मनु भाकर और राही का शानदार प्रदर्शन

यूरोपीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप
ओसियेक (क्रोएशिया)।
टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और राही सरनोबत ने यूरोपीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल वर्ग के न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
दोनों ने सात निशानेबाजों के बीच उम्दा प्रदर्शन किया। मनु ने 587 का स्कोर करके नियमित और एमक्यूएस के बीच चौथा स्थान हासिल किया जबकि राही ने 584 का स्कोर करके छठा स्थान पाया। दोनों सोमवार को ओवरऑल आठवें स्थान पर थी।
भारत का 13 सदस्यीय ओलम्पिक पिस्टल और राइफल दल क्रोएशिया में अभ्यास सह प्रतिस्पर्धा दौरे पर है। वे आमंत्रित मेहमान के तौर पर ओलम्पिक प्रतिस्पर्धाओं के एमक्यूएस दौर में भाग ले रहे हैं। इसमें निशानेबाज का स्कोर को दर्ज करना होता है लेकिन वे पदक दौड़ में शामिल नहीं होते।

रिलेटेड पोस्ट्स