भारतीय तैराक माना पटेल हीट में दूसरे स्थान पर

सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम टोक्यो। भारतीय तैराक माना पटेल रविवार को यहां टोक्यो ओलम्पिक की महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। अपने पहले ओलम्पिक में हिस्सा ले रही माना ने एक मिनट 5.20 सेकेंड का समय लिया।  उनकी हीट में जिम्बाब्वे की डोनाटा काताई एक मिनट 2.73 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। ग्रेनाडा की किम्बर्ले इन्स एक मिनट 10.24 सेकेंड के सम.......

इतिहास रचने के दहलीज पर जोकोविच

तो 'गोल्डन स्लैम' जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे टोक्यो। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के दहलीज पर खड़े हैं। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच अगर 'खेलों के महाकुंभ' में गोल्ड जीतते हैं तो वह 'गोल्डन स्लैम' जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि गोल्डन स्लैम वो होता है, जिसमें सत्र के चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक एकल टेनिस स्वर्ण पदक शामिल होता है.......

भारतीय वायुसेना के पांच जवान लहराएंगे तिरंगा

टोक्यो ओलम्पिक का उद्धाटन साढ़े चार बजे से होगा नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय वायुसेना के पांच जवान भारतीय दल का हिस्सा हैं, जो 23 जुलाई (शुक्रवार) को होने वाले इस समारोह में भाग लेंगे। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने गुरुवार को बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।  बता दें कि उद्घाटन समारोह भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:3.......

डोपिंग के शक में कॉमनवेल्थ 2018 से बैरंग लौटे थे केटी इरफान

अब ओलम्पिक में मचाएंगे धमाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके शहर में न तो कोई उन्हें जानता था और न ही उनके खेल को पहचानता था। ऐसे में उन्होंने पहले अपने खेल से लोगों को रूबरू कराया और बाद में अपनी कामयाबी की इबारत भी लिख दी। दरअसल, बात हो रही है केरल के रहने वाले केटी इरफान की, जो लंदन ओलम्पिक 2012 में 20 किलोमीटर पैदल चाल कैटिगरी में भले ही 10वें नंबर पर रहे थे, लेकिन भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया था। इस .......

ओलम्पिक बेसबॉल स्टेडियम में घुस गया भालू!

फुकुशिमा। ओलम्पिक में दर्शकों के प्रवेश की भले ही मनाही हो लेकिन यहां जापान और आस्ट्रेलिया की टीमों के बीच सॉफ्टबॉल मैच से पहले फुकुशिमा अजुमा बेसबॉल स्टेडियम पर बुधवार को एक भालू देखा गया। फुकुशिमा टोक्यो में मुख्य ओलम्पिक आयोजन स्थलों से 150 किलोमीटर उत्तर में है। स्थानीय मीडिया के अनुसार वह एशियाई काला भालू था। शॉर्टस्टॉप अमांडा चिडेस्टेर ने कहा,‘मैंने सुबह टैक्स्ट मैसेज देखा जिसमें पूछा गया था कि क्या यह सही है। वहां बड़ा काला भाल.......

टेनिस सरताज जोकोविच की नजरें गोल्डन स्लैम पर

टोक्यो जाने से पहले दिखाया है दम बेलग्रेड। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच खेलों के महाकुंभ में भाग लेने के लिए मंगलवार को टोक्यो के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सर्बिया के इस स्टार ने कहा कि खेलों के लिए वे खुद को तैयार और प्रेरित महसूस कर रहे हैं। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच हालांकि टोक्यो में मिलने वाली चुनौती से अच्छी तरह अवगत हैं। जोकोविच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा.......

बॉक्सर आशीष पर पूरे देश की नजरें

नौ साल की उम्र में पहने थे ग्लव्स दिवंगत पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर आशीष कुमार चौधरी पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। आशीष के अनुसार वह ओलम्पिक में पदक जीतकर अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 16 वर्ष कड़ी मेहनत की है। वह हिमाचल के पहले बॉक्सर हैं, जो ओलम्पिक में दमखम दिखाएंगे। जानकारी के अनुसार ब.......

तीरंदाज प्रवीण जाधव के लिए आसान नहीं रही ओलम्पियन बनने की राह

दिहाड़ी मजदूर न बने इसके लिए उठा लिया धनुष-बाण प्रशिक्षक विकास भुजबल ने बदल दी उसकी जिन्दगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सातारा के प्रवीण जाधव के पास बचपन में दो ही रास्ते थे या तो अपने पिता के साथ दिहाड़ी मजदूरी करते या बेहतर जिंदगी के लिए ट्रैक पर सरपट दौड़ते। लेकिन उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ओलम्पिक में तीरंदाजी जैसे खेल में वह कभी भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। सातारा के सराडे गांव के इस लड़के का सफर संघर्षों से भर.......

भारतीय बॉक्सर टोक्यो ओलम्पिक के इंतजाम से खुश

मिल रहा घर जैसा मनपसंद खाना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हरियाणा के खिलाड़ी टोक्यो के रंग में रंगना शुरू हो गए हैं। एक दिन आराम करने के बाद अब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियमों के तहत होटल से बाहर निकलकर प्रैक्टिस में जुट गए हैं। कुछ खिलाड़ी सेल्फी लेने में व्यस्त हैं तो कुछ खेल गांव में किए गए इंतजामों से गदगद हैं। खास बात यह है कि जापान द्वारा किए गए सत्कार से सभी खिलाड़ी खुश हैं और टोक्यों से देश के लिए स्वर्णिम यादें लेकर ल.......

रोहन बोपन्ना ने एआईटीए पर लगाया गुमराह करने का आरोप

टोक्यो ओलम्पिक से पहले अखिल भारतीय टेनिस संघ का निराला खेल नई दिल्ली। भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) पर सभी को गुमराह करने का आरोप लगाया है। बोपन्ना का मानना है कि एआईटीए ने आनन-फानन में उनकी जोड़ी सुमित नागल के साथ बनाई और कहा कि ओलम्पिक जाने का मौका है। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और सभी को गुमराह किया गया। इस पर एआईटीए ने कहा कि हम बोपन्ना को गुमराह नहीं, बल्कि उन्हें ओलम्पिक में भेजने के लिए म.......