अजय गुप्ता-बनवारी लाल पचौरी की जोड़ी ने जीता युगल खिताब

आईटीएफ एमटी-100 इंदौर ओपन मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट

खेलपथ संवाद

ग्वालियर। जिस उम्र में लोग खेल से संन्यास ले लेते हैं, उस उम्र में ग्वालियर के अजय गुप्ता जौहर दिखा रहे हैं। हाल ही इंदौर में आयोजित आईटीएफ एमटी-100 इंदौर ओपन मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में अजय गुप्ता ने अपने जोड़ीदार बनवारी लाल पचौरी के साथ युगल खिताब जीतकर ग्वालियर-चम्बल सम्भाग को गौरवान्वित किया। खेलप्रेमियों ने खिताबी जीत पर अजय गुप्ता और बनवारी लाल पचौरी को बधाई दी है।

आईटीएफ एमटी-100 इंदौर ओपन मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के 60+ आयु वर्ग के युगल फाइनल में अजय गुप्ता ने अपने जोड़ीदार मुरैना के बनवारी लाल पचौरी के साथ चंडीगढ़ के परम बाजवा तथा एसएन वशिष्ठ पंचकुला की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। खिताबी मुकाबले का फैसला लगभग सवा घंटे में हुआ। इसके पहले सेमीफाइनल मे अजय-बनवारी की जोड़ी ने एकनाथ विट्ठल घोड़ेकर और जी. विंध्य कुमार की जोड़ी को 6-1,6-0 से हराया था।

26 से 30 अप्रैल तक इंदौर में खेले गए आईटीएफ एमटी-100 इंदौर ओपन मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि आईजी उज्जैन राकेश गुप्ता ने पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। विभिन्न आयु वर्ग 30+, 35+, 40+, 45+, 50+, 55+, 60+, 65+ और 70+ में हुई प्रतियोगिता में लगभग 150 पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रिलेटेड पोस्ट्स