एमसी मैरीकॉम पेशेवर मुक्केबाजी में उतरने की इच्छुक

छह बार की विश्व चैम्पियन ने दिए मुक्केबाजी के संकेत

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैम्पियन भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने रविवार को कहा कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं। लंदन ओलम्पिक 2012 में कांस्य पदक जीतकर ओलम्पिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी 43 वर्ष की मैरी कॉम ने कहा कि अमैच्योर सर्किट पर खेलने के लिए अब उनकी उम्र निकल चुकी है।

मैरी कॉम ने कहा, छह विश्व चैम्पियनशिप जीतना खास रहा। अब मैं उस उम्र में हूं कि देश के लिए अमैच्योर सर्किट पर नहीं खेल सकती। पेशेवर मुक्केबाजी एक नया मौका हो सकता है। अभी इस बारे में सोच रही हूं। मैं कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश में हूं ताकि लोगों को बता सकूं कि मैं क्या कर सकती हूं। मैं निजी तौर पर अपनी अकादमी से भी जुड़ी हूं। मैं मणिपुर आती जाती रहती हूं। कई बार मणिपुर के मौजूदा हालात के कारण मुश्किल हो जाती है लेकिन मैं जब नहीं जा पाती हूं तो भी फोन कॉल से अकादमी का कामकाज देखती हूं।

रिलेटेड पोस्ट्स