खेल विभाग युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को प्रतिबद्धः अंशुमान यादव

श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालक ने किया निरीक्षण

खेलपथ संवाद

शिवपुरी। संचालक मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंशुमान यादव ने शिवपुरी स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते हुए खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल विभाग युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।

शिवपुरी के इस दौरे में संचालक खेल अंशुमान यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं तथा  खेल संसाधनों का निरीक्षण किया तथा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। संचालक को जहां भी कमी दिखी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संचालक अंशुमान यादव ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को सशक्त करने एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु विभाग निरंतर प्रयासरत है।

रिलेटेड पोस्ट्स