम के साथ मैच खेलेगी। भारत की अग्रिम पंक्ति में दीपिका सोरेंग दीपिका, सुनेलिता टोप्पो, मदुगुला भवानी, अन्नू और तरणप्रीत कौर शामिल हैं।  मध्यपंक्ति में ज्य.......

वीजा नहीं मिलने से एयरपोर्ट से बैरंग लौटे कोच और पहलवान

क्रोएशिया में हो रही रैंकिंग सीरीज में नहीं खेल पाएंगे कई पहलवान खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ और शीर्ष पहलवानों के बीच चल रहे विवाद के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। क्रोएशिया के जगरेब में एक से 5 फरवरी तक होनी वाली रैंकिंग सीरीज जगरेब ओपन में जाने वाले पहलवानों और कोच को वीजा नहीं मिलने से एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। मशक्कत के बाद मंगलवार दोपहर में केवल सात पहलवान व अन्य सहयोगी क्रोएशिया जा पाए। वीजा नहीं मिलने से ती.......

साइना नेहवाल थाईलैंड ओपन से हटीं

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने भी नाम वापस लिया बैंकाक। राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी थाईलैंड ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि हाल ही में कूल्हे की चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं। सात्विक को इस महीने की शुरुआत में इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी और उन्हें नई दिल्ली में टूर्नामेंट के बीच में ही हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। दुनिया की छठे नम.......