खिलाड़ी हर दिन मनाएं अंतरराष्ट्रीय खेल दिवसः लोकेंद्र पाराशर

वरिष्ठ राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सम्मानित, प्रतिभाओं के बीच हुआ प्रदर्शन मैच

खेलपथ संवाद

मथुरा। खिलाड़ी हर दिन को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाएं तथा अपने प्रशिक्षक की सीख को अमल में लाते हुए अपने सपनों को साकार करें। खिलाड़ी को किसी एक दिन का मोहताज नहीं होना चाहिए क्योंकि उसके लिए हर दिन महत्वपूर्ण है। बच्चों मजबूत इच्छाशक्ति से ही महान खिलाड़ियों द्वारा स्थापित उपलब्धियों तक पहुंचा जा सकता है, इसलिए खूब मेहनत करो, आगे बढ़ो। यह सीख वरिष्ठ पत्रकार लोकेन्द्र पाराशर ने अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्थानीय दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम की उदीयमान हॉकी प्रतिभाओं को दी।

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदर्शन मुकाबले से पहले वरिष्ठ राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके बात दर्पण हॉकी फीडर सेंटर एवं महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी ग्वालियर के मध्य प्रदर्शन मैच खेला गया जिसमें दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के ध्रुव शर्मा और वंश श्रीवास्तव ने मैदानी गोलकर अपनी टीम को 2-1 से विजेता बनाया। मुख्य अतिथि पत्रकार लोकेन्द्र पाराशर का स्वागत अविनाश भटनागर, संगीता दीक्षित, नरेश डांगरोलिया, प्रशांत राठौर आदि ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिलशाद खान, अविनाश भटनागर, संगीता दीक्षित, रामनरेश गुर्जर, विक्रम सिंह, रितु अनामिका टर्की, पुष्पेंद्र शर्मा आदि राष्ट्रीय खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन मॉडल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक प्रताप सिंह ने किया तथा उपेंद्र सिंह ने माना।

रिलेटेड पोस्ट्स